ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
मछलियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए घर में एक्वेरियम रखने के फायदे

मछलियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए घर में एक्वेरियम रखने के फायदे

वो कहते हैं न कि ‘समय से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ भी नहीं मिलता।’ इसीलिए आपकी मेहनत भी तभी रंग लाएगी जब आपकी किस्मत आपका साथ देगी। अगर आप चाहते हैं घर में हमेशा सौभाग्य का वास हो तो घर में फिश एक्वेरियम रखें। इसके अंदर बहने वाले पानी की आवाज से घर में पॉजीटिव एनर्जी के प्रवाह के साथ- साथ धन संपन्नता और खुशहाली भी बढ़ती है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार मछली धन को आकर्षित करती है और घर पर किसी तरह का संकट नहीं आने देती हैं। पानी वाली वस्तुएं अगर सही स्थान पर रखी जाएं तो भाग्य के लिए लाभदायक होती हैं। आइए जानते हैं कि आपके घर के एक्वेरियम में कौन सी और कितनी मछलियां होनी चाहिए,और इसे कहां रखना चाहिए, जिससे आप हमेशा सफलता की सीढि़यां चढ़ते रहें। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्न

1 – आजकल घर में फिश एक्वेरियम रखने का चलन काफी बढ़ गया है। फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है, बल्कि इसकी मौजूदगी से घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें भी टल जाती हैं।

2 – सर्विस करने वाले लोगों को अपने कमरे में एक्वेरियम रखना शुभ लाभ देता है। अगर ऐसा कुछ संभव नहीं हो तो रंग-बिरंगी मछलियों की तस्वीर अथवा शो-पीस भी रखा जा सकता है।

3 – एक्वेरियम रखने से घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती है। घर हमेशा धन- धान्य से भरा पूरा रहता है।

ADVERTISEMENT

4 – शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहे इसके लिए एक्वेरियम को पूरब- उत्तर या घर के मेन गेट के बाई ओर रखना शुभ माना जाता है।

5 – फेंगशुई के अनुसार, काले रंग की मछली से घर के लोगों पर किसी भी तरह की बुरी नजर नहीं लगती है।

Tips-to-keep-fish-happy-and-healthy-inside-the-Aquarium

6 – फेंगुशई एक्सपर्ट के अनुसार 9 नंबर खुशहाली का प्रतीक है इसलिए एक्वेरियम में मछलियों की संख्या 9 होनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

7 – एक्वेरियम में 9 में से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की जरूर रखें। इससे घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।, इसलिए फिश टैंक में रखी जानेवाली मछलियों की संख्या 9 होनी चाहिए।

8 – घर का उत्तरी भाग करियर का प्रतिनिधित्व करता है। अगर घर के उत्तरी भाग में फिश एक्वेरियम रखा जाए तो इससे घर के सदस्यों की तरक्की होती है और समाज में मान- प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

9 – अरोवाना मछली बहुत लकी और फेंगशुई में इसका बहुत महत्‍व होता है। यह मछली अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, धन और शक्ति का प्रतीक है।

10 – एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो फेंगशुई के अनुसार वो घर के किसी सदस्य पर आने वाली मुसीबत को अपने ऊपर ले लेती है। ऐसे में उस मरी हुई मछली को तुरंत निकालकर किसी तालाब में बहा देना चाहिए या फिर मिट्टी में गाढ़ देना चाहिए।

ADVERTISEMENT

नोट – ध्यान रहे कभी भी एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी फैलती है। अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहे हो तो ऊपर दिये नियमों का पालन करें और समय- समय पर इसका पानी बदलते रहें।

इन्हें भी पढ़ें –

1. अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
2. सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
3. घर में लगा है तुलसी का पौधा तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 7 बातें
4. इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स

29 Aug 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT