ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
जानिए क्या होनी चाहिए शादी करने की सही उम्र – Right Age for Marriage

जानिए क्या होनी चाहिए शादी करने की सही उम्र – Right Age for Marriage

शादी के लिए परफेक्ट उम्र क्या होती है, ये हमेशा से एक बड़ा सवाल रहा है, लेकिन इसका कोई परफेक्ट जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। शादी करना न करना, बेशक हर किसी का पर्सनल मामला हो सकता है। भारत में यूं तो 18 साल की लड़की और 21 साल के लड़के को कानूनी रूप से शादी करने का हक है, लेकिन आजकल हर कोई शादी से पहले अपनी जिंदगी को सेटल करना चाहता है, जिस वजह से कई बार शादी की सही उम्र निकल जाती है और बाद में पछताना पड़ता है। 

सर्वे के अनुसार शादी के लिए सही उम्र

यूनिवर्सिटी ऑफ उताह के प्रोफेसर निकोलस एच. वोल्‍फिंगर द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार शादी की सही उम्र को लेकर हुए एक सर्वे की मानें तो इसके लिए 28 से 32 की उम्र परफेक्ट होती है लेकिन परफेक्शन से अलग हटकर, अगर रियलिटी की बात करें तो हर किसी की शादी की परफेक्ट उम्र भी अलग- अलग ही होती है। भारत में 20 से 25 साल की उम्र शादी के लिए सही मानी जाती है और वहीं आजकल का ट्रेंड 30- 35 साल के उम्र में शादी करना हो गया है। कुछ की शादी 30 से 40 साल की उम्र में भी होती है तो कुछ लोग 40 की उम्र के पार होने के बावजूद कुंवारे रहना पंसद करते हैं।

शादी की सही उम्र पर बॉयोलॉजिकल तर्क

शादी के लिए दोनों के बीच उम्र के फासले के पीछे भी फिजिकल, इमोशनल और फाइनेंशल कारण होते हैं। इसके अलावा ढलती उम्र के लक्षण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में देर से नजर आते हैं। इसलिए कहा जाता है कि लड़कों के लिए शादी की सही उम्र 28 और लड़कियों की उम्र 25 होनी चाहिए।

indian-weddings

ADVERTISEMENT

एक्सपर्ट के अनुसार शादी के लिए सही उम्र

गाइनेकोलॉजिस्ट सुष्मिता शर्मा बताती हैं कि शादी के लिए लड़कियों की सही उम्र 22 से 25 साल होती है। इस उम्र में आपको शादी करने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें सबसे अच्छी बात ये होती है कि दोनों को एक- दूसरे को जानने समझने के लिए बहुत वक्त मिल जाता है। इस उम्र में दोनों ही बहुत एनर्जेटिक होते हैं और अभी अपने करियर को लेकर भी दोनों के ढेर सारे सपने होते हैं, जिन्हें दोनों मिलकर पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा एक अच्छी बात ये भी होती है कि ऐसे में आपको आने वाली जेनरेशन यानि अपने बच्चों के साथ मस्ती करने का भी पूरा समय मिल पाता है क्योंकि अपने बच्चों की शादी की उम्र होते- होते आप 50 साल के आस-पास होते हैं। लेकिन फिर भी आजकल ट्रेंड बन गया है 30 पार शादी करने का। लोग अपना करियर, घर बनाने के बाद शादी के बारे में सोचते हैं। ऐसे में उम्र कभी 30 के पार तो कभी 35 के पार हो जाती है। अगर सेहत के नजरिये से देखा जाए तो भी लड़कियों को 30 की उम्र से पहले शादी कर लेनी चाहिए, क्‍योंकि मां बनने के लिए यह उम्र बिलकुल सही रहती है।

इस उम्र में भूलकर भी न करें शादी

किशोरावस्था यानि 13 से 18 साल की उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। न तो ये साइंस के हिसाब से सही और न ही सरकार इसकी इजाजत देती है। 18 से 20 वर्ष की उम्र को युवावस्था में रखा गया है। लेकिन यह उम्र भी शादी के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। क्योंकि यह उम्र करियर बनाकर अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सही होती है। इसलिए इस उम्र में कभी भी शादी ना करें और इसके बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए।

इन्हें भी देंखे –

12 Jun 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT