ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
दिन भर नींद आती रहती है तो इससे बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

दिन भर नींद आती रहती है तो इससे बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

हम सभी के लिए एक अच्छी नींद बहुत मायने रखती है। लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। रात को सोने के बावजूद दिन भर बहुत नींद आते रहना भी आज की एक आम समस्या बन गई है। चाहे ऑफिस हो या घर जैसे ही हम कोई ऐसा काम करने बैठते हैं जिसमें हमारा मन न लग रहा हो तो नींद आने लग जाती है। ये कोई एक दिन की परेशानी नहीं होती, जिसे नजरअंदाज किया जा सके। काम के समय नींद आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर आप रोज भरपूर नींद लेते हैं और काम के दौरान फिर नींद आने लगती है तो हो सकता है आप किसी बीमारी की चपेट में आने वाले हैं। जिस तरह कम नींद लेना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है उसी तरह बहुत नींद आना भी हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे नींद की जरूरत अपने आप कम हो सके और शरीर ज्यादा नींद की मांग करना छोड़ दे।

ऐसा रखें अपना खान- पान

अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटों की नींद ले रहे हैं और उसके बावजूद दिनभर नींद आती रहती हैं तो आपको अपने खान- पान का खासतौर से ख्याल रखना होगा। हो सके तो शाकाहारी खाना ही खाएं और वो भी संतुलित मात्रा में। सब्जियों को ज्यादा पकाएं नहीं, थोड़ा बहुत कच्चा ही रहने दें। आयुर्वेद के अनुसार जब आप भोजन पकाते हैं तो उसकी बहुत सारी जीवन ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है और यही वजह है कि शरीर में आलस बना रहता है। बेहतर रहेगा अगर ताजे फल- सब्जियां और सलाद खाएं। फर्क आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

रोजाना एक्सरसाइज करें

ज्यादा नींद आने की एक वजह आपका आलसी होना भी है। जिसे दूर करने के लिए आप रोजाना कम से कम 30 मिनट का समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। हर रोज सुबह वज्रासन करें, वॉक पर जाएं और थोड़ा बहुत वॉमअप जरूर करें। इससे आपकी नींद और आलस दूर हो जाएगा और आप फिर मन लगाकर काम कर सकेंगे।

खाना खाने के तुरंत बाद न सोएं

खाना खाकर तुरंत बेड पर लेट जाने या सोने से शरीर में चर्बी के साथ सुस्ती भी बढ़ जाती है। आपको सोने से पहले, खाने को पचने के लिए भी थोड़ा समय देना चाहिए। ऐसा करन से आप दिन में झपकियां और जम्हाई लेने से बच सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Positive-effects-of-afternoon-nap-800x510

नींद को जबरन न रोकें

अगर आप नींद को जबरदस्ती रोकना चाहेंगे, तो आपकी शारीरिक और मानसिक गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको अपने शरीर को भरपूर नींद देनी ही चाहिए। दरअसल, आपके शरीर को कितनी देर नींद की जरूरत है ये आपकी दिनभर की गतिविधियों पर निर्भर करता है। आप जितनी मेहनत करें उसी हिसाब से भोजन और नींद की जरूरत पूरी करें। फिर आपको सुबह समय से उठने के लिए किसी अलार्म की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही दिन में काम दौरान नींद आएगी।

सौंफ का पानी है फायदेमंद

लगभग 10 ग्राम सौंफ को लगभग 500 मिलीलीटर पानी में उबालें और जब यह पानी चौथाई रह जाए तो इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। इससे बहुत नींद आना कम होकर सुस्ती दूर होती है।

कहीं आपको हायपरसोम्निया तो नहीं ?

अगर आपका रुटीन सही है और आप रोजाना 8 घंटे की नींद पूरी करते हैं और इसके बावजूद आपको बार- बार नींद आती है तो ये वाकई परेशानी की बात है। डॉक्टरों के मुताबिक बार-बार नींद आना एक तरह की बीमारी भी है जिसे हायपरसोम्निया के नाम से जाना जाता है। इसमें व्यक्ति को कई बार नींद आने की शिकायत होती है। वो कहीं भी बैठे-बैठे सो सकता है और गहरी नींद में भी जा सकता है।

ADVERTISEMENT

इन्हेंं भी पढ़ें –

1. आधी रात में खुल जाए अगर नींद तो जानिए क्या होने वाला है आपके साथ
2. आयुर्वेद के अनुसार जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका
3. अगर बिना कपड़े पहने सोना पसंद है तो जरूर पता होनी चाहिए आपको ये 7 बातें
4. वजन जल्दी कम करना है तो रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

08 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT