ADVERTISEMENT
home / Nail Care
नाखून बढ़ाने का तरीका, Nakhun Badhane ka Tarika

नाखून बढ़ाने का तरीका और घरेलू उपाय – Nakhun Badhane ka Tarika

 

 

हर किसी महिला को अपने नाखून (नाखून बढ़ाने का तरीका) बढ़ाना और उन पर खूबसूरत नेलपेंट या फिर नेलआर्ट लगाना बहुत ही पसंद होता है। दरअसल, नेलपेंट या फिल नेलआर्ट किसी भी महिला या फिर लड़की के हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं और यही कारण है कि सभी महिलाओं को बढ़े हुए नाखून (नाखून लंबे करने का तरीका) पसंद होते हैं। हालांकि, कई महिलाएं या फिर लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिनका नाखून अधिक नहीं बढ़ते हैं और इस वजह से वह दूसरी महिलाओं के खूबसूरत नाखूनों को देखकर जलती भी हैं। इस वजह से आज अपने इस लेख में हम आपको नाखून बढ़ाने (नाखून बढ़ाने की विधि) के तरीकों और उनकी देखभाल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों (नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय) के बारे में बताने वाले हैं। नाखून की बीमारी का इलाज

 

 

ADVERTISEMENT

नाखून बढ़ाने का तरीका – Nail Badhane ka Tarika

nakhun badhane ka tarika

– दूध और अंडा दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करना तो फायदेमंद होता है साथ में इनका इस्तेमाल आप ऊपरी तौर पर नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों का डुबो कर रखना है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और वे तेजी से बढ़ने भी लग जाएंगे।
– लहसुन को सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि नाखूनों के पोषण व वृद्धि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्‍मच पिसे हुए लहसुन में एक चम्‍मच एप्‍पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।
– लहसुन के पेस्ट को सप्ताह में दो बार नाखूनों पर लगाने से नाखूनों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
– नाखूनों को बढ़ाने के लिए विटामिन सी भी काफी लाभदायक होता है। संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके लिए आप ताजा संतरे के रस में कम से कम 10 मिनट के लिए नाखूनों को भिगो कर रखें। उसके बाद नाखून को हल्के गर्म पानी से धोकर उसपर मॉइश्चराइज़र लगा लें।
– इसी तरह 1 चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलकर थोड़ा गर्म कर लें। अब 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबो कर रखें। अगर आप ऐसा हर दिन नहीं कर पा रही हैं तो रोज़ नींबू के टुकड़े को नाखूनों पर रगड़ें, ऐसा करने पर भी नाखूनों का विकास तेजी से होता है।
– नाखूनों के बेहतर विकास के लिए सरसों के तेल की मालिश भी असरदार होती है। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की मालिश करें। ऐसा करने पर नाखून की ग्रोथ जल्दी होती है।
– बादाम का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे नाखूनों की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके लिए रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करें।   
– आधा कप टमाटर के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने नाखूनों को उसमें 10 मिनट तक भिगो कर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।   
– नाखूनों (nakhun badhane ka tarika) के विकास के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको टूथपेस्ट को नाखून पर लगाकर रगड़ना है। टूथपेस्ट रगड़ने पर आपके नाखूनों का पीलापन भी दूर जायेगा।
नारियल का तेल न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों के लिए बल्कि नाखूनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 1/4 कप नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में शहद और 4 बूंद रोज़मेरी ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ थोड़ा गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 15 से 20 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें।  हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ते हैं और मजबूत बनते हैं।

नाखून ना बढ़ने के कारण

nakhun badhane ke upay

नाखून ( नाखून कैसे बढ़ाएं) ना बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। साथ ही उनके बार-बार टूटने के भी कई कारण होते हैं। कई बार कुछ महिलाओं के नाखून इतने सोफ्ट और नाजुक होते हैं कि वो जल्दी टूट जाते हैं तो वहीं कई बार विटामिन्स की कमी के कारण नाखून (नाखून कैसे बड़े करते हैं) टूट जाते हैं। यही कारण नाखूनों (Nakhun badhane ka aasan tarika) के बढ़ने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। तो चलिए आपको नाखून ना बढ़ने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में बताते हैं- 
दांतों से नाखून काटना– कई महिलाओं और लड़कियों को दांतों से नाखून (nails badhane ke tips) काटने की आदत होती है। इस वजह से उनके नाखून बढ़ नहीं पाते हैं। अगर आपको भी ऐसी आदत है तो आपको भी अपनी इस आदत को अब बदल लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दांतों से नाखून काटने के कारण आपके नाखूनों और आस-पास के हिस्से में बैक्टीरिया संक्रमण हो सकता है, जिसकी वजह से नाखूनों का बढ़ना बंद हो सकता है।
नाखून (nail growth tips in hindi) पर बेस कोट ना लगाना– हमेशा नेलपॉलिश लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप बेस कोट जरूर लगाएं। दरअसल, बेस कोट लगाने से आपके नाखून अधिक सुरक्षित रहते हैं।
नेलपॉलिश को खुरचना– कई महिलाओं की आदत होती है कि वो अपनी नेलपॉलिश को नेल पॉलिश रिमूवर से हटाने की जगह खुरचने लगती हैं और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और नाखून बढ़ना बंद हो जाते हैं।

नाखून बढ़ाने के लिए विटामिन – Vitamins for Nails in Hindi

how to grow nails faster in hindi

ऐसे कई विटामिन हैं, जिनकी मदद से आपके नाखून तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से यदि आपकी बॉडी में नीचे बताए गए विटामिन की कमी है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। आप यदि अपनी डाइट में इन विटामिन्स को एड करेंगे तो आपके नाखून तेजी से बढ़ने लगेंगे। 
विटामिन सी– संतरे या फिर खट्टे फलों में काफी अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही यह एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। इससे आपके नाखून मजबूत (nakhun badhane ka tarika) होते हैं। 
विटामिन ए– विटामिन ए टिशू नाखून (nakhun badhane ke upay), दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी जरूरी होता है। इतना ही नहीं यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का भी काम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। अंगूर, पाल और सेब जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन ए पाया जाता है।
फोलिक एसिड– कोशिका वृद्धि के लिए विटामिन बी9 या फिर फोलिक एसिड जरूरी होता है। इससे नाखूनों के विकास में भी मदद मिलती है। पत्तेदार साघ, अंडे, बीट्स, खट्टे फल आदि में काफी अधिक मात्रा में फोलिक एसिड होता है।
विटामिन एच– नाखून, बाल और त्वचा के विकास के लिए विटामिन एच काफी आवश्यक होता है। आप इसे खाद्य पदार्थों या फिर सप्लीमेंट के रूप में ले सकती हैं। यदि आप अपने नाखूनों (nail growth tips in hindi) को बढ़ाना चाहती हैं तो आपको प्रतिदिन 30-40 माइक्रोग्राम बायोटीन या फिर विटामिन एच का सेवन करना चाहिए। 

नाखून को मजबूत बनाते हैं ये खाद्य पदार्थ – Food for Healthy Nails in Hindi

nail growth tips in hindi

ADVERTISEMENT
यदि आप चाहती हैं कि आपके नाखून मजबूत रहें और तेजी से बढ़ें तो आपको भी नीचे बताई गई चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करने से आपके नाखून मजबूत होंगे और तेजी से बढ़ने भी लगेंगे। इतना ही नहीं ये सभी खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। 
अंडा– अंडे में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है और यह शरीर के विकास के लिए काफी आवश्यक होता है। इसका सेवन करने से हमारे बाल, हड्डियां और नाखून मजबूत होते हैं। अंडे में काफी अधिक मात्रा में विटामिन डी, बायोटीन और बी12 होता है। बायोटीन आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बीन्स– बीन्स में भी काफी अधिक मात्रा में बायोटीन होता है, जिनकी मदद से नेल्स बढ़ते हैं। एक अध्ययन में सामने आया है कि बायोटीन का सेवन करने से नाखूनों की मोटाई 25 प्रतिशत तक बढ़ती है। इस वजह से आपको बीन्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
ओट्स– बायोटीन ही नहीं बल्कि नाखूनों के लिए जिंक और मिनरल भी जरूरी होते हैं। साथ ही ओट्स आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे। 
सूरज मुखी के बीज– सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में कॉपर और मैगनीज होता है। आप इसे ब्रेड और अन्य खाद्य पदार्थों पर छिड़क कर खा सकती हैं। 
साल्मन– यदि आप सी फूड खाते हैं तो आपके लिए साल्मन बेस्ट है। साल्मन में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

नाखूनों की देखभाल कैसे करें – Manicure at Home in Hindi

nakhun badhane ka aasan tarika

कई बार हम नाखूनों (how to grow nails faster in hindi) की बहुत अधिक देखभाल करने का समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आप बहुत ही छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपने नाखूनों को साफ, मजबूत और अच्छा बनाए रख सकती हैं। हालांकि, इसके लिए नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना बहुत ही अधिक आवश्यक है। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो हो सकता है कि आपके नाखून कमजोर हो जाएं और जल्दी-जल्दी टूटने लगें।
– आपको कभी भी नाखूनों पर रोज नेलपॉलिश नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके नाखून पीले हो जाते हैं और जल्दी टूटने लग जाते हैं।
– नेलपॉलिश उतारने के लिए कभी भी नाखूनों को खुरचने की कोशिश न करें। उन्हें सिर्फ बढ़िया क्वालिटी के नेल रिमूवर से ही साफ करें। इसके अलावा नेलपॉलिश साफ करने के बाद तुरंत दूसरी नेलपॉलिश न लगाएं। उन्हें भी कुछ समय सांस लेने का मौका दें।
– कपड़े धोने, सब्जी काटने, बर्तन साफ करने जैसे काम करने से नाखून कमजोर होते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हार्ड साबुन और पाउडर से भी इन्हें नुकसान पहुंचता है तो ऐसे में ग्लव्ज़ पहनकर ही काम करना ही बेहतर रहेगा।
– नाखूनों को समय- समय पर ट्रिम यानि काटते रहें। ध्यान रहें इन्हें सिर्फ नेलकटर की मदद से ही काटें। जल्दबाजी में चाकू या फिर कैंची का प्रयोग करने की गलती कतई न करें। इससे न सिर्फ नाखूनों का शेप खराब होता है बल्कि चोट लगने का डर भी रहता है।
– नाखूनों को समय- समय पर साफ करते रहें, उन्हें धूल- मिट्टी के संपर्क में आने से बचाएं और सबसे अच्छा नेल कलर ही लगाए । ये नाखून लम्बे करने के उपाय में से एक है 
– अगर आपको नाखून चबाने की आदत है तो बेहतर रहेगा कि इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें।

नाखून कैसे बढ़ाएं से जुड़े सवाल और जवाब-

nakhun badhane ke nuskhe

Nakhun Badhane ka Tarika

1. नाखून कैसे बढ़ते हैं?

नाखूनों को बढ़ाने के लिए आपके शरीर में सही मात्रा में बायोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होने चाहिए। इस वजह से यदि आप चाहती हैं कि आपके नाखून तेजी से बढ़ें तो आपको ऊपर दी गई टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

2. नाखून साफ करने का तरीका?

नाखून साफ करना बहुत ही आसान है। यदि आपको घर पर अपने नाखूनों को साफ करना है तो आप नाखूनों पर सीधे नींबू को रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से आपके नाखून एक दम साफ हो जाएंगे। या फिर आप नींबू के पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो कर रख सकते हैं। इसके साथ ही आप बीच-बीच में अपने नाखूनों पर फाइलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3. कोलगेट से नाखून बढ़ाने का तरीका?

कोलगेट या फिर टूथपेस्ट की मदद से भी आप अपने नाखूनों को बढ़ा सकती हैं। इससे आपके नाखून सफेद और मजबूत होते हैं। यदि आपके नाखून पीले पड़ जाते हैं तो आप वापस से सफेद हो जाएंगे और बढ़ने भी लगेंगे।

4. नींबू से नाखून बढ़ाने का तरीका?

नींबू से नाखून बढ़ाने का तरीका

5. लहसुन से नाखून बढ़ाने का तरीका?

यदि आप लहसुन की मदद से नाखून (nakhun badhane ke nuskhe) बढ़ाना चाहती हैं तो इसके लिए एक लहसुन की तुरी लें और उसे छील कर बीच में काट लें। अब इसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें। यदि आप 10 दिनों तक ऐसा रोज करती हैं तो आपको इसका सकारात्मक असर दिखाई देने लगेगा।

6. पैर के नाखून बढ़ाने का तरीका?

यदि आपके पैरों के नाखून नहीं बढ़ते हैं तो भी आपको ऊपर बताई गई टिप्स को फॉलो करना चाहिए। नाखून चाहें हाथ के हों या फिर पैर के दोनों को बायोटीन और ऊपर बताए गए विटामिन ही मजबूत बनाते हैं और बढ़ने में मदद करते हैं।

POPxo की सलाह: अगर आप चाहती हैं कि आपके नेल्स हमेशा खूबसूरत दिखें तो आपको MyGlamm की इन नेलपेंट्स को अपनी ग्लैम किट में आज ही एड कर लेना चाहिए। 

ADVERTISEMENT
29 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT