ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
ये हैं इंडिया की ये 5 बेस्ट चटोरी गलियां, यहां से गुजरते ही मुंह में आ जाता है पानी – Best Street Food in India in Hindi

ये हैं इंडिया की ये 5 बेस्ट चटोरी गलियां, यहां से गुजरते ही मुंह में आ जाता है पानी – Best Street Food in India in Hindi

हमारे देश के लिए ये अक्सर कहा जाता है कि ‘कोस कोस पर बदले पानी और चार कोस पर वानी’। विभिन्नताओं वाले इस देश में पानी और वानी के अलावा जगह- जगह के पकवानों में भी एक से बढ़कर एक वैराइटी देखने को मिलती है। एक सर्वे के अनुसार अन्य देशों के मुकाबले इंडियंस, खाने के मामले में काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। और इसी शौक को देखते हुए आज यहां हम कुछ ऐसी चुनिंदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की चटोरी गलियां अपने बेहतरीन जायकों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दिल्ली हो या हो मुंबई, वहां की कुछ खास गलियों में खाने की खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में –

1 – मुंबई की खाऊ गली, महाराष्ट्र

Cheese-Burst-Dosa-1

यूं तो मुंबई में कई जगहों पर आपको खाऊ गलियां मिल जाएंगी लेकिन उनमें से घाटकोपार की खाऊ गली सबसे मशहूर है। बॉम्बे की पाव- भाजी और वड़ा पाव का असल स्वाद क्या होता है वो आपको यही चखने को मिलेगा। सिर्फ यहीं नहीं यहां आपको तरह- तरह के डोसे खाने को मिलेंगे, जो इसे पहले आपने कहीं नहीं खाए होंगे। खासतौर पर यहां का चीज बर्स्ट डोसा, देखते ही मुंह में पानी न आ जाए तो कहना।

कैसे पहुंचें – मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 22 किलोमीटर की दूरी तय कर आप इस जगह पहुंच सकते हैं। दुनिया के प्रसिद्ध स्मारक

ADVERTISEMENT

2 – बनारस की कचौड़ी वाली गली, उत्तर प्रदेश

private-varanasi-street-food-walking-tour-with-ganga-tour-2-267015 1510029029

पकवान का नाम आते ही सबसे पहले जिस शहर का नाम आता है वो काशी। घाट से लेकर पान तक यहां की हर बात निराली है। कहते हैं एक बार जिसने बनारस का स्वाद चख लिया मरते दम तक वो शख्स भूल नहीं पाता। अगर आप बनारस आये और यहां की कचौड़ी गली की सैर नहीं की तो क्या किया। यहां की जैसी कचौड़ी, जलेबी और लस्सी कहीं और मिल ही नहीं सकती। पहले यह इलाका कूचा अजायब के नाम से जाना जाता था, जहां अजीबोगरीब चीजें मिला करती थीं। लेकिन बाद में यहां खाने-पीने की दुकानें लगने लगीं, और आज यह एक मशहूर कचौड़ी गली के नाम से मशहूर है।

कैसे पहुंचें – ये जगह बनारस रेलवे स्टेशन से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

3 – चांदनी चौक की परांठे वाली गली, दिल्ली

New Delhi Best Places to Eat Paranthe Wali Gali

ADVERTISEMENT

दिल्ली आने वाला लगभग हर शख्स एक बार चांदनी चौक जरूर जाना चाहता है। क्योंकि ये जगह जितनी शॉपिंग के लिए फेमस है उतनी ही परांठे वाली गली के लिए भी। खाने के शौकीन लोगों की महफिल अक्सर परांठे वाली गली में जमते हुए दिख जाएगी। क्या नेता, क्या अभिनेता हर तरह का इंसान यहां के मशहूर परांठों और चाट का स्वाद चखने के लिए यहां आता जरूर है। यहां लगभग 40 तरह के स्वादिष्ट परांठे हर रोज बनाए जाते हैं और वो भी शुद्ध देसी घी में। साथ ही यहां की मशहूर जलेबी भी आपकी भूख बढ़ा सकती हैं।

कैसे पहुंचें – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ये जगह महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

4 – जयपुर की चटोरी गली, राजस्थान

Gol-Gappe

जयपुर देशी और विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा शहर बनता जा रहा है। साल भर यहां देशी-विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। ये शहर अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अलग तरह के तीखे और चटपटे व्यंजनों के लिए  भी जाना जाता है। अगर आप जयपुर घूमने गये हैं तो वहां की चटोरी गली जाना बिल्कुल न भूलें। यहां के चाट- पकौड़े के चर्चे दूर- दूर तक हैं। आपको यहां लगभग हर चीज के साथ कढ़ी का शानदार कॉम्बिनेशन चखने को जरूर मिलेगा। गोलगप्पे, टिक्की, कुल्फी फालूदा यूं तो आपको हर शहर में चखने को मिल जाएंगे लेकिन यहां का स्वाद और कहीं ढूंढने से भी नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENT

कैसे पहुंचें – जयपुर रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर बापू मार्केट लिंक रोड पहुंच सकते हैं। उसी के ठीक सामने आपको ये चटोरी गली मिल जाएगी।

5 – अहमदाबाद की भुखक्कड़ गली, गुजरात

20170814-215100-largejpg

अहमदाबाद स‍िर्फ खूबसूरती के ल‍िए ही नहीं बल्‍क‍ि खाने पीने की चीजों के ल‍िए भी चर्चि‍त है। यहां आपको देश-और दुनिया का बेहतरीन स्वाद खाने को मिलेगा। यहां काफी कम दामों पर इंडियन फूड्स के अलावा चाइनीज, लैबनीज, मेक्सिकन, थाई सब परोसा जाता है। यहां का वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस और कहीं खाने को नहीं मिलेगा। खाने के शौकीन यहां शाम को 6 बजे से ही कतार लगाने लगते हैं। यहां का स्वाद आपको दूसरी दुनिया की सैर न करा दें तो कहिएगा।

कैसे पहुंचें – अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 9 किलोमीटर की दूरी तय कर इस जगह पहुंचा जा सकता है।

ADVERTISEMENT

इन्हें भी पढ़ें –

1. रहस्यमयी है वृंदावन का निधिवन, जिसने भी देखी यहां की रासलीला हो गया पागल
2. अगर आपकी दोस्त भी है लखनऊ से तो आपको जरूर जाननी चाहिए ये बातें
3. इस जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद
4. ये है दुनिया के अजीबो- गरीब रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टॉयलेट सीट में खाते हैं खाना

30 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT