ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  20 अप्रैल, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 20 अप्रैल, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – कान में हो सकता है दर्द

आज के दिन आपके कान या नाक में हो सकता है दर्द। धर्म, अध्यात्म में लगेगा मन। प्रेम संबंधों को सहेज कर रखें। आर्थिक मामलों में दूर होंगी परेशानियां। कार्यस्थल में आपकी योग्यता और कुशलता से बढ़ेगी जिम्मेदारियां। मिलेगा सम्मान। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में होंगे कामयाब।

वृषभ – आपके व्यवहार की होगी प्रशंसा

ADVERTISEMENT

परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार आपको प्रशंसा का हकदार बनाएगा। पार्टनर के साथ यात्रा का भी योग है। कानूनी विवाद में सफलता मिल सकती है। जरूरी काम आलस्यवश न टालें। आर्थिक घाटा हो सकता है। राजनीति में जिम्मेदारियां और सक्रियता बढ़ेगी।

मिथुन – छात्रों को पढ़ाई में परेशानी होगी

छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल में अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है । व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विरोधियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। घरेलू परेशानी दूर होगी। मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है।

कर्क – नये व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं

ADVERTISEMENT

किसी नये व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर पसंदीदा काम करने का मौका मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति होने के संकेत हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह – छात्रों का पढ़ाई से मन हटेगा

आज के दिन छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त करने में असफल रहेंगे। धैर्य ही दिला सकता है सफलता। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक रिश्तों में परेशानियां आ सकती हैं।

कन्या – पार्टनर की सेहत रहेगी खराब

ADVERTISEMENT

पार्टनर की खराब सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

तुला – विवाह संबंधी परेशानियां दूर होंगी

आज आपको बच्चों के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने की संभावना है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक – अनुबंध फाइनल होने की संभावना है

ADVERTISEMENT

विद्यार्थी काम को वक्त पर करेंगे तभी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कोई अनुबंध हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वाहन खरीद सकते हैं। बातचीत में संयम रखें। सेहत पर ध्यान दें।

धनु – लेन-देन में धोखा मिल सकता है

आज लेन-देन में धोखा मिल सकता है। आर्थिक समस्या हो सकती है। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है। पुराने मित्रों से होगी मुलाकात। कुछ अप्रिय बातों से पारिवारिक संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। कानूनी विवाद में सफलता मिलने की संभावना है।

मकर- सेहत में होगा सुधार

ADVERTISEMENT

सेहत में होगा सुधार। अपनी दिनचर्या नियमित करें। किसी खास से होगी मुलाकात। व्यापार में मुनाफा और नौकरी में पदोन्नति संभव है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ – प्रेम में मिलेगी निराशा

प्रेम में निराशा मिलने की आशंका। पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। संतान की चिंता आपको सताएगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मीन- लाभ के कई मौके मिलेंगे

ADVERTISEMENT

आज आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी। लाभ के कई मौके मिलेंगे। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। विचारों की भिन्नता मधुर संबंधों में दूरियां ला सकती है।

जानिए 19 अप्रैल, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT
16 Apr 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT