ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए 19 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 19 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है

पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। मन अशांत रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से परेशान रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। जरूरी मामलों में शीघ्र निर्णय लें। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर की भावना का ख्याल रखें।

वृषभ – आकस्मिक धन लाभ होगा

आकस्मिक धन लाभ होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। चल या अचल संपत्ति खरीद सकते हैंं। पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। माता की सेहत बिगड़ सकती है।

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ADVERTISEMENT

मिथुन – डिप्रेशन में आ सकते हैं

परिवार में किसी बुरी खबर से मन चिंतित रहेगा। डिप्रेशन में भी आ सकते हैं। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधियों से रहे सावधान। नौकरी में झूठ न बोलें, नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क – आपसी मतभेद दूर होगा

भावनात्मक संबंधों में चल रहा मतभेद दूर होगा। पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह से फैसला लें। आय में वृद्धि संभव है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारी लाभदायक हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह – कार्ययोजना में बदलाव से परेशानी होगी

आज कार्ययोजना में बदलाव से आपको कुछ परेशानी होगी। कार्यस्थल पर कठोर फैसले लेने से बचें। सबका विरोध झेलना पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या – आकस्मिक धन लाभ हो सकता है

आज आपको आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। जरूरी मामले सुलझने के आसार हैं। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

ADVERTISEMENT

जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

तुला – छात्रों का नहीं लगेगा पढ़ाई में मन

आज छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। जिद में आकर अपना नुकसान न करें। विरोधी परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी निभाने में चूक हो सकती है। नया काम शुरू करने से बचें। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक – प्रेम संबंधों को नई मंजिल मिलेगी

लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को नई मंजिल मिलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। भावनात्मक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक मेल-जोल बढ़ सकता है।

धनु –  पिता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है

आज पिता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खर्चें बढ़ने से परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENT

मकर- मनचाहा रोजगार मिलेगा

मनचाहा रोजगार मिलने से युवा आज उत्साहित रहेंगे। छात्रों की कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। कोई जरूरी व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। यात्रा का योग है।

कुंभ – व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

लेन-देन संबंधी मामले उलझने से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मेहनत अधिक और आर्थिक लाभ कम होगा। आर्थिक संकट की समस्या आ सकती है। पार्टनर का सहयोग रहेगा। धार्मिक साहित्य में रुचि बढ़ेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन-  बीमारी से ग्रस्त लोगों को राहत मिलेगी

लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त लोगों को राहत मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चापलूसों से सावधान रहें। व्यावसायिक योजना को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर वक्त पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा।

जानिए 18 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

ADVERTISEMENT
17 Feb 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT