ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
20 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

20 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – व्यापार और रोजगार में गड़बड़ी की आशंका

आज व्यापार और रोजगार में समस्या आने की आशंका है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में संतान संबंधी खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ कलह होने की आशंका है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें। विरोधियों से सतर्क रहें।

वृषभ – दूर होगी पुराने रिश्तों की कड़वाहट

पुराने रिश्तों की कड़वाहट आज दूर होगी। नए प्रेम संबंध भी बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कार्यकुशलता बनाए रखें। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें। वाहन या जमीन खरीदने की विचार बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, बुरा पड़ता है असर

ADVERTISEMENT

मिथुन – अधिक भाग-दौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी

अधिक भाग-दौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। पारिवारिक संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। लेन-देन के मामले सुलझने की उम्मीद है। व्यापारिक सौदे व्यावसायिक विस्तार में सहायक रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क – प्रतिभा और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करेंगे

आप आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। साझेदारी में बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। धन की वृद्धि होगी। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

सिंह – कीमती सामान चोरी या खोने की आशंका है

आज मन दुखी रहेगा। कोई कीमती घड़ी या कोई और सामान चोरी या खोने की आशंका है। वाहन और आवास संबंधी समस्या सामने आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे होंगे। मनोबल बढ़ेगा।

आलिया के ये फिल्मी किरदार सिखाते हैं कैसे करें जिंदगी से प्यार

ADVERTISEMENT

कन्या – पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा

आज मन शांत और खुश रहेगा। पुरानी बीमारी से मिलेगा छुटकारा। परिवार व समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नये लोगों से मुलाकात व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगी। छात्रों को मिल सकती है खुशखबरी। पार्टनर से संबंध और मजबूत होगा।

तुला – पड़ोसियों के कारण हो सकते हैं परेशान

आज पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी सामने आ सकती है। किसी कार्य विशेष में निराशा होगी। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक – मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा

भाग्योदय की प्रबल संभावना है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता से पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कांट्रेक्ट पूरे होंगे और आर्थिक लाभ भी होगा। मनोबल बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांस और रोमांच बना रहेगा।

धनु – मानसिक उलझनों के कारण परेशान होंगे

आज मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष की चिंता भी रहेगी। पार्टनर का खास ख्याल रखें। अनावश्यक शंकाओं से बचें। व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए लालच का त्याग करें। शिक्षा संबंधी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं।

ADVERTISEMENT

मकर – प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी

आज प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। विरोधियों से सतर्क रहें। पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

कुंभ – लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे

छात्रों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आज आप लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। रुके हुए काम पूरे करने में कामयाब रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन आनन्दित रहेगा।

मीन – आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा

आज आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार संग खुशियां मनाने और मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखना जरूरी है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

19 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसको दुख तो किसके लिए खुशी लाएगा दिन

ADVERTISEMENT
19 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT