ADVERTISEMENT
home / Sex Advice
वैजाइना की कसावट और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए हर महिला को रोज करना चाहिए ये व्यायाम

वैजाइना की कसावट और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए हर महिला को रोज करना चाहिए ये व्यायाम

सेक्स के बाद या बच्चे के जन्म के बाद अगर आपकी वैजाइना यानि योनि में ढीलापन आ जाता है तो ऐसे में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। उस समय लड़की के साथ-साथ उसके पार्टनर भी सेक्स सुख से वंचित रह जाते हैं। कई बार इसके लिए लड़कियों को ऑपरेशन तक कराना पड़ता है। लेकिन यहां हम आपको एक बहुत आसान सा उपाय बता रहे हैं जिससे आप आसानी से अपनी वैजाइना की कसावट और सेक्स की इच्छा के साथ- साथ फर्टिलिटी भी बढ़ा सकती हैं।

वापस पा सकती हैं पहले वाली शेप (vaginal Shape)

बच्चे के जन्म के बाद और कभी- कभी पहले भी डॉक्टर महिलाओं को पेल्विक फ्लोर का व्यायाम यानि कीगल एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। पेल्विक फ्लोर यानि कीगल एक्सरसाइज खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके ज़रिये प्रेगनेंसी के बाद या पहले महिलाएं अपनी वैजाइना के ढीलेपन को भी दूर करके पहले जैसी शेप पा सकती हैं। पेल्विक फ्लोर का यह व्यायाम यानि कीगल एक्सरसाइज करने से महिलाएं अपने आंतरिक अंगों में वापस पहले जैसी कसावट महसूस कर सकती हैं, जो बच्चे के जन्म के बाद कुछ लूज़ हो गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें – अगर शादी टूटने की वजह सेक्स प्रॉब्लम है? तो जानें, क्या है इसका निदान

प्रोलेप्स (prolapse) से बचाव के लिए कीगल एक्सरसाइज

प्रोफेसर सुजैन हैगेन  के नेतृत्व में किये गए एक अध्ययन में ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में 414 महिलाओं की जांच की गई। द लेंसेट में छपी इस स्टडी का उद्देश्य यह पहचानना था कि पेल्विक फ्लोर की यह कीगल एक्सरसाइज़ महिलाओं में वैजाइना के बाहर बने प्रोलेप्स के बचाव में कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENT

pelvic floor

पेल्विक फ्लोर ट्रेनिंग (pelvic floor muscle training)

आधी महिलाओं को 16 सप्ताह में 5 फिजियोथेरेपी अपॉइंटमेंट्स में होम एक्सरसाइज़ के लिए एक- एक करके  पेल्विक फ्लोर मसल्स ट्रेनिंग के साथ- साथ पिलाटे आधारित पेल्विक फ्लोर क्लासेज़ और एक- एक डीवीडी दी गईं। जबकि बाकी आधी महिलाओं को प्रोलेप्स लाइफस्टाइल एडवाइस प्रपत्र दिया गया।

इसे भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं अपनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में ये 8 बातें

प्रोलेप्स (prolapse) के लक्षण हुए काफी कम

इस अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज़ क्लासेज़ दी गई थीं उनमें प्रोलेप्स के लक्षण काफी कम थे। और इसके बाद अगले दो साल में काफी ज्यादा अंतर से ( छह फीसदी के मुकाबले 14.5 फीसदी) उन महिलाओं ने प्रोलेप्स का इलाज करवाया, जिन्हें पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज ट्रेनिंग नहीं दी गई थी ।

ADVERTISEMENT

कैसे की जाए पेल्विक फ्लोर यानि कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise For Women)

1. आराम से बैठ जाएं और अपनी पेल्विक फ्लोर मसल्स यानि वैजाइना की मसल्स को एकसाथ 10 से 15 बार स्क्वीज़ (सिकोड़ें) करें।

2. इस बीच अपनी सांस को न रोकें और न ही पेट या जांघ की मसल्स को कसें। हर बार इसे कुछ सेकेंड रोकने की कोशिश करें। एक बार आपको इस व्यायाम को करने की आदत हो जाएगी।

3. इसी तरह रोजाना कुछ देर इस व्यायाम को करने की आदत डालें। हर सप्ताह अपने डेली रुटीन में कुछ और स्क्वीज़ जोड़ते जाएं।

4. कुछ ही सप्ताह में आपको फर्क दिखने लगेगा और आप सेक्स के दौरान ज्यादा सेंसिटिविटी महसूस करने लगेंगी।

ADVERTISEMENT

आसानी के लिए आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं –

महिलाओं को महसूस हुए बदलाव

इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाली एक महिला ने बताया कि ऐसा करने से उन्हें उनके बच्चे के जन्म के समय हुए कुछ बदलाव और बॉडी पर हो रहे एजिंग के निशानों में बदलाव महसूस हुआ और यह भी समझ आया कि खुद को फिट और हेल्दी रखना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब वो अपनी एजिंग और मेनोपॉज के प्रति ज्यादा सकारात्मक महसूस करती हैं। कीगल एक्सरसाइज़ उनके लिए शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से भी काफी फायदेमंद साबित हुई। खुद में ज्यादा आत्मविश्वास दिखने के साथ उन्होंने टॉयलेट जाने की जरूरत में भी कमी महसूस की, जिससे उनकी जिंदगी की क्वालिटी में काफी फर्क आया।

समस्या से पहले ही कर लें बचाव

इस अध्ययन को करने वाले शोधार्थियों का कहना है कि किसी तरह की समस्या सामने आने से पहले ही सभी महिलाओं को नियमित रूप से पेल्विक फ्लोर मसल्स ट्रेनिंग लेनी चाहिए। प्रोफेसर हैगेन का कहना है कि यह व्यायाम लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है जो महिलाओं को भविष्य में अपनी पेल्विक फ्लोर हेल्थ बनाए रखने में मदद करेगा।  

यह भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

1. जब सेक्स में की गई एक गलती बन गई उम्र भर का पछतावा 

2. सेक्स से जुडी कहानी

3. मेरे लिए वो पहली बार सेक्स फनी था!

4. फर्स्ट टाइम कर रहे हैं सेक्स तो अपनाएं ये टॉप 7 पोज़ीशन

ADVERTISEMENT

5. 15 बातें जो हर इंडियन वुमेन सोचती है उस खास वक्त में

6. गर्ल्स सेक्स प्रोब्लेम्स

7. फर्स्ट टाइम किस स्टोरी

8. कैसे अपने पार्टनर का मूड बनाएँ

ADVERTISEMENT
27 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT