ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
जानिए आज क्या कर रही हैं टीवी सीरियल्स की बहू रह चुकी ये टीवी एक्ट्रेसेज़

जानिए आज क्या कर रही हैं टीवी सीरियल्स की बहू रह चुकी ये टीवी एक्ट्रेसेज़

एक समय था जब रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक लोगों के टीवी के साथ घरों पर भी पार्वती, कुसुम, अर्चना, बानी और कशिश का राज हुआ करता था। टीवी सीरियल्स की ये बहुएं दर्शकों के लिए आदर्श बहू की मिसाल बन चुकी थीं। सुबह की आरती हो, तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना हो या फिर ससुराल के सभी लोगों का ध्यान रखना हो, इन बहुओं से बेहतर तो कोई कुछ कर ही नहीं सकता था। लगभग 6 से 8 सालों तक चलने वाले एकता कपूर के सीरियल्स की ये सभी बहुएं दर्शकों के घरों का हिस्सा बन चुकी थीं। मगर समय के साथ इनमें से कुछ एक्ट्रेसेज़ ने शादी कर घर बसा लिया तो कुछ ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली। वहीं कुछ एक्ट्रेसेज़ न जानें कहां गुम हो गईं। हम आपको बता रहे हैं टीवी सीरियल्स की कुछ ऐसी ही बहुओं के बारे में जो कभी आपकी चहेती हुआ करती थीं।

जानें, कहां गुम हो गए वो टीवी सितारे जो कभी आपकी आंखों का तारा हुआ करते थे

प्राची देसाई

महज 18 साल ही उम्र में प्राची देसाई ने एकता कपूर के सीरियल “कसम से” से अपना टीवी डेब्यू किया। इस सीरियल में उनके साथ राम कपूर भी लीड रोल में नजर आये थे। लगभग दो साल तक चले इस सीरियल ने प्राची देसाई को इतनी लोकप्रियता दिला दी कि उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे। उसी साल प्राची देसाई ने फरहान अख्तर के साथ फिल्म “रॉक स्टार” की, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसी के साथ प्राची का फिल्मी सफर भी शुरू हो गया। “रॉक स्टार” के बाद प्राची ने “लाइफ पार्टनर”, “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” और “बोल बच्चन” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। फिलहाल प्राची टीवी से दूर बॉलीवुड में ही अपनी पहचान बनाने में लगी हैं।

Prachi Desai collage

ADVERTISEMENT

कसौटी ज़िन्दगी की 2 : कोमोलिका के बाद अब है मिस्टर बजाज का इंतज़ार, ये एक्टर निभाएंगे किरदार  

आमना शरीफ

सीरियल कहीं तो होगा में सूजल और कशिश की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता था। सीरियल का टेलीकास्ट रात 11 बजे होने के बाद भी टीआरपी चार्ट में ये सबसे आगे रहता था। आमना शरीफ ने अपने करियर की शुरूआत सिंगर कुमार सानू के म्यूजिक एल्बम “दिल का आलम” से की थी। टीवी सीरियल्स के बाद आमना शरीफ ने भी बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया। मगर फिल्मों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। पिछली बार आमना ने फिल्म “एक विलेन” में रितेश देशमुख की बीवी का किरदार निभाया था लेकिन तब से आमना टीवी और फिल्मों से लगभग नदारद हैं। बता दें कि आमना ने साल 2013 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और फिल्म प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल आमना शरीफ अपना घर संभालने में व्यस्त हैं।

Aamna collage

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद जेनिफर विंगेट बनी फैंस की पहली पसंद, डांस कर जताई खुशी

ADVERTISEMENT

नौशीन अली सरदार

साल 2001 में सीरियल “कुसुम” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नौशीन अली सरदार को इस किरदार से काफी सफलता मिली थी। उसके बाद नौशीन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया मगर जो सफलता उन्हें “कुसुम” से हासिल हुई वो दोबारा कभी नहीं मिली। फिलहाल नौशीन अली सरदार सब टीवी पर आने वाले सीरियल “अलादीन” में मल्लिका का किरदार निभा रही हैं। हालांकि नौशीन ने कुछ फिल्मों में भी हाथ आज़माया मगर इसमें उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

Nausheen collage

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” की ‘कीर्ति’ मोहिना कुमारी का कीमती सामान हुआ चोरी, फैंस से की ये अपील

पल्लवी सुभाष

एकता कपूर के सीरियल “करम अपना- अपना” से पल्लवी सुभाष ने टीवी में लीड रोल की शुरुआत की। इस सीरियल ने उन्हें घर- घर में पहचान दिला दी। इसके बाद वो “चक्रवर्ती अशोक सम्राट”, “महाभारत” और बसेरा जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया। फिलहाल पल्लवी टीवी से काफी दूर हैं और मराठी व कन्नड़ सिनेमा में सक्रिय हैं।   

ADVERTISEMENT

Pallavi collage

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिया मां दुर्गा का अवतार, कविता लिख कर महिलाओं पर कह डाली ये बड़ी बात

इमेज सोर्सः Instagram

26 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT