ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए  22 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 22 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – महंगे उपहार या धन मिल सकता है

ससुराल से महंगे उपहार या धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा के लिए अनुकूल समय है। नई योजना कामयाब हो सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च अधिक होगा। राजनीति से मिलेगा लाभ। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। बच्चे की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ – नौकरी में लापरवाही से गंवा सकते हैं अच्छे मौके

ADVERTISEMENT

लापरवाही से नौकरी में अच्छे मौके गंवा सकते हैं। अधिकारियों से अनबन बढ़ सकती है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहेगी। युवा खेल-कूद जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन – प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी

नए सिरे से रिश्ते की शुरूआत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में किसी करीबी से मदद मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क – सेहत में तेजी से सुधार होगा

ADVERTISEMENT

लंबी बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। अच्छे घर की तलाश तय बजट में पूरी होगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का योग है।

सिंह – नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

आर्थिक दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में होगा फायदा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाई और पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या – धन के लेन-देन में सावधानी बरतें

ADVERTISEMENT

किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के खोने की आशंका बनी रहेगी। परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं से स्वभाव में झुंझलाहट रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला – काफी समय बाद ताजगी का अनुभव करेंगे

आज आप काफी समय के बाद ताजगी का अनुभव करेंगे। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह का मजा लेंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यावसाय में विस्तार की संभावना है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिगड़े काम बनेंगे। विरोधी पराजित होंगे। रुके काम पूरे होंगे।

वृश्चिक – प्रेम में त्रिकोण की स्थिति बन सकती है

ADVERTISEMENT

प्रेम में त्रिकोण की स्थिति बन सकती है। आपके जिद्दी व्यवहार से पार्टनर को परेशानी हो सकती है। विरोधी असफल रहेंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक विदेश यात्रा का योग बन रहा है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु – अटका हुआ धन मिलने के योग हैं

आज अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। चल-अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। पूंजी निवेश की संभावना है। पार्ट-टाइम कारोबार का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मित्रों से होगी मुलाकात।

मकर- शारीरिक थकान और कमजोरी रहेगी

ADVERTISEMENT

आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से शारीरिक थकान और कमजोरी रहेगी। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी होगी। रुपए-पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – नये प्रेम संबंधों की होगी शुरुआत

नये प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आज प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यवसाय में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चापलूसों के सतर्क रहें। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन- नौकरी में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी

ADVERTISEMENT

व्यवसाय में मेहनत अधिक लेकिन लाभ कम होगा। नौकरी में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वैवाहिक क्षेत्र में हो रही कोशिश सफल रहेगी। विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझेंगे। बीमारी से राहत मिलेगी। कानूनी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

जानिए 21 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

ADVERTISEMENT
21 Mar 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT