ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
14 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए खुशनुमा तो किसी के लिए गमगीन रहेगा दिन

14 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए खुशनुमा तो किसी के लिए गमगीन रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – विद्यार्थी नकारात्मक सोच से होंगे परेशान

विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक सोच उत्साह में कमी ला सकती है। दिनभर रहेंगे परेशान। किसी मित्र की वजह से बिजनेस में घाटा हो सकता है। महिलाएं नई नौकरी में सहज महसूस नहीं करेंगी। किसी रिश्तेदार की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव है।

वृषभ – पिता के साथ बेहतर होंगे संबंध

पिता के साथ आपके संबंध होंगे बेहतर। जीवनसाथी के साथ आ रही समस्याएं भी सुलझेंगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से आपको नौकरी में मिलेगा फायदा।

मिथुन – सेहत में सुधार के संकेत

आपकी सेहत में सुधार के संकेत हैं। जिंदगी खुलकर जियें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। संबंधियों की बातों का बुरा न मानें। बिजनेस में नयी परियोजनाओं के लागू होने से प्रगति के आसार बनेंगे। जरूरी कार्यों में आलस्यवश लापरवाही न बरतें।

ADVERTISEMENT

कर्क – नौकरी की तलाश होगी पूरी

नौकरी की तलाश आज होगी पूरी। आपको किसी काम के अनुभव का बिजनेस या नौकरी में फायदा होगा। आपका आज का समय बहुत अच्छा है। कार्य में गति रहेगी और आय भी अच्छी बनी रहेगी। योजनाएं सफल रहेंगी। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। कानूनी मामलों में सहायता मिलेगी।

सिंह – बढ़ सकता है खर्च

आज आपका खर्च बढ़ सकता है, ध्यान रखें। अधिक मेहनत करने पर भी कोई खास फायदा नहीं होगा। नौकरी में लापरवाही की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। पार्टनर को न करें इग्नोर। मौसम संबंधी छोटी-मोटी बीमारियां कर सकती हैं परेशान। लापरवाही न करें।

कन्या – मन में होगा जोश

मन में नये उत्साह से काम करने का होगा जोश। फिटनेस के लिए कोई नया फंडा अपना सकते हैं। गुस्से पर करें कंट्रोल। किसी की मदद से बिगड़े हुए काम आसानी से हो जाएंगे। लोगों से मिलना-जुलना रोमांचक रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा अथवा इंटरव्यू में मिलेगी सफलता।

तुला – संयुक्त परिवार में बिगड़ सकते हैं संबंध

आज फिजूल के वाद-विवाद से बचें।। संयुक्त परिवार में किसी बात को लेकर मामला बिगड़ सकता है। पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। छात्रों को नये माहौल में एडजस्ट करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। प्रोफेशनल स्तर पर भी रहेगा तनाव।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – प्रोजेक्ट मिलने पर होगी खुशी

बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति व आर्थिक लाभ होने के योग हैं। मित्रों से मिल सकते हैं महंगे गिफ्ट। रुके हुए काम पूरे करने पर मिलेगा सम्मान। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। अपने रिश्ते पर रखें भरोसा। किसी के बहकावे में न आए।

धनु – तनाव से बिगड़ सकती है सेहत

जोड़ों के दर्द से हो सकते हैं परेशान। तनाव आपकी सेहत को और बिगाड़ सकता है। जीवनशैली में करें सुधार। बेवजह की बहस से दूर रहें। रिश्ते में पड़ सकती है दरार। बनेंगे नये रिश्ते। धन की कोई समस्या नहीं रहेगी। लव लाइफ में और मजबूती आयेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

मकर – मिलेगा प्यार ही प्यार

किसी से मिलेगा बेइंतहा प्यार। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। आपके लविंग और केयरिंग नेचर से पारिवारिक सदस्यों व मित्रों में उत्साह रहेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। समस्याओं को प्यार और शांति से सुलझाएं। नौकरी में आपकी तारीफ होगी।

कुंभ – नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

आज अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। नौकरी में आ सकती है परेशानियां। बिजनेस में भी कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस उथल-पुथल के लिए मानसिक रूप से तेयार रहें। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। पार्टनर से हो सकता है मनमुटाव।

ADVERTISEMENT

मीन – मिल सकती है प्रॉपर्टी

आज प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सुलझ जायेगा। मन निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित होगा। कार्यकुशलता और योग्यता से नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। होगा आर्थिक लाभ। बिजनेस में वृद्धि होगी। आगे विस्तार की भी संभावना है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें –

1. 13 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

2. Zodiac Fashion: कितनी स्टाइलिश है आपकी राशि?

ADVERTISEMENT

3. हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

4. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

03 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT