ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
जिन लड़कियों में होती हैं ये आदतें, वे अक्सर रह जाती हैं सिंगल – Benefits Of Being Single Woman

जिन लड़कियों में होती हैं ये आदतें, वे अक्सर रह जाती हैं सिंगल – Benefits Of Being Single Woman

कुछ लड़कियों को अपने सुख- दुख बांटने के लिए किसी के साथ की ज़रूरत होती है तो वहीं कुछ लड़कियां अपने सिंगल स्टेटस (single status) में ही खुशियां ढूंढ लेती हैं। वे खुद से कमिटेड (committed) होती हैं और अपने उस रिश्ते को पूरी गंभीरता और ज़िम्मेदारी से निभाती हैं। कुछ लड़कियां अपनी मर्ज़ी से सिंगल होती हैं तो वहीं कुछ के रिश्ते ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। ऐसी कई वजहें हैं, जिनके कारण लड़कियां खुद सिंगल रहना पसंद करती हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी वजहें हैं, जिनके कारण लड़के उन खास लड़कियों के साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। अगर अभी तक आप सोच रही थीं कि आप या आपकी कोई दोस्त सिंगल क्यों हैं तो शायद यह लेख उन कारणों का पता लगाने में आपकी कुछ मदद कर सके। 

रिलेशनशिप स्टेटस क्या है – What Is Relationship Status?

आप किसके साथ या किस तरह के रिश्ते में हैं, इससे आपका रिलेशनशिप स्टेटस परिभाषित होता है। सोशल मीडिया के इस ज़माने में अपने रिश्ते को किसी से छुपाना आसान काम नहीं है, बल्कि अब तो कई ऐसे स्टेटस प्रचलित हो गए हैं, जिनसे आपके रिश्ते को समझना ज़रूर आसान हो गया है। जानिए, ऐसे ही कुछ प्रचलित रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में।

सिंगल – Single

अगर आप अकेले रहते हैं यानि कि आपका कोई गर्लफ्रेंड/ बॉयफ्रेंड/ पति/ पत्नी नहीं है तो आप सिंगल हैं।

reasons-why-some-girls-remain-single-benefits-disadvantages

ADVERTISEMENT

इसके दो मतलब हो सकते हैं, आपको सिर्फ अपनी ही कंपनी पसंद है या फिर अभी तक आपको अपने टाइप का कोई मिला नहीं।

कमिटेड – Committed

आपने किसी से साथ रहने का वादा किया है पर अभी तक आपकी उससे शादी नहीं हुई है तो आप कमिटेड हैं।

मैरिड – Married

आपकी शादी हो चुकी है और आप दुनिया से अपने शादीशुदा रिश्ते को छुपाना भी नहीं चाहते हैं।

कॉम्प्लिकेटेड – Complicated

इस स्टेटस के भी दो मतलब हो सकते हैं। पहला तो यह कि आपको लगता है कि आप किसी के साथ रिश्ते में हैं पर शायद वह एकतरफा रिश्ता है। दूसरा कि आप खुद अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज्ड हैं।

ADVERTISEMENT

सेपरेटेड – Separated

आप कभी किसी के साथ रिश्ते में थे पर अब अलग हो चुके हैं। हो सकता है कि उस समय आपकी किसी से शादी हुई हो या अब ब्रेकअप हो गया हो।

डिवोर्स्ड -Divorced

आपने किसी से शादी की थी पर अब आप दोनों का डिवोर्स यानि कि तलाक हो चुका है।

इन रिलेशनशिप स्टेटसेस के आधार पर आप तय कर लें कि आप फिलहाल रिश्ते के किस दौर से गुज़र रहे हैं।

लड़कियों को क्यों पसंद होता है सिंगल रहना – Why Girls Like To Remain Single?

आपके आसपास कई ऐसी लड़कियां होंगी, जो आपको लंबे समय से सिंगल ही नज़र आ रही होंगी। सिंगल होने का यह मतलब नहीं है कि उनके कोई दोस्त नहीं हैं पर उनकी ज़िंदगी में शायद एक स्पेशल पर्सन की कमी होगी, जो उनके हर सुख- दुख में बिना कुछ कहे- सुने उनके साथ खड़ा रहे।

ADVERTISEMENT

हर दिन खुश रहने के लिए ज़रूर करें ये काम

ऐसे कई कारण हैं, जिनके कारण एक लड़की सिंगल हो सकती है। जहां कुछ लड़कियां इस वजह से सिंगल रह जाती हैं कि उन्हें अपनी पसंद का लड़का नहीं मिल रहा होता है या किसी के साथ भी उनका रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाता है, वहीं कुछ लड़कियां अपनी मर्ज़ी से सिंगल रहना पसंद करती हैं। ऐसी कई वजहें हैं, जिनके कारण एक लड़की ताउम्र या लंबे समय तक सिंगल यानि कि अकेले रहने का फैसला करती है। जानें, उन वजहों के बारे में।

1. शुरू से सिर्फ लड़कियों के ही बीच रहने से भी कई बार लड़कों की तरफ अट्रैक्शन (attraction) होने में कमी रह जाती है। घर में भाई का न होना या ओन्ली गर्ल्स स्कूल/ कॉलेज में पढ़ाई करना भी इसकी वजह हो सकती है।

2. कुछ लड़कियों के अंदर यह भावना आ जाती है कि हर लड़का उन्हें गलत निगाह से देख रहा है या उनके साथ कुछ गलत ही करना चाहता है।

ADVERTISEMENT

3. कई बार ऐटिट्यूड (attitude) भी दोस्ती या प्यार के आड़े आ जाता है।

reasons-why-some-girls-remain-single-benefits-disadvantages-3

जिन लड़कियों को लगता है कि उनसे बेहतर दुनिया में कोई नहीं है, वे अक्सर सिंगल रह जाती हैं।

4. कुछ लड़कियां अपनी आदतों के कारण भी अकेले रहती हैं। वे हर काम को अपने हिसाब से करना चाहती हैं, भले ही उससे सामने वाले को कितनी भी दिक्कत महसूस हो।

ADVERTISEMENT

5. कभी- कभी किसी पास्ट एक्सपीरियंस (past experience) की बुरी याद के कारण भी हर लड़के पर से भरोसा उठ जाता है और वह लड़की सिंगल रह जाती है।

6. परिवार से दूर रहकर काफी समय अकेले गुज़ारने से भी अकेले रहने की इच्छा प्रगाढ़ हो जाती है।

7. जो लड़कियां बहुत ऐक्टिव नहीं होती हैं या जिनमें बचपना बहुत ज्यादा होता है, उनसे साथ भी लड़कों को सामंजस्य बिठाने में मुश्किल आती है।

8. जो लड़की अपनी फैमिली के एक्स्ट्रा क्लोज़ होती है, अक्सर उसे भी लड़कों के साथ डील करने में परेशानी होती है। वह हमेशा अपने पार्टनर की तुलना अपने घर के लड़कों से करती रहेगी और कोई भी कमी महसूस होने पर लड़ाई- झगड़ा करना उनके लिए सामान्य हो जाता है।

ADVERTISEMENT

9. कुछ लड़कियों की रुचि सेम सेक्स पर्सन (same sex person) यानि कि लड़कियों में ही होती है!

reasons-why-some-girls-remain-single-benefits-disadvantages-5

10. कुछ लड़कियां दूसरों के साथ हुए धोखे को देखकर घबरा जाती हैं और रिलेशनशिप (relationship) व कमिटमेंट (commitment) से दूर भागने लगती हैं।

11. लंबे समय तक हॉस्टल या पीजी में अकेले रहने से अकेले रहना ही पसंद आने लगना।

ADVERTISEMENT

12. फाइनेंशियली (financially) और मेंटली (mentally) इतना स्टेबल होना कि किसी भी चीज़ के लिए किसी की ज़रूरत ही महसूस न होना।

13. फ्रेंड्स या फैमिली का स्ट्रॉन्ग सपोर्ट मिलना।

14. वर्किंग गर्ल्स (working girls) को अपनी आज़ादी की इतनी आदत हो जाती है कि उन्हें अपनी ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर किसी की रोकटोक पसंद नहीं आती है।

15. वे किसी का धोखा बर्दाश्त नहीं करना चाहती हैं और इसलिए अकेले रहना ही उन्हें बेहतर लगता है।

ADVERTISEMENT

16. कुछ कामकाजी लड़कियां अपने काम में इतनी व्यस्त होती हैं कि वे अपनी दिनचर्या का एक पल भी किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकती हैं।

17. कुछ लड़कियां किसी के अंदर की एक बुराई भी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। वे परफेक्शन पसंद होती हैं और इस वजह से भी अकेले रहना पसंद करती हैं।

18. घर की इकलौती संतान होने के कारण भी कुछ लड़कियों में शेयरिंग और केयरिंग वाली फीलिंग नहीं आ पाती है और उन्हें अपना सिंगल स्टेटस ही भाने लगता है।

19. जिन लड़कियों के दिलोदिमाग में लड़कों के प्रति अरुचि पैदा हो जाती है, वे भी अकेले बेहतर महसूस करती हैं।

ADVERTISEMENT

20. कई सालों तक अकेले रहने से भी कुछ लड़कियों को अकेले रहना ही अच्छा लगने लगता है। वे नहीं चाहती हैं कि उम्र का एक पड़ाव पार कर लेने के बाद वे अपनी ज़िंदगी को किसी के साथ बांटें।

सिंगल होने के फायदे – Benefits Of Being Single Woman

अगर आपका सिंगल स्टेटस लोगों की नज़रों में खटक रहा है और वे आप पर शादी का प्रेशर डाल रहे हैं या आप खुद अपने सिंगल स्टेटस को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आपको सिंगल होने के फायदों के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए। अकेले रहने का यह मतलब नहीं है कि ज़िंदगी में कुछ बचा ही नहीं है। अकेले रहकर भी ज़िंदगी को हंसी- खुशी, मस्ती करते हुए जिया जा सकता है।

1. आप किसी पर भी निर्भर नहीं हैं और अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद ले सकती हैं।

2. आप कहीं भी घूमने जा सकती हैं या जब जो मन हो, वह काम कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

3. आप अपनी पसंद का खाना बना सकती हैं या अपने फेवरिट रेस्त्रां में जा सकती हैं।

reasons-why-some-girls-remain-single-benefits-disadvantages-4

4. आप अपनी मर्ज़ी व अपने हिसाब से अपनी दिनचर्या को सेट कर सकती हैं।

5. आपको अपने लिए कुछ भी खरीदते समय यह नहीं सोचना पड़ेगा कि आपके पार्टनर को वह चीज़ पसंद आएगी या नहीं।

ADVERTISEMENT

6. आपका जब मन हो, अपने दोस्तों को अपने साथ स्टे करने के लिए बुला सकती हैं।

7. आपके ऊपर सिर्फ आपकी ज़िम्मेदारी है, जिसे आप हंसी- खुशी अपने हिसाब से निभा सकती हैं।

8. आपको हर समय किसी के सवाल- जवाब का सामना नहीं करना पड़ेगा।

9. किसी से उम्मीदें लगा कर रखना भी बहुत दुखदायी होता है। सिंगल गर्ल्स की उम्मीदें सिर्फ उन तक ही सीमित होती हैं।

ADVERTISEMENT

10. कुछ भी करने के लिए किसी का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं महसूस होगी। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के सारे काम अपने हिसाब से प्लान किए जा सकते हैं।

11. आप किसी एक ही व्यक्ति के साथ बंधकर नहीं रहती हैं।

12. आपको किसी से जलन नहीं होती है।

13. आप अपना फ्यूचर अपने हिसाब से प्लान कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

14. आपको इस बात की कोई चिंता नहीं रहती है कि सुबह उठकर आपके बाल या चेहरा किस हालत में होंगे। 

सिंगल होने के नुकसान – Disadvantages Of Being Single

सिंगल होने के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। अकेले रहने से जहां काफी खुशी महसूस होती है वहीं कभी- कभी यही अकेलापन काटने को दौड़ सकता है। ज़िंदगी में ऐसी कई परिस्थितियां आ जाती हैं, जब लगता है कि काश, किसी ने हाथ थाम लिया होता। दिन की मायूसी में या रात के अंधेरे में कभी किसी को गले लगाने का जी चाह सकता है और ऐसे में यही अकेलापन किसी दर्द से कम नहीं होता है। कई बार परिजन या दोस्त भी उस कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं, जो कोई स्पेशल व्यक्ति ही कर सकता है। जानें, सिंगल होने के नुकसान।

1. बीमारी में किसी के साथ की ज़रूरत महसूस होना।

2. कपल्स को देखकर मन में रोमांटिक फीलिंग उमड़ना।

ADVERTISEMENT

3. कहीं घूमने जाने पर किसी के साथ को मिस करना।

reasons-why-some-girls-remain-single-benefits-disadvantages-1

4. जब किसी खुशी या गम के मौके को किसी के साथ शेयर करना हो तो कोई साथ नहीं मिलता है।

5. बारिश की बूंदों के बीच किसी का हाथ थामकर रोमांटिक मूड में चाय- पकौड़े नहीं खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

6. त्योहार या हंसी- खुशी के मौके पर जब हर कोई अपने पार्टनर या परिवार के साथ व्यस्त होता है तो सिंगल लड़कियां कहीं- न- कहीं उस अकेलेपन से चिढ़ने लगती हैं।

7. शादी कब कर रही हो, इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता है और इसके बारे में बात करते हुए बोरियत होने लगती है।

8. जहां कुछ लोग आपकी तरफ सहानुभूति रखने लगते हैं तो वहीं कुछ को समझ में ही नहीं आता है कि आप सिंगल हैं क्यों।

9. काफी लोग सिंगल लड़कियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

ADVERTISEMENT

10. लाइफ में ऐसी बहुत सी बातें होती हैं, जिन्हें आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।

11. आप किसी एक ही इंसान के साथ बंधकर नहीं रहती हैं।

किसी और से मोहब्बत करने से पहले खुद के प्यार में डूबना भी ज़रूरी होता है। खैर, हर चीज़ और स्टेटस के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। जब यह ज़िंदगी अपनी है तो इसे उसी हिसाब से  जीने की कोशिश करनी चाहिए, जिस तौर- तरीके से आपको खुशी मिल सके।

ये भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

मन ही मन हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में हों ये आदतें

विश लिस्ट – शादी से पहले हर लड़की को ज़रूर करने चाहिए ये काम

क्या आपने देखा गर्ल्स गैंग का यह अंदाज़

रिश्तों में मजबूती बनाएं रखने के टिप्स

ADVERTISEMENT

लड़कों को दीवाना बना देती हैं लड़कियों की ये खूबियां

20 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT