ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
झांइयों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे ये 8 आसान घरेलू नुस्खे

झांइयों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे ये 8 आसान घरेलू नुस्खे

आपका चेहरा ही आपकी खूबसूरती का आइना होता है। दिल तो बाद में देखा जाता है, हर किसी की पहली नजर तो चेहरे पर ही जाती है, इसलिए आपके चेहरे की स्किन बेदाग होनी चाहिए। कई बार किसी बीमारी या फिर शरीर में खून या किसी और जरूरी तत्व की कमी से चेहरे पर झांइयों की भरमार हो जाती हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती कहीं गुम हो जाती है और आप बेवजह ही कॉन्फिडेंस में कमी महसूस करने लगते हैं। इन झांइयों को चेहरे से दूर भगाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपकी झांइयों की समस्या को जरूर दूर कर देंगे। पेश हैं ट्राई किये हुए 8 आसान घरेलू नुस्खे –

चेहरे की झांइयां मिटाने के लिए अपनाइये ये घरेलू नुस्खे – Ways To Remove Blemishes Naturally

हनी- लेमन जूस

Honey   lemon

हनी और लेमन जूस चेहरे के लिए इसलिए बेमिसाल होता है, क्योंकि इनमें से एक एंटीसेप्टिक है और दूसरा एसिडिक जो बैक्टीरिया को समाप्त करके चेहरे की स्किन को पुनर्जीवित कर देता है। इसके लिए आपको एक चम्मच हनी यानि शहद में 5 बूंदें लेमन जूस यानि नींबू के रस की मिलानी होंगी। इसे अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें। चेहरा निखर जाएगा।

रोज़ वॉटर और चंदन पाउडर

Rosewater   chandan

ADVERTISEMENT

इसके लिए आपको एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच रोज़ वॉटर डालना होगा। इसे अच्छी तरह से मिलाकर अपनी झांइयों पर लगाएं और आधा घंटे के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें।

लेमन जूस और पानी

Lemon %282%29

नींबू का रस भी स्किन को काफी फायदा पहुंचाता है, लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाना कभी- कभी भारी पड़ सकता है। इसलिए दो चम्मच लेमन जूस में 4 चम्मच पानी मिलाएं और इसे अपनी झांइयों पर लगा दें। करीब एक घंटे के बाद इसे पानी से धो दें।

मेथी दाना

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A5%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE

ADVERTISEMENT

मेथी के दाने रात को पानी में भिगो दें। सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें और अपनी झांइयों समेत पूरे चेहरे पर लगा लें। एक घंटे के बाद जब यह चेहरे पर सूखने लगे तो इसे धो दें।

बेकिंग सोडा

Baking soda

एक चम्मच बेकिंग सोडा में पेस्ट बनाने लायक पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे की स्किन पर दाग वाले हिस्से पर लगाएं। करीब आधा घंटा बाद इसे धो दें।

ये पढ़ें –  बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान – Baking Soda ke Fayde

ADVERTISEMENT

एलोवेरा

Aloe Vera

एलोवेरा के ताजा पत्ते से फ्रेश जेल निकाल लें और इसे अपनी झांइयों पर लगाएं। चाहें तो सारे चेहरे पर भी इसे लगा सकते हैं। करीब 10- 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें।

पपीते का जूस या पल्प

Papaya Pack

पपीता चेहरे की स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी आपके घर में पपीता आए तो इसका जूस या पल्प को चेहरे पर लगा लेना चाहिए। झांइयों के लिए भी यह फायदेमंद है। जब स्किन पर पपीते का रस या पल्प सूक जाए तो चेहरे को धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके चेहरे से झांइयों के अलावा दूसरे सभी दाग भी दूर हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT

चने का आटा

besan-atta

दो चम्मच बेसन या चने का आटा लेकर इसमें रोज वॉटर डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे की झांइयों पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो दें। 

इन्हें भी देखें –

1. जानें, क्यों हैं स्किन व्हाइटनिंग क्रीम्स स्किन के लिए बेहद खतरनाक

ADVERTISEMENT

2. ड्राई स्किन को सॉफ्ट- स्मूद बनाने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन

3. #स्किन केयर: इस तरह बढ़ाएं निखार और पाएं दमकती ग्लोइंग स्किन

4. जानें, समर स्किन केयर के लिए टॉप 10 आयुर्वेदिक रूल्स

03 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT