home / वेडिंग
OMG! 24 कैरेट गोल्ड से सजा था प्रियंका का 15 किलो का स्पेशल इंगेजमेंट केक

OMG! 24 कैरेट गोल्ड से सजा था प्रियंका का 15 किलो का स्पेशल इंगेजमेंट केक

आजकल देश में चारों ओर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रोका सेरेमनी और इंगेजमेंट पार्टी की ही चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके परिवार की तस्वीरें और वीडियोज़ खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस इंगेजमेंट सेरेमनी पर काटे गए स्पेशल केक के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। खास लोगों की इस खास सेरेमनी पर काटा गया यह स्पेशल केक भी बहुत खास था, क्योंकि इसका वजन 4-5 किलोग्राम नहीं, बल्कि 15 किलोग्राम था, जिसे उठाने के लिए ही तीन लोगों की जरूरत पड़ गई थी।

Priyanka - Nick Jonas

व्हाइट- पिंक खूबसूरत केक की खासियत

तीन टायर वाला यह व्हाइट- पिंक खूबसूरत केक की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं थी, बल्कि इसकी सजावट खूबसूरत फूलों के अलावा गोल्ड यानि खालिस सोने से भी की गई थी। केक में सजाई गई सोने की पत्तियां ऐसी वैसी नहीं, बल्कि 24 कैरेट गोल्ड से बनी थीं। 15 किलो के इस टायरनॉम पैटीसेरी के इस 15 किलो के केक को करीब 300 गेस्ट्स को सर्व करने के लिहाज़ से ऑर्डर किया गया था, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड लीफ, खूबसूरत पिंक सिंबिडियम ऑर्किड्स, हाइड्रेंजियाज़ और बैरीज़ से सजाया गया था।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत केक का फोटो शेयर करते हुए टायरनॉम पैटीसेरी की ओर से लिखा गया है कि यह बहुत स्पेशल (लास्ट मिनट) इंगेजमेंट केक है जिसे एक बहुत स्पेशल इंगेज्ड कपल के लिए बनाया गया है 💍। यह खूबसूरत चीज़ यहां इतनी बड़ी नहीं लग रही है लेकिन दरअसल यह 15 किलो की है, जिसे ले जाने के लिए तीन लोगों की जरूरत पड़ी। इस केक को बटरक्रीम, 24 कैरेट गोल्ड लीफ, गॉर्जियस पिंक सिंबिडियम ऑर्किड्स, हाइड्रेंजियाज़ और बैरीज़ से सजाया गया है। यहां आप खुद ही इसे देख सकते हैं।

प्रियंका और निक की वेडिंग डेट

इस इंगेजमेंट सेलिब्रेशन को अटेंड करने वाले एक व्यक्ति ने वेडिंग डेट के बारे में एक पत्रिका को बताया कि प्रियंका के शेड्यूल और निक की डेट्स को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही वेडिंग डेट तय करके एनाउंस की जाएगी। लेकिन बताया जा रहा है कि यह प्रियंका की अगले हफ्ते से शूट होने वाली बॉलीवुड फिल्म- द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग खत्म होने के बाद ही होगी। दूसरी ओर कुछ सूत्रों का कहना है कि प्रियंका- निक की शादी इस साल के अंत में होगी। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका की वेडिंग डेट निक जोनस की बर्थडे यानि 16 सितंबर को भी हो सकती है।

इन्हें भी देखें –

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी

#स्वीट: परिणीति ने गुड्डा- गुड़िया वाला बचपन याद कर निक को बताया प्रियंका के लिए परफेक्ट

प्रियंका से पहले ये 6 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ बन चुकी हैं फिरंगी दूल्हे की दुल्हन

21 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this