ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर

इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर

कहते हैं कि ‘दुनिया का हर शौक पाला नहीं जा सकता और कांच के खिलौनों को उछाला नहीं जा सकता है, मेहनत करने से हो जाती है हर मुश्किल आसान, क्योंकि हर काम तकदीर पर टाला नहीं जा सकता।’ जो लोग इस बात पर भरोसा रखते हैं, वो जिंदगी से कभी निराश नहीं होते। क्योंकि उनकी उम्मीद वो खुद हैं। अपना कल, अपनी तकदीर वो खुद अपनी मेहनत से लिखते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी वो 5 राशियां हैं जिनके जातक सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं ….

Capricorn-01

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। इन्हें जैसा भी काम दे दो, ये उसे परफेक्ट बनाने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे। इन्हें एक तरह से काम करने का नशा होता है। मकर का प्रतीक पशु बकरी है जो आराम नहीं करती बल्कि हमेशा चारा चरती ही रहती है यानि कि एक्टिव रहती है। कहते हैं कि बकरियां लगातार घास चरने की वजह से किसी भी हरे- भरे खेत को बंजर कर सकती हैं और और यही वजह है कि इस राशि के लोग बिल्कुल भी आलसी नहीं होते है। सभी 12 राशियों में इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा मेहनती माना जाता है। और यही वजह है कि इस राशि के ज्यादातर लोग सिविल सर्विस में अपना योगदान देते हैं।

Auqarius-01

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

ये राशि मेहनती लोगों की राशियों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर है। जल चिह्न होने की वजह से इस राशि के लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। सपने देखना और उन्हें पूरा करना ये लोग बखूबी जानते हैं। ये जीतने के लिए रेस में उतरते हैं और बिना किसी चालाकी या किसी का दिल दुखाए, जीत हासिल करते हैं। ये लोग कर्म पर यकीन करने वाले लोगों होते हैं न कि तकदीर पर। इनको हर दशा में खुद को ढालना आता है। कोई भी बदलाव इन्हें बेचैन नहीं करता। इनकी यही कोशिश लोगों को इनका फैन बना देती है।

Pisces-01

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

ये लोग किसी भी काम को इतना मन लगाकर करते हैं कि देखने वाले लोग इनकी वाहवाही किये बिना नहीं रह पाते। इनका एक सीधा सा फंडा है कि ‘अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता।’ कैसे भी हालात हों, इनका काम तय समय पर ही पूरा होता है। जहां लोग सोचना बंद कर देते हैं, आपकी सोच वहीं से शुरू होती है। जब लोग मुसीबत के आगे हार मान जाते हैं, तब आप उसका ऐसा हल लेकर आती हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। भले ही लोगों को इनके नेचर से परेशानी हो सकती हो लेकिन काम को लेकर इनके ऊपर कोई सवाल नहीं कर सकता। मेहनत, लगन और कोशिश करने की चाहत इनमें कूट-कूट कर भरी होती है। इनका जिद्दीपन ही इनकी खूबी है। जो भी काम  ठान लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करके ही मानते हैं।

ADVERTISEMENT

ARIES-01

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

अग्नि तत्व होने की वजह से इस राशि के लोग कभी काम करने से नहीं डरते हैं और न ही उसे बोझ की तरह समझते हैं। ये लोग हर काम को एन्जॉय करके करना पसंद करते हैं। ये वहीं जिदंगी जीते हैं जिसकी इन्होंने कल्पना कर रखी थी। अपने मेहनत और यकीन से ये अपने सभी सपने बारी- बारी से पूरे करते हैं। यही वजह है कि इस रााशि के ज्यादातर लोगों को लग्जरी लाइफ जीने का शौक रखते हैं और उसे पूरा करने की ताकत भी।

Taurus-01

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

ये जिद्दी भी हैं और इनके पास सब्र की भी कोई कमी नहीं है। ये दोनों अपोजिट खूबियां इनको सभी की नजरों में खास बनाती हैं, क्योंकि ऐसा कम लोगों में देखने को मिलता है। भूमि तत्व की राशि होने की वजह से इनमें जमीन से जुड़े रहने की काबिलियत होती है। तारीफ इनकी मंजिल नहीं होती बल्कि काम को लेकर इनका सेटिस्फेक्शन ही इनके लिए सबकुछ होता है। इनके अंदर अपनी चाहत को पूरा करने का जुनून तो है ही, उसे पाने के लिए इंतजार करने का हुनर भी। ये कभी भी अपना सब्र नहीं खोते। लेकिन इनके मूड का कुछ नहीं कहा जा सकता। जिस काम में मन लग गया तो उसमें इतिहास भी रच सकते हैं लेकिन बेमन तो ये नजरें भी नहीं घमाते।

इन्हें भी पढ़ें –

1. जानिए कौन हैं ये बिहारी बाबू जिन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही जीत लिया सबका दिल
2. इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग
3. अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन
4. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर

ADVERTISEMENT
14 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT