भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।
मेष - पारिवारिक संबंधों में पुरानी कटुता दूर होगी
पारिवारिक संबंधों में पुरानी कटुता दूर होगी। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। यात्रा का योग है।
वृषभ - सेहत खराब हो सकती है
परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
मिथुन - नौकरी में पदोन्नति संकेत हैं
नौकरी में पदोन्नति और बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में किसी दल का नेतृत्व करने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी पुराने काम के संपन्न होने पर आत्मविश्वास व सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर का सानिध्य और सहयोग मिलेगा।
कर्क - खर्च बढ़ सकते हैं
आज आपके निजी खर्च बढ़ सकते हैं। फिजूलखर्ची से देनदारी बढ़ने की आशंका। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में मेहनत अधिक लेकिन लाभ कम होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यात्रा टालें।
सिंह - अच्छी खबर से मन खुश रहेगा
आज किसी अच्छी खबर से मन खुश होगा। दिन भर ताजगी का अहसास रहेगा। किसी सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी अनजान पर विश्वास न करें।
कन्या - परिवार में वाद-विवाद हो सकता है
परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर वाद-विवाद की आशंका। फालतू बातों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ को याग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
तुला - पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है
माता से पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। रुचि का काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। व्यवसाय में नए अनुबंध से फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति का संभावना है। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे।
वृश्चिक - आज मन किसी अनजाने भय से डरा रहेगा
आज मन किसी अनजाने भय से डरा रहेगा। पारिवारिक समस्या इसकी एक वजह हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। निजी संबंधों को वक्त दें, रिश्ते मधुर होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।
धनु - रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी
रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। मेल-जोल से मिलेगी खुशी। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे।। सुख-सुविधाओं का होगा विस्तार। व्यवसाय में फायदा होगा। धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मकर- लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी
लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर जल्दी काम निपटाने के चक्कर में बड़ी चूक कर सकते हैं, सावधान रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ - मित्रों से उपहार या धन मिल सकता है
आज नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से उपहार या धन मिल सकता है। रुके हुए काम पूरा करने में कामयाब होंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन- लापरवाही से अच्छे मौके गंवा सकते हैं
लापरवाही से अच्छे मौके गंवा सकते हैं। संतान के करियर और सेहत की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर नई तकनीक अपनाने से मुश्किलें बढ़ेगी। तात्कालिक लाभ के लिए समझौता करने के लिए तैयार हो जाएंगे। लेन-देन के मामले सुलझने की उम्मीद है।
जानिए 1 अप्रैल, 2019 का अपना राशिफल
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी