ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोग काफी सोशल होते हैं। ये खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करते हैं। ये हंसमुख होते हैं और अपनी इसी खूबी से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। इनकी राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन मार्च के महीने में आता है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है मीन राशि वाले लोगों का स्वभाव। आइए जानते हैं मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में –

1- मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोग बेहद प्रतिभाशाली होते हैं। कला इनके खून में दौड़ती है। ये संगीत और ललित कलाओं को पसंद करते हैं और यही कारण है कि देश की कई महान हस्तियां इस महीने में ही पैदा हुई हैं।

2- इन्हें आलोचना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इससे इन्हें डर लगता है। ये लोग बेहद सेंसेटिव और ईमानदार होते हैं। इनको किसी का सामना या विरोध करने से डर लगता है। ये लोगों को न समझ पाएं या लोग इनको गलत समझ बैठें, इस बात का डर इन्हें हर वक्त रहता है।

3- वैसे तो ये लोग बहुत सोशल होते हैं। इनका फ्रेंड सर्कल दूसरों के मुकाबले में कई गुना बड़ा होता है लेकिन उदासीनता से बचने के लिए ये अपनी ही बनाई दुनिया में रहना पसंद करते हैं। सपनों की ऊंची उड़ानें उड़ना इन्हें पसंद होता है लेकिन ये अपने जड़ें कभी नहीं भूलते।

ADVERTISEMENT

4- जहां लोग सोचना बंद कर देते हैं, इनकी सोच वहीं से शुरू होती है। जब लोग मुसीबत के आगे हार मान जाते हैं, तब ये उसका ऐसा हल लेकर आते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। ये लोग बोरिंग चीज को भी दिलचस्प बना सकते हैं।

5- मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोगों की आंखों में इतनी कशिश होती है कि आप इनकी फीलिंग्स का पता लगा सकते हैं। इनकी रोमांटिक साइड काफी संस्कारी होती है, जो हर रोज की एक्टिविटीज में सामने आती रहती है। बिना आपके कहे, ये आपकी बात और फीलिंग्स समझ जाते हैं।

6- इनकी आंखों में झांककर हर कोई इनको और इनकी जिंदगी को नहीं समझ सकता। ऐसे किसी को पाना, जिसमें इनकी आंखों को पढ़ने का हुनर हो, इनके लिए खुशी की सबसे बड़ी वजह बनती है। जो लोग इन्हें और इनके दिल की बात को समझना जानते हैं, उनके साथ इन्हें असली खुशी मिलती है।

7- इन लोगों को रहस्यमयी चीजें बहुत लुभाती हैं। अगर इन्हें कोई बात न पता चले तो ये आफत मचा देते हैं और वहीं इनपर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि ये दूसरों की बातें सीक्रेट नहीं रखते हैं। बल्कि उसमें मिर्च मसाला लगाकर इधर की उधर करते हैं।

ADVERTISEMENT

8- इन लोगों को ट्रेवल करना बहुत पसंद होता है। ये अपने डेली रूटीन से चाहे जितना थके ही क्यूं न हो लेकिन घूमने के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं। इनकी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति इन्हें प्रकृति और एडवेंचर के करीब ले जाती है।

9- बात करें अगर इनके प्रोफेशनल पक्ष की तो ये फैसले लेने से ज्यादा काम करना पसंद करते हैं। इनकी लगन और मेहनत को देखकर इन्हें तरक्की आसानी से मिल जाती है या यूं कहें कि ये लोग जिम्मेदारी के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं।

10- अगर इनकी कमजोरी की बात करें तो इनमें शो ऑफ करने की भावना ज्यादा होती है। खर्चीले होने की वजह से ऐसे लोग बचत नहीं कर पाते हैं और उधारी से अपना स्टेटस मेंटेन रखना इन्हें सरल और आसान लगता है।   

लकी नंबर – 3, 7, 9

ADVERTISEMENT

लकी कलर – पीला, हरा, गुलाबी

लकी डे –  रविवार, सोमवार और शनिवार

लकी स्टोन – पुखराज

मार्च महीने में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

आमिर खान, रानी मुखर्जी, हनी सिंह, श्रेया घोषाल, कल्पना चावला, कंगना रनौत, रोहित शेट्टी, राजपाल यादव, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन आदि।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

जानिए कैसे होते हैं जनवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं जून के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं फरवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं सितंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

 

06 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT