ADVERTISEMENT
home / Love
स्पेशल कनेक्शन जाहिर करता है किस करने का तरीका

स्पेशल कनेक्शन जाहिर करता है किस करने का तरीका

एक किस यानि चुंबन कई चीजों पर निर्भर करता है। खासकर इस बात पर कि किस किस तरह का है और कौन कर रहा है। एक किस आपके जीवन का सबसे अधिक जादुई अनुभव भी हो सकता है। हर किस दूसरे व्यक्ति के साथ विशेष कनेक्शन का कारण होता है, फिर चाहे यह दोस्ती वाला हो, जुनून से भरा हो या फिर गर्माहट से भरा हुआ हो। किस चाहे जैसा भी हो, यह दो लोगों को बेहतरीन से, गहराई से जोड़ता है। किस का मतलब सिर्फ चेहरे पर चूमने से नहीं है बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से पर किस किया जा सकता है। लेकिन यह सिर्फ और  सिर्फ दो लोगों के आपसी रिश्ते पर निर्भर करता है।

आत्माओं को जोड़ता है किस Kiss Connects the Two Souls

ऐसा कहा जाता है कि किस हमारी आत्माओं की अभिव्यक्ति है, तभी तो आपके पास इसे चुनने के कई विकल्प होते हैं। आप अपने दोस्त को जिस तरह से किस करते हैं, उससे बिल्कुल अलग तरीके से अपने हमसफर को किस करते हैं।

 

ये भी पढ़ें – ‘प्रेग्नेंट होने के लिए रोज सेक्स करना चाहिए’ जानें ऐसे ही कुछ मिथ और उनके फैक्ट्स  

किस करते समय क्यों आंखें हो जाती हैं बंद Why Eyes Gets Close While Kissing

किस करने के दौरान अमूमन आंखें इसलिए बंद हो जाती हैं क्योंकि शोध बताते हैं कि चूमते समय व्यक्ति का पूरा ध्यान चूमने पर ही केंद्रित होता है। उसका दिमाग बाकी चीजों पर काम करना बंद कर देता है। मनोवैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किस करने के समय एक खास इंटिमेसी का अनुभव लोगों द्वारा किया जाता है, जिसी वजह से भी आंखें बंद हो जाती हैं।

ADVERTISEMENT

कामसूत्र में किस Kiss in Kamasutra

Kiss in Kamasutra

वात्सयायन के कामसूत्र में किस पर एक पूरा अध्याय है। इसमें किस आैर इसे करने के तरीकों के बारे में हर तरह से जानकारी दी गई है। वैसे तो किस करने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है, बावजूद इसके कामसूत्र में यह लिखा हुआ है कि महिला जिस तरह से पुरुष को किस करे, पुरुष को ठीक उसी तरह से जवाब में किस करना चाहिए।  वात्सयायन ने तो किस करने के तरीकों के साथ ही किस करने वाले की मनोस्थिति, भावना और अंगों के अनुसार किस करने के बारे में भी विस्तार से लिखा है। वात्सयायन का मानना है कि शरीर के सभी अंगों पर किस किया जा सकता है, जिससे महिला आैर पुरुष के बीच प्यार बढ़ता है।

ये भी पढ़ें – अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीश

अन्य प्राचीन किताबों में किस Kiss in Other Old Books

वात्सयायन के अलावा, श्वेतकेतु, दत्तक, सुवर्णनाभ, घोटकमुख, गोणिकापुत्र, चारायण जैसे आचार्यों ने भी अपनी किताबों में किस यानि चुंबन के बारे में विस्तार से लिखा है। कालिदास ने भी अपने नाटकों में भी किस का उल्लेख कई स्थानों पर किया है।

ADVERTISEMENT

किस करने के लाभ Benefits of Kissing

किस करने से व्यक्ति का तनाव छूमंतर हो जाता है। दरअसल किस करने से सिरोटोनिन का स्राव बढ़ता है, जो खुशी उत्पन्न करने वाला हार्मोन है। यह थकान को भी पल भर में गायब कर देता है। किस इंडॉर्फिन को भी बढ़ाता है, जो अच्छा महसूस कराने वाला हार्मोन है। किस करने वाले दोनों व्यक्तियों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति को आसानी से इंफेक्शन भी नहीं होता।

किस के तरीके Types of Kiss

Types of Kiss

माथे पर किस Forehead Kiss

इस किस को आप हर उस व्यक्ति को कर सकते हैं, जो आपका करीबी है। इसलिए इस किस को प्यार भरा माना जाता है। यदि आप किसी रिश्ते के शुरुआती दौर में है तो भी इस किस के जरिए अपने साथी से करीबी का इजहार कर सकते हैं। इस किस को माथे पर हल्के से किया जाता है। इस किस को अपने से छोटे लोगों को भी किया जाने का चलन अपने यहां है। मां अपने बच्चे को, भाई- बहन एक- दूसरे को, दोस्त एक- दूसरे को फोरहेड पर किस करते हैं।

हाथ पर किस Kiss on Hand

यह तब किया जाता है, जब एक व्यक्ति दूसरे के हाथ को खींचकर हाथ को चूम ले। इससे पता चलता है कि वह आपको कितना पसंद करता है और आपको लेकर जुनूनी भी है। इस तरह का किस दोस्तों के बीच नहीं किया जाता, यह प्यार में, जुनून में जोश से भर कर किया जाता है।

ADVERTISEMENT

एस्किमो किस Eskimo Kiss

इस किस को एस्किमो नाम इस लिए दिया गया है क्योंकि इसमें एक- दूसरे की नाक को आपस में रगड़ते हैं। दरअसल ठंड में नाक रगड़ने से गर्माहट आती है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया। यह आपसी प्यार को खूबसूरती से दर्शाने का बेहतरीन तरीका है, जो आगे तक भी जा सकता है। इस तरह की किस एक मां भी अपने बच्चे को देती है।

फ्रेंच किस French Kiss

इसे सबसे अधिक इरॉटिक माना जाता है क्योंकि यह काफी सेंसुअस होता है। इसमें होंठ के साथ जीभ का भी प्रयोग किया जाता है। किस करते हुए जीभ से जीभ का टकराना आपके हमसफर को तुरंत सेक्सुअली एक्टिव कर देता है। इसकी तरह का मजा किसी  अन्य किस में नहीं है। लोग इस किस को आसान मानते हैं जबकि सच तो यह है कि इसे करने की प्रैक्टिस होनी चाहिए वरना सही तरीके से कम लोग ही फ्रेंच किस को कर पाते हैं। इसलिए फ्रेंच किस को एक तरह की कला भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें – सेक्स के बाद कहें ये 25 प्यार भरी बातें जो आपको ले आएं और भी करीब

सिंगल लिप किस Single Lip Kiss

इस किस में एक व्यक्ति का एक होंठ दूसरे के दोनों होंठों के बीच सैंडविच की तरह फंसा होता है। इस किस से पता चलता है कि वह व्यक्ति अपने पार्टनर को कितना प्यार करता है।

ADVERTISEMENT

इयरलोब किस Earlobe Kiss

इस किस में सामने वाले के इयरलोब को हौले से चूमा जाता है या हल्के से खींचा जाता है। दो प्यार करने वालों के बीच इसे सबसे अधिक रोमांटिक और  इंटिमेट किस माना जाता है।

बटरफ्लाई किस Butterfly Kiss

जब दो लोग इतने नजदीक आते हैं कि उनके चेहरे पास आ जाएं और एक- दूसरे को चूमते समय उनकी आई लैशेज भी आपस में जुड़ जाएं तो इसे बटरफ्लाई किस कहा जाता है। जो लोग एक- दूसरे के प्यार में पागल होते हैं, वे लोग इस तरह का किस करते हैं।

स्पाइडरमैन किस Spiderman Kiss

स्पाइडरमैन फिल्म की रिलीज के बाद इस किस का नाम पड़ गया। इसमें एक-दूसरे के पास लेट कर एक- दूसरे के चेहरे पर किस किया जाता है। जुनून से भरा यह किस दोनों लोगों को और नजदीक लाने का रास्ता है।

लिंगरिंग किस Lingering Kiss

लंबे समय तक होंठ के साथ होंठ चूमते रहें तो इसे लिंगरिंग किस कहा जाता है। यह जुनून और गहरी भावना से जुड़ा चुंबन है। अमूमन नए प्यार में पड़े लोग इस किस को करते हैं क्योंकि इस समय उनके अंदर प्यार का ज्वार भरा होता है और ये लोग अपने पार्टनर को जल्दी छोड़ना नहीं चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

गालों पर किस Kiss on Cheeks

इस किस को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि आप इस किस को किसी को भी कर सकते हैं। यह एक- दूसरे के प्रति प्यार को प्रदर्शित करने का बेहतरीन तरीका है, जिसमें हौले से गालों पर होंठ लगाए जाते हैं। इस किस को करना आसान भी है और सुलभ भी। दोस्तों को भी यह किस किया जा सकता है। कई जगहों पर इस किस को हैलो या बाय के तौर कर भी किया जाता है।

लीव अ मार्क किस Leave a Mark Kiss

इसे लिपस्टिक किस भी कहा जाता है, जिसमें एक लड़की लिपस्टिक लगे होंठ से अपने पार्टनर के गालों , गर्दन या होंठ पर किस करती है और लिपस्टिक के निशान छोड़ देती है। यह अकसर मस्ती में किया जाता है।

लिजार्ड किस Lizard Kiss

इस किस में सारा खेल जीभ का ही होता है। इस किस को करने के दौरान दोनों पार्टनर के जीभ जल्दी- जल्दी एक- दूसरे के मुंह में आते- जाते रहते हैं। यह जुनून से भरा एक किस है, जिसे प्रेमी जोड़े तभी करते हैं जब उनके अंदर सेक्स को लेकर गर्माहट भरी होती है।

एयर किस Air Kiss

आपने सेलिब्रिटीज को अमूमन एयर किस करते हुए देखा होगा। इसकी शुरुआत को फ्रेंच फिल्मों से जोड़ कर देखा जा सकता है। इस किस के दौरान दूसरे के गालों के पास लेकिन गालों से कुछ इंच की दूरी पर हवा में चुंबन दिया जाता है। कई बार यह एक गाल पर दिया जाता है तो कई बार दोनों गालों पर। यह एक नॉन- रोमांटिक और दोस्ताना किस है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – बेहतर सेक्सुअल लाइफ के लिए जरूर फॉलो करें ये सेक्स रूल्स

एंजेल किस Angel Kiss

इस किस को न तो होंठों पर दिया जाता है और न ही गालों पर। यह किस उन लोगों के बीच होती है, जो गहराई से एक- दूसरे के प्यार में डूबे होते हैं। इस किस को अपने पार्टनर की आईलिड पर हल्के से किया जाता है। कई बार मां भी अपने बच्चे को इस तरह से चूमती है।

सिडक्टिव किस Seductive Kiss

इसे फ्रेंच किस की तरह ही किया जाता है लेकिन इसमें जीभ का इस्तेमाल कम किया जाता है। किसी के दिल को जीतना है तो उसे छेड़ने के लिए इस तरह का किस किया जाता है। यह किसी को भी कमजोर कर देने के काबिल है। इसलिए इस किस का नाम सिडक्टिव किस रखा गया है।

बाइट एंड निबल Bite and Nibble

एक व्यक्ति के नाक, गाल, ठोड़ी, गर्दन आदि को किस करते हुए काटते जाना और साथ में चूसने को बाइट एंड निबल कहा जाता है। यह किस काफी सेंसुअस होता है और इसे प्यार करने वाले तभी कर पाते हैं, जब वे जुनूनी तरीके से एक- दूसरे के साथ पूरी तरह से अंतरंग हों। इंटिमेसी और इरोटिज्म को बढ़ाने वाले इस सेंसुअस किस को प्रेमी जोड़े अंतरंगता के क्षणों में करते हैं।

ADVERTISEMENT

जॉ किस Jaw Kiss

यह किस वे लोग करते हैं, जो पहले से ही एक- दूसरे के साथ खुले और अंतरंग हों। इस किस को हौले से अपने पार्टनर की जॉ लाइन पर किया जाता है।

बिग टीज़ Big Tease

जब एक व्यक्ति अपने पार्टनर के शरीर को एक्सप्लोर करता हुआ उसे टीज करता रहे तो उसे बिग टीज कहा जाता है। इसकी शुरुआत माथे से की जाती है, जो कहीं तक भी जा सकता है। फोरप्ले करने के लिए अमूमन इसे किया जाता है।

21 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT