ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड स्टार्स की इन खूबसूरत बहनों को देखा आपने ? जो रहती हैं लाइम लाइट से दूर

बॉलीवुड स्टार्स की इन खूबसूरत बहनों को देखा आपने ? जो रहती हैं लाइम लाइट से दूर

बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही निराली है। यहां कोई आसमान छूता है तो किसी को कोई पहचानता भी नहीं। कुछ ऐसा ही होता है बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेरने वाले बॉलीवुड सितारों के भाई- बहनों के साथ। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कृति सेनन जहां दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने में लगे हैं वहीं इनकी खूबसूरत बहनों को कोई भी नहीं पहचानता। ये सभी लाइम लाइट से दूर रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिशों में लगी हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही बहनों के बारे में जो स्टार सिस्टर तो हैं लेकिन स्टार नहीं हैं।

अनिशा पादुकोण

दीपिका पादुकोण की बहन अनिशा पादुकोण एक गोल्फ प्लेयर हैं और वो लाइमलाइट और स्टारडम से दूर रहना ही पसंद करती हैं। जहां एक ओर दीपिका पादुकोण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं वहीं अनिशा गोल्फर बन इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने की कोशिशों में लगी हैं। आपको बता दें की अनिशा सिर्फ गोल्फ ही नहीं बल्कि क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैंडमिंटन जैसे खेल भी खेलती हैं।

Deepika Sister collage

शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट की बहन और महेश भट्ट की बेटी हैं शाहीन भट्ट। बॉलीवुड में पूजा भट्ट और आलिया भट्ट का स्टारडम कुछ इस कदर रहा हैं कि उनके आगे शाहीन भट्ट को कम ही लोग जानते हैं। शाहीन खुद भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। कुछ समय पहले शाहीन अपने डिप्रेशन के पोस्ट को लेकर चर्चा में ज़रूर आई थीं लेकिन उसके बाद से वो सुर्ख़ियों से दूर हैं।

ADVERTISEMENT

Alia Bhatt Sister collage

रितिका भावनानी

सरनेम से हो सकता है कि आप इन्हें न पहचान पाएं इसलिए हम आपको बता देते हैं कि ये और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह की बहन हैं। हाल ही में रितिका की बर्थडे पार्टी पर रणवीर और दीपिका को साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। यहां तक कि रणवीर सिंह ने अपनी बहन के जन्मदिन के जश्न की तैयारी भी दीपिका पादुकोण के साथ की थी। रितिका भावनानी भी स्टारडम से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

Ranveer Singh Sister collage

नताशा टाकिया  

बॉलीवुड एक्ट्रेस आएशा टाकिया को कौन नहीं जानता। सलमान खान के साथ फिल्म “वांटेड” में नज़र आने वाली आयेशा टाकिया की बहन हैं नताशा टाकिया। कुछ समय पहले ही नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया है। नताशा टाकिया सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही एक्टिव हैं। उसके अलावा वो किसी भी खबर से दूर ही रहती हैं।

ADVERTISEMENT

Ayesha Takia Sister collage

नूपुर सेनन

कृति सेनन की तरह उनकी बहन नूपुर सेनन भी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। आजकल कृति सेनन एक तेल के एड में नज़र आ रही हैं। बता दें कि इस एड में कृति के साथ उनकी बहन नूपुर सेनन भी हैं। नूपुर भी जल्द फिल्मों में आने की तैयारी में लगी हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक उस एड में नूपुर को नोटिस नहीं किया तो अब कर लीजिए।

Kriti Sister collage

कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फ़िलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। मगर अपनी बोल्ड पिक्चर्स को लेकर कृष्णा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अफवाहों का बाज़ार गर्म है कि जल्द की कृष्णा भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो बड़े पर्दे पर कृष्णा श्रॉफ की बोल्ड अदाओं को देखना वाकई दिलचस्प होगा।

ADVERTISEMENT

Tiger Sister collage

इमेज सोर्सः instagram

ये भी पढ़ें

“स्त्री” के प्रमोशन में दिखा श्रद्धा कपूर का अलग अंदाज़, खूबसूरत नोज़ पिन में ढाया कहर

ADVERTISEMENT

वीडियो: ‘किन्नर बहू’ रुबीना दिलाइक ने खोला अपनी फिटनेस का राज़, फैंस बोले पावर गर्ल

कभी अपने सेक्सी फिगर से लोगों को आशिक बना चुकीं तनुश्री दत्ता ने बताया कैसे हुई ऐसी हालत…

टीवी से निकलकर नेल आर्ट में उतरे ये फेमस कार्टून्स, देखकर याद आ जायेगा बचपन

09 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT