ADVERTISEMENT
home / Tarot
जानिए 14 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 14 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 

मेष – व्यापार में होगा मुनाफा

व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार से जीवन स्तर में बदलाव आएगा। मानसिक शांति रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। पार्टनर के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द्र बरकरार रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

वृषभ – विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें

ADVERTISEMENT

विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें, बनता काम बिगड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मी से मतभेद की आशंका। आवेश में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन – नए प्रेम संबंध बनेंगे

आज दिल की बात कहने में कामयाब होंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा

ADVERTISEMENT

आज दिन भर सुस्ती और थकान महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बढ़ता खर्च तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह – छात्रों की प्रतिभा निखरेगी

नई स्थितियों में छात्रों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। युवाओं को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में होंगे लोकप्रिय। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होगी। पार्टनर के साथ जरूरी यात्रा की बनेगी योजना। अचानक किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

कन्या – खो सकती है कोई महंगी वस्तु

ADVERTISEMENT

आज धन संबंधी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है। व्यवसाय में कई काम होते-होते रुक जाएंगे। पैसा लगने के बाद फायदा नहीं होगा। लेकिन कर्ज लेने से बचें। पार्टनर को इग्नोर न करें। तालमेल बना कर रहें।

तुला – बीमारियां नियंत्रित होंगी

डायबिटीज और दूसरी बीमारियां नियंत्रित होंगी। दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यावसायिक योजना कामयाब होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक – पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं

ADVERTISEMENT

पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पिता से मतभेद हो सकते हैं। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विरोधी परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

धनु – पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है

आज पारिवारिक संपत्ति मिल सकती है। मित्र के सहयोग से व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप मजबूत रहेंगे। चल या अचल संपत्ति खरीदने की संभावना है। पार्टनर के साथ घूमने का मन बना सकते हैं।

मकर- पार्टनर की सेहत खराब रहेगी

ADVERTISEMENT

पार्टनर की खराब सेहत से मन परेशान रहेगा। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। घर के खर्चें बढ़ सकते हैं। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। कार्यस्थल पर विवाद दूर होगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जरूरी काम समय से कर लें।

कुंभ – पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा

आज बुजुर्गों के सहयोग से पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर से संबंध मजबूत रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा भी फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन – कामकाज में देरी से नुकसान हो सकता है

ADVERTISEMENT

आज कामकाज में देरी से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद होने से परेशानी आएगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जरूरी काम अटकने से चिंता बनी रहेगा। ससुराल पक्ष से धन या कीमती उपहार मिल सकते हैं। यात्रा का योग है।

जानिए 13 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी

इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर

ADVERTISEMENT
13 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT