ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  19 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 19 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – पारिवारिक सदस्य की सेहत हो सकती है खराब

किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। मेहनत अधिक लेकिन आय कम होगी। खर्चें बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

वृषभ – नये अवसर मिलेंगे

ADVERTISEMENT

नौकरी और व्यापार में सुनहरे अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। नए अनुबंध से फायदा मिलेगा। आपका कोई मित्र आपकी सफलता में सहायक हो सकता है। अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव करके बहुत कुछ हासिल कर पायेंगे।

मिथुन – कर्ज लेने से बचें

फिजूलखर्ची पर करें कंट्रोल, वरना आ सकती हैं परेशानियां। कर्ज लेने से बचें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

कर्क – मिलेगी अच्छी रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

आज गंभीर बीमारी से संबंधित रिपोर्ट अच्छी मिलेगी, जिससे मन खुश होगा। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में प्यार और सब्र से काम लेने से मुसीबत टल सकती है। व्यवसाय में उन्नति और लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह – पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है

पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है। वक्त के साथ फैसले बदलने पड़ेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक साझेदारी में तनाव बढ़ सकता है। विरोधी खुलकर चुनौती देंगे, जिसे आप आसानी से पूरी कर लेंगे।

कन्या – पारिवारिक जायदाद मिलने की संभावना है

ADVERTISEMENT

पारिवारिक जायदाद मिलने की संभावना है। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला – घुटने या पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे

आज घुटने या पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर काम में परेशानी आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक – नये प्रेम संबंधों की हो सकती है शुरूआत

ADVERTISEMENT

नये प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में होगा सुधार। छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। किसी विदेश यात्रा का योग बन रहा है जो जल्दी ही आपको विदेश की सैर करा सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु – आज नया काम शुरू करने से बचें

आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। व्यावसायिक अनुबंध पूरा करने में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी से अनबन बढ़ सकती है। आलस्य का त्याग करें। आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मकर- आकस्मिक धन लाभ का योग है

ADVERTISEMENT

आज भाग्योदय का दिन है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ का योग है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। माता पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – नौकरी में परेशानी आ सकती है

नौकरी के मामले में आज का दिन उलझन भरा रहेगा। अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। राजनीति में प्रभाव बढ़ने की संभावना है। पुराने मित्रों का साथ राहत देगा।

मीन- पार्टनर के संग रिश्ते मजबूत होंगे

ADVERTISEMENT

पार्टनर के संग रिश्तों में मजबूती आएगी। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आपका मधुर व्यवहार सामाजिक सम्मान बढ़ायेगा। दिया हुआ धन वापस मिलेगा। मित्रों के साथ यादगार पल गुजारेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

जानिए 18 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

ADVERTISEMENT
18 Mar 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT