ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए 16 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 16 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – विवाह में आ रही बाधा दूर होगी

आपके विवाह में आ रही बाधा जल्द दूर होगी। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। र्पार्टनर के साथ रोमांस और रोमांच बना रहेगा। छात्रों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नए संपर्क व्यावसायिक विस्तार में सहायक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

ADVERTISEMENT

वृषभ – शैक्षिक कार्यों में आ सकती है बाधा

शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद बढ़ सकता है। जरूरी काम अटक सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन – पारिवारिक संपत्ति मिलेगी

माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक संपत्ति मिलेगी। चल-अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी में पदोन्नति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनशैली का स्तर बदलेगा। सेहत बेहतर रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

ADVERTISEMENT

कर्क – नौकरी में आ सकती है परेशानी

आज नौकरी में परेशानी आ सकती है। इच्छा के विरुद्ध काम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम की जरूरत है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह – संतान सुख में होगी वृद्धि

भाई- बहनों के सहयोग से व्यवसाय में विस्तार होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ कला और संगीत का आनंद ले सकते हैं। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

कन्या – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा

पार्टनर के शरीर या घुटनों में दर्द हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन अशांत रहेगा। मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में इच्छा के विरुद्ध काम मिल सकता है। धार्मिक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

तुला – कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा

ADVERTISEMENT

छात्रों में कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पदोन्नति के साथ नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक – खर्चें बढ़ सकते हैं

आज आपके अनियोजित खर्चें बढ़ सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ कड़वाहट बढ़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु – माता की सेहत में होगा सुधार

ADVERTISEMENT

माता की सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में साथियों का सहयोग मिलेगा। आलस्य का त्याग करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर- पारिवारिक समस्या से परेशान हो सकते हैं

पारिवारिक समस्या से परेशान हो सकते हैं। मूड में तेजी से उतार-चढ़ाव आएगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बेकार की बहस में न पड़ें। वाहन सुख बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक विस्तार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ – संपत्ति सुख में विस्तार होगा

ADVERTISEMENT

आज परिवार के किसी बुजुर्ग की ओर से धन मिल सकता है। संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नए लाभकारी संबंध और व्यावसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा। छोटी-मोटी परेशानियां सेहत खराब कर सकती है।

मीन – संतान की सेहत खराब रहेगी

संतान की सेहत खराब रहेगी। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बिगड़े हुए कार्य कुछ समय के बाद बन जाएंगे। नौकरी में परिवर्तन अच्छा लगेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा।

जानिए 15 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

ADVERTISEMENT
14 Feb 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT