ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
5 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें, किसकी मेहनत होगी सफल और किसे होगी मायूसी

5 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें, किसकी मेहनत होगी सफल और किसे होगी मायूसी

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – (पॉजिटिव मनी) प्रॉपर्टी का विवाद होगा समाप्त

आज प्रॉपर्टी पर चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। बिजनेस के लिए आपको मिल सकता है कोई नया कांट्रेक्ट। नौकरी में होगी पदोन्नति। रिलेशनशिप के मामले में बैलेंस बनाकर चलें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सेहत के प्रति सावधानी बरतना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

वृषभ – (पॉजिटिव हेल्थ) सेहत में आएगा सुधार

लंबे समय से चल रही बीमारी से ग्रस्त लोगों की सेहत में सुधार आएगा। उन्हें मिलेगी बेहतरी की रिपोर्ट। कुछ समय अपना फोन बंद करके घर पर आराम करें। मानसिक सेहत के प्रति भी  सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी मेहनत के लिए सम्मान और गिफ्ट मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

मिथुन -(पॉजिटिव रिलेशनशिप) साथ बिताएं कुछ पल

अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताएं। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के बहुत मौके मिलेंगे। साथ ही होगा प्यार का सुखद अहसास। मित्रों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।

कर्क – (निगेटिव मनी) ठगों से बचकर रहने की जरूरत

आज कोई आपको ठग सकता है, ध्यान रखें। बिजनेस में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक घाटा भी हो सकता है। उथल-पुथल से परेशान न हों। फैसला सोच-समझ कर लें। सेहत रहेगी ठीक-ठाक। अपनी सोच सकारात्मक रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा।

सिंह – (निगेटिव करियर) आत्मविश्वास की कमी दूर करें

आज अनजाने डर से मन अशांत रहेगा। कार्य स्थल में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नये लोगों के साथ व्यापार के संबंध बनाने से पहले जांच-परख कर लें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी तंग कर सकती है। खान-पान का रखें ख्याल।

कन्या – (निगेटिव रिलेशनशिप) सोच समझ कर बनाएं संबंध

आज प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मी या अधिकारी के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर नये संबंध सोच-समझ कर बनाएं। पार्टनर से रिश्तों में आ सकती है दरार। आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी।

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

तुला – (निगेटिव हेल्थ) लग सकती है चोट

आज रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं। इन्हें अपने ऊपर हावी न होने दें। चोट लग सकती है। संभल कर रहें। सेहत के प्रति सावधानी बरतना भी जरूरी है। पार्टनर को कुछ शारीरिक परेशानियां रह सकती हैं। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा। भावनात्मक स्तर पर आएगा सुधार। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक -(निगेटिव मनी) फिजूलखर्ची पर करें कंट्रोल

आज अपनी जेब और बजट से ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर सावधान रहें। अपनी इस आदत को कंट्रोल करें। शत्रुपक्ष आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। संभल कर रहें। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लें। पार्टनर से मिलेगा पूरा सहयोग।

धनु – (पॉजिटिव हेल्थ) मिलेगी मानसिक शांति

आज माता-पिता सेहत को लेकर चल रही परेशानियों से बाहर निकलेंगे। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। लोगों से मेल-जोल बढ़ने पर मन खुश होगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल जायेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

मकर – (पॉजिटिव करियर) अनुभव का मिलेगा फायदा

बिजनेस या नौकरी में आपको अपने अनुभव का फायदा होगा। पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में सहायता मिलेगी। पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं जा सकते हैं घूमने। लव लाइफ में रोमांस रहेगा।

कुंभ – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) परिवार से मिलेगा पूरा सहयोग

अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताएं। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मित्र या बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोफेशनल करियर में उन्नति के बहुत मौके मिलेंगे। छात्रों को परीक्षा का परिणाम उम्मीद के अनुकूल नहीं मिलेगा।

मीन – (पॉजिटिव करियर) इंटरव्यू में होंगे सफल

आज छात्रों को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता। बिजनेस या नौकरी से संबंधित निर्णय तर्क के आधार पर लें। किसी जरूरी लीगल डाक्यूमेंट पर दस्तखत ध्यान से करें। नौकरी व बिजनेस में लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे। नए कार्यों की योजनाएं बनेंगी, जो सफल रहेंगी।

इसे भी पढ़ें – 4 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

ADVERTISEMENT
28 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT