ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कमाई के मामले में टीवी सितारे नहीं हैं किसी बाॅलीवुड स्टार से कम, एक एपिसोड का कमाते हैं इतना

कमाई के मामले में टीवी सितारे नहीं हैं किसी बाॅलीवुड स्टार से कम, एक एपिसोड का कमाते हैं इतना

छोटा पर्दा अब छोटा नहीं रहा और न ही छोटे रहे इसके कलाकार। पॉपुलैरिटी के मामले में कई टीवी स्टार्स हैं, जो बॉलीवुड स्टार्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसकी वजह है उनका ज्यादा समय तक दर्शकों से जुड़े रहना। जहां टीवी स्टार्स अपने सीरियल के ज़रिए हफ्ते में 5 दिन दर्शकों से रूबरू होते हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार्स साल में 1 या 2 फिल्मों के ज़रिए ही दर्शकों के सामने आते हैं। सिर्फ पॉपुलैरिटी ही नहीं बात करें इनकी कमाई की तो यहां भी टीवी स्टार्स बॉलीवुड स्टार्स से पीछे नहीं हैं। एक एपिसोड के लिए ये एक्टर्स 50 हज़ार से लेकर लगभग 40 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ फेमस टीवी स्टार्स के एक एपिसोड की कमाई के बारे में, जिसे जानकार आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज़ की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कौन है कितनी अमीर

1- कपिल शर्मा- 40 लाख

सबसे पहले बात करते हैं टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की। कपिल ने भले ही बड़े पर्दे पर काम करना शुरू कर दिया हो, लेकिन टीवी का दामन उन्होंने अभी तक थामे रखा है। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो हफ्ते में दो बार आता है, जिसके लिए वो भारी-भरकम फीस चार्ज करते हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं। जानकार शॉक लगा न…

TV Stars Fees- Kapil Sharma

ADVERTISEMENT

2- भारती सिंह- 12 लाख

यूं तो कपिल शर्मा के बाद टीवी के बेस्ट कॉमेडियन में सुनील ग्रोवर का नाम लिया जाता है। मगर कमाई के मामले में भारती सिंह उनसे थोड़ा आगे निकल गईं। सुनील ग्रोवर को जहां एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं भारती सिंह हर एपिसोड के लिए 12 लाख रुपए चार्ज करती हैं। है न शॉकिंग…!  

TV Stars Fees- Bharti Singh

इन टीवी सीरियल्स की कहानी है बाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की नकल

अभी तक हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे थे जो हफ्ते में एक या दो बार टीवी पर नज़र आते हैं। अब बात करते हैं उन एक्टर्स की जो लगभग रोज़ आकर आपके घर का एक हिस्सा बन जाते हैं।

ADVERTISEMENT

3- रोनित रॉय 1.25 से 1.50 लाख

बड़े पर्दे पर भले ही एक्टर रोनित रॉय ज्यादा सफलता हासिल न कर पाए हों, लेकिन टीवी पर मिस्टर बजाज का किरदार निभाकर उन्होंने सफलता के झंडे गाढ़ दिए। इन दिनों रोनित एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी पर आ रही वेब सीरीज़ “कहने को हमसफर हैं” में नज़र आ रहे हैं। बात करें रोनित रॉय की फीस की तो आपको जानकार हैरानी होगी कि रोनित एक एपिसोड के लिए सवा लाख से डेढ़ लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।   

TV Stars Fees- Ronit Roy

बाॅलीवुड की ये एक्ट्रेसेज़ अपने दम पर कराती हैं फिल्में सुपरहिट

4- हिना खान- 1 लाख से 1.25 लाख

हिना खान इन दिनों सीरियल “कसौटी ज़िंदगी की” में कोमोलिका का फेमस नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। हिना की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है और इसका पूरा श्रेय जाता है उनके पहले सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” को। इस सीरियल में निभाए गए उनके अक्षरा के किरदार को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि हिना खान एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए से लेकर सवा लाख रुपए तक फीस लेती हैं।

ADVERTISEMENT

TV Stars Fees- Hina Khan

5- दिव्यांका त्रिपाठी- 90 हज़ार से 1 लाख  

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की एक बड़ी कलाकार हैं। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड़ पार कर चुकी है। दिव्यांका अपनी हर छोटी- बड़ी चीज़ अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों दिव्यांका सीरियल “ये है मोहब्बतें” में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं। जल्द ही आप उन्हें ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज़ में भी देख पाएंगे। दिव्यांका हर एपिसोड के लिए 90 हज़ार रुपए से लेकर से 1 लाख रुपए तक फीस लेती हैं।

TV Stars Fees- Divyanka Tripathi

टीवी सीरियल्स की दुनिया में नहीं चल सका बाॅलीवुड की इन बड़ी एक्ट्रेसेज़ का जादू

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

07 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT