हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी -
आज आपके मन में दिन भर उथल- पुथल यानि कि बैचेनी सी बनी रहेगी। बेहतर रहेगा कि अपनी बातें अपनों से शेयर करें। मन में सोचते रहने से सिर्फ टेंशन बढ़ेगा। जो हो गया उसे भूल जाएं.. इसी में आपकी भलाई है।
आपके मन में जो चल रहा है, बस वही करें। लोगों को आपके लिए जो कन्फ्यूजन था वो खत्म हो जाएगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत भी बिगड़ सकती है। ठंडी चीजों का सेवन न करें।
आज के दिन आपको बदनामी का खतरा है। लोग आपको गलत ठहरा सकते हैं। जरूरी नहीं हर काम आपके ही मुताबिक चले। इसलिए हर बात पर आप लोगों को सुझाव देना बंद कर दें। आपके इसी नेचर की वजह से लोग आपका मजाक उड़ाते हैं।
आज का दिन आपके लिए एक नई सुबह लेकर आयेगा। जिम जाने के लिए थोड़ा समय निकालें। अपने रुटीन में थोड़ा बदलाव लाएं। अच्छा दिखने की नहीं, अच्छा बनने की कोशिश करें।
वर्कप्लेस में खुद पर कंट्रोल रखें। लड़ाई-झगड़े होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन की गुड न्यूज मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है।
पार्टनर के साथ अपने रिलेशन सुधारने की कोशिश करें। इससे आपका प्यार और भी गहरा होगा। किसी नए शख्स से मिलते समय आप खुद के नेचर पर थोड़ा कंट्रोल रखें। गलत इंप्रेशन पड़ सकता है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
आज कोई छोटी बात भी आपको परेशान कर सकती है। बोलने के तरीके को लेकर सावधानी न रखी, तो नुकसान हो सकता है। याद रखें हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। इसलिए सोच-समझ कर किसी भी चीज का चुनाव करें।
जरूरी काम निपटाने के लिए किसी खास इंसान की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपका ज्यादा समय परिवार के साथ बीतेगा। इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। आपके कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। लोन और उधार वाले मामले आपके फेवर में निपट जाएंगे।
आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरूआत के लिए आज से बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता। किसी खास काम में देरी भी हो सकती है।
आज आपको कहीं से पैसे मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन पेपर वर्क में सावधानी रखें। अगर शहर से कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन रहा है तो उसे आज के लिए टाल दें। बेकार की बहस में न पड़ें।
आज ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा। अपने से छोटे लोगों से मदद मिल सकती है। साथ के लोग आप से खुश रहेंगे। जॉब में कुछ नया कर सकते हैं। आपके प्लान से बॉस भी खुश रहेंगे। पुरानी बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं है। खुशियों का स्वागत करें।
अगर आपको कोई अच्छा लगता है तो यही सही समय है उसे अपने दिल की बात बताने का। पिता से मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम बरतें। गलत का साथ न दें।
इन्हें भी पढ़ें -
1. जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार
2. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर
3. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप