ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए 17 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 17 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – वायु विकार से परेशानी रहेगी

आज पाचन क्रिया मंद और वायु विकार शरीर को कष्ट दे सकता है। आप लक्ष्यों के प्राप्त करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पार्टनर का सहयोग रहेगा।

वृषभ – माता का सानिध्य मिलेगा

माता का सानिध्य व आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद परिणाम मिलेंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन मित्र के सहयोग से मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन – कार्यक्षेत्र में रहेगी परेशानी

आज कार्यक्षेत्र में परेशानी और परिश्रम अधिक होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जरूरी कामों में आलस्यवश लापरवाही न करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में परेशानी आ सकती है। राजनीति की ओर रुझान बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENT

कर्क – अकस्मात धन मिलने की संभावना

अकस्मात समुचित मात्रा में धन मिलने की संभावना है। मनोबल बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। आप मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइंस डे पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें अपना मेकओवर

सिंह – कार्यक्षेत्र में असफलता और मायूसी मिलेगी

आज अत्यधिक सक्रियता के बावजूद कार्यक्षेत्र में असफलता और मायूसी ही मिलेगी। अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। छात्र पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। पार्टनर का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। रुका हुआ काम बनेगा। धन लाभ होगा।

कन्या – संतान प्राप्ति की खुशखबरी मिलेगी

संबंधियों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। संतान प्राप्ति की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार संग खुशियां मनाने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अनुबंध मिलेंगे। किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

तुला – तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

पारिवारिक कलह की वजह से तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नियमित दिनचर्या का पालन करें। व्यावसायिक मामलों में सफलता और नौकरी में पदोन्नति होगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक – छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी

छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक और लेखन कार्यों से भी आय में वृद्धि होगी। आज भागदौड़ की स्थिति उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कामों में मन लगेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। यात्रा का योग है।

धनु – कीमती वस्तु खोने से मन दुखी रहेगा

आज किसी कीमती वस्तु के खोने से मन दुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य रखें। सही वक्त पर किया गया फैसला मददगार रहेगा। पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

ADVERTISEMENT

मकर- पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है

पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने का योग है। परिचितों की मदद से कम खर्च में अच्छा काम होगा। आत्मबल बढ़ेगा। नए अनुबंध मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाएं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ – भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे

आज संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत संबंधी छोटी-मोटी परेशानी सता सकती है। धार्मिक साहित्य में रुचि बढ़ेगी।

मीन- रुके हुए काम बनेंगे

आज कला और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। रुके हुए काम बनेंगे। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

जानिए 16 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

ADVERTISEMENT
16 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT