ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
30 नवंबर, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

30 नवंबर, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

यदि आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी आज थोड़ी सावधानी –

मेष – (निगेटिव हेल्थ) दर्द कर सकता है परेशान

किसी अनजाने भय से मन डरा रहेगा। किसी भी तरह के दर्द की शिकायत रह सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पार्टनर को भी हो सकती है स्वास्थ्य समस्या। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मामले सुलझ सकते हैं।

वृषभ -(निगेटिव मनी) कट सकती है जेब

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कट सकती है आपकी जेब, रहें सतर्क। अधिक मेहनत के बावजूद आय कम और व्यय अधिक होगा। पारिवारिक अशांति रह सकती है। शाम के समय कुछ राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता से ही मिल सकेगा प्रमोशन। 

इसे भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: भूलकर भी अपने बेड के पास न रखें ये चीजें, होता है भारी नुकसान

ADVERTISEMENT

मिथुन – (पॉजिटिव हेल्थ) स्वास्थ्य में होगा सुधार

लंबी बीमारी में कष्ट के बाद अब सुधार का समय है। खान-पान का ध्यान रखें व नियमित दिनचर्या अपनाएं। सूर्य स्नान से मिलेगा फायदा। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। मित्रों से मिलेगा लाभ, उनके साथ कहीं घूमने जा सकते है। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क – (पॉजिटिव करियर) उच्च शिक्षा के मिलेंगे अवसर

आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश होगी पूरी। पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय। संतान की ओर से मिल सकती है खुशखबरी। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों से मन को मिलेगी खुशी।

सिंह – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) पार्टनर से संबंध होंगे मजबूत

मित्रों और सगे-संबंधियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। आज माहौल रहेगा खुशनुमा, एन्जॉय करेंगे। परिवार के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान। साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। 

इसे भी पढ़ें – सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

कन्या – (पॉजिटिव करियर) मिल सकता है बड़ा प्रोजेक्ट

आज आपको मिलेगी खुशखबरी। मिल सकता है कोई बड़ा प्रोजेक्ट। नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन और आर्थिक उन्नति। आपकी योजनाएं सफल होंगी। पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात। नौकरी की तलाश होगी पूरी। अधिकारियों के लिए आज दिन फायदेमंद है।

तुला – (पॉजिटिव मनी) कोर्ट से मिलेगी राहत

आज कई दिनों से रुके हुए काम होंगे पूरे। प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद में आपको राहत मिल सकती है। कहीं से अचानक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मिलेगी मानसिक शांति। संतान सुख मिलेगा। खरीद सकते हैं जमीन या वाहन।

वृश्चिक – (पॉजिटिव हेल्थ) लाइफ-स्टाइल में करें सुधार

आज एक नई ऊर्जा के साथ करेंगे दिन की शुरूआत। खान-पान में लापरवाही न करें। अपनी लाइफस्टाइल में करें सुधार। पार्टनर के स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल। पुराने मित्रों से होगी मुलाकात। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है।

धनु – (पॉजिटिव रिलेशनशिप) परिवार का सहयोग मिलेगा

प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर करें विश्वास। माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य का रखें ध्यान। नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य में हो सकते हैं सम्मिलित। बिजनेस में होगा लाभ। 

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मकर – (निगेटिव मनी) हो सकता है कोई बड़ा घाटा

किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। बिजनेस के मामले में सतर्क रहें, घाटा हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। नए प्रेमी जोड़ों के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुपये-पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

कुंभ – (निगेटिव करियर) नया काम शुरू न करें

आज कोई नया काम शुरू न करें। विवाद की स्थिति से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। एक छोटी-सी चूक आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। संभल कर रहें। आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ने से आयेगा आत्मविश्वास। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

मीन – (निगेटिव रिलेशनशिप) बढ़ सकता है वाद-विवाद

आज दिन की शुरूआत तनाव से हो सकती है। पारिवारिक वाद-विवाद बढ़ सकता है। रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट। इन परेशानियों को आपसी समझ और प्यार से सुलझाएं। पार्टनर को इग्नोर न करें। आपसी मामलों में आपसी तालमेल बनाकर रहें।

ADVERTISEMENT

 इसे भी पढ़ें – 29 नवंबर, 2018 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

26 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT