ADVERTISEMENT
home / Styling
अपनी सेक्स पार्टनर के ऐसे प्यूबिक हेयर स्टाइल्स पसंद करते हैं लड़के

अपनी सेक्स पार्टनर के ऐसे प्यूबिक हेयर स्टाइल्स पसंद करते हैं लड़के

आप अपने बिकिनी हेयर को कैसे भी रखना पसंद करती हों, लेकिन लड़कों की पसंद आपसे काफी अलग हो सकती है। आप पूरी तरह सफाई रखती हैं या फिर जंगल, लेकिन लड़के दरअसल क्या चाहते हैं, यहां जानिये …

प्यूबिक हेयर स्टाइल्स में खासा इंटरेस्ट

इन अनचाहे बालों को चाहे आप वैक्स करवाएं या फिर शेव करें, इनसे निपटना जरूरी होता है। लेकिन आप मानें या ना मानें, चौंकाने वाली बात तो यह है कि लड़कों को आपके इन अनचाहे बालों के स्टाइल में काफी इंटरेस्ट होता है और इस मामले में हर किसी की पसंद भी अलग ही होती है। चाहे वह हॉलीवुड स्टाइल हो, ब्राज़ीलियन हो या फिर आपने पूरा बुश बनाया हुआ हो, सबकी अपनी पसंद होती है। लेकिन एक नये सर्वे ने खुलासा किया है कि दरअसल लड़के अपनी सेक्स पार्टनर को किस अंदाज में देखना पसंद करते हैं।

सबसे ज्यादा पसंद है बिलकुल क्लीन बार्बी स्टाइल

कॉस्मोपॉलिटन के इस सर्वे में पता लगा है कि ज्यादातर लड़के अपनी पार्टनर का बिलकुल क्लीन स्टाइल पसंद  करते हैं। करीब 46 फीसदी लड़कों ने पूछे गए इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें अपनी सेक्स पार्टनर को बार्बी स्टाइल में देखना पसंद है।

Pubic hair Styles

ADVERTISEMENT

ट्रिम्ड लुक को मिला दूसरा नम्बर

इसके बाद लड़कों की प्राथमिकता में आता है ट्रिम्ड लुक। करीब 30 फीसदी लड़कों ने अपनी वोटिंग में हल्की ट्रिमिंग वाले स्टाइल को वरीयता दी। जबकि तीसरे नम्बर पर आया स्ट्रिप स्टाइल का नम्बर। यानि करीब 12 फीसदी लड़कों ने बताया कि उन्हें अपनी सेक्स पार्टनर का स्ट्रिप स्टाइल पसंद आता है।

रेज़र से दूर रहने वाली लड़कियों के लिए बुरी खबर

अगर आप ज्यादातर समय रेज़र से दूरी बनाकर नेचुरल लुक बनाकर रखती हैं तो आपके लिए बुरी खबर है क्योंकि बहुत कम लड़कों को लड़कियों का नेचुरल लुक पसंद होता है। जो लड़कियां अपना नेचुरल लुक यानि पूरा जंगल बनाकर रखती हैं उनके इस स्टाइल को केवल 6 फीसदी लड़के ही पसंद करते हैं। इसके अलावा इतने ही लड़कों ने इन सभी स्टाइल्स के अलावा ‘अदर’ का विकल्प चुना है।

लड़कों का फेवरिट स्टाइल

क्लीन : 46%
ट्रिम्ड: 30%
लैंडिंग स्ट्रिप: 12%
नेचुरल: 6%
अदर: 6%

लड़कियां भी चाहती हैं अनचाहे बालों से छुटकारा

इसी तरह जब इस बारे में लड़कियों से पूछा गया तो महसूस हुआ कि उनकी पसंद भी काफी कुछ लड़कों से मिलती जुलती है। क्योंकि ज्यादातर लड़कियों ने माना कि वो अपने प्यूबिक हेयर से पूरी तरह से छुटकारा पाना चाहती हैं। इनमें से करीब 57 फीसदी लड़कियों ने बताया कि वो हमेशा क्लीन रहती हैं, जबकि 25 फीसदी लड़कियों ने कहा कि वो ट्रिम्ड स्टाइल पसंद करती हैं। इसके बाद लड़कियों को लैंडिंग स्टाइप स्टाइल पसंद है, यानि करीब 7 फीसदी लड़कियों ने माना कि उन्होंने यही स्टाइल अपनाया हुआ है। इसके बाद की प्राथमिकता नेचुरल बुश स्टाइल को मिली, जहां करीब 6 फीसदी लड़कियों ने कहा कि वो रेजर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। यहां भी अंतिम स्थान अदर को मिला है, जहां सिर्फ 5 फीसदी लड़कियों ने बताया कि वो कोई और स्टाइल अपनाती हैं।

स्टाइल बदलवाने में झिझकते नहीं हैं लड़के

इस सर्वे में यह भी पता लगा कि लड़के अपनी सेक्स पार्टनर के प्यूबिक हेयर स्टाइल को अपनी पसंद के अनुसार बदलवाने में झिझक भी महसूस नहीं करते। हालांकि इस मामले में लड़कों और लड़कियों की पसंद काफी मिलती जुलती है, लेकिन लड़के अपनी पसंद के अनुसार अपनी सेक्स पार्टनर का मेकओवर करवा ही देते हैं।

ADVERTISEMENT

लड़कियों का फेवरिट स्टाइल

क्लीन : 57%
ट्रिम्ड: 25%
लैंडिंग स्ट्रिप: 7%
नेचुरल: 6%
अदर: 5%

डेटिंग के लिए किया दोबारा विचार

करीब 40 फीसदी लड़कों ने माना कि उन्होंने अपनी सेक्स पार्टनर का स्टाइल बदलवाया है। करीब 30 फीसदी लड़कों ने कहा कि अपनी पार्टनर के प्यूबिक हेयर स्टाइल की वजह से उन्हें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि उसके साथ दोबारा डेटिंग की जाए या नहीं। कॉस्मोपॉलिटन ने इस सर्वे में 18 से 35 साल की उम्र के 4146 लड़कों से प्यूबिक हेयर स्टाइल्स को लेकर उनकी पसंद नापसंद के बारे में सवाल पूछे थे।

इन्हें भी देखें –

प्यूबिक हेयर रिमूवल से पहले याद रखें ये 7 बातें!

प्यूबिक हेयर से छुटकारा पाने के 5 आसान तरीके!

ADVERTISEMENT

भूल जाओ सेक्स की 69 पोज़ीशन, नई हॉट सेक्स पोज़ीशन “द 68” लेडीज़ के लिए है ग्रेट

#रिसर्च: इमोशनली अनस्टेबल लेडीज़ के साथ बेहतर सेक्स अनुभव करते हैं उनके पार्टनर

12 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT