ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए 15 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 15 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – व्यवसाय में नया काम शुरू करने से बचें

आज व्यवसाय में नया काम शुरू करने से बचें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

वृषभ – नौकरी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आज आपका भाग्य आप पर मेहरबान है, जो चाहेंगे वही पूरा होगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज लिया गया निर्णय भविष्य में फायदेमंद रहेगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। रुके हुए काम होंगे पूरे। पार्टनर से संबंध में आएगा सुधार।

मिथुन – छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत है

छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। आज कार्यस्थल पर कोई मामूली गलती आपको परेशान कर सकती है। नौकरी में स्थानांतरण के संकेत हैं। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENT

कर्क – विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी

आज विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से खुशी के समाचार से मनोबल बढ़ेगा। जनसंपर्क में वृद्धि से आप उत्साहित रहेंगे। पुरानी कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में बदल सकता है। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।

सिंह – अनजाने भय से डरा रहेगा मन

आज मन अनजाने भय से डरा रहेगा। पारिवारिक समस्या से तनाव में आ सकते हैं। किसी पुराने काम के संपन्न होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर होगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

कन्या – रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी

आज रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ संभव है। व्यवसाय में सूझबूझ से काम को अंजाम दें, सफलता मिलेगी। धन संबंधी कष्ट दूर होंगे। प्रेम संबंध में सुकून रहेगा। जिंदगी रोमांटिक रहेगी। मित्रों के साथ घूमने का योग है।

तुला – खर्चों में बढ़ोतरी होगी

आज शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती है। आय में कमी और खर्चों में अधिकता रहेगी। धन संकट आ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। राजनैतिक सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – सेहत से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

आज आपकी सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। खास व्यक्ति से परिचय होगा। व्यवसाय में फायदा पहुंचेगा। अटके काम पूरे होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

धनु – परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं

परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर- अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं

आज अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। मित्रों से महंगे उपहार मिल सकते हैं। व्यवसाय के लिए बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा अथवा इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

कुंभ – माता शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगी

माता शारीरिक समस्या से परेशान रह सकती हैं। आपका पूरा दिन भागदौड़ और तीमारदारी में व्यतीत होगा। धन संबंधी समस्या भी सामने आ सकती है। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। राजनीति में रुझान बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENT

मीन – आज होगा प्रेमी से मिलन

आज का दिन शुभ है। आज प्रेमी से मिलन हो सकता है। दिन भर उत्साह बना रहेगा। किसी उलझन के कारण व्यवसाय में अड़चन आ सकती है। अनुभवी की सलाह से मामला सुलझ सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। यात्रा का योग है।

जानिए 14 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन

सेक्स के अलावा भी हैं इंटीमेट होने के ये 10 और तरीके

ADVERTISEMENT
13 Feb 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT