अगर आप सहेलियों (लड़कियों) से ज्यादा दोस्तों (लड़कों) के साथ पली-बढ़ी हैं, मतलब आपके फ्रेंड सर्कल में लड़कियों के बजाय लड़के ही दोस्त हैं, आप दूसरी लड़कियों से थोड़ी अलग हैं, आपको मेकअप करना भी कम पसंद है, आप कुछ ज्यादा ही बिंदास हैं... तो आज हम आपकी ही बात कर रहे हैं।
POPxo की पहली वेब सीरीज 'अनमैरिड' में 'के' (कृतिका) अपने 3 करीबी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करना बहुत पसंद करती है, जो लड़के हैं - चिराग, साहिल और ऐबी। वह उनके साथ ड्रिंक करती है, पार्टी करती है, अपनी सभी परेशानियां उनसे शेयर करती है और अपना लगभग सारा समय उनके साथ ही बिताती है।
अगर आप भी 'के' की तरह लड़कों के साथ ही हैंगआउट करना पसंद करती हैं तो ये बातें आपके लिए हैं। इन बातों को आप अच्छी तरह से समझती होंगी क्योंकि आप एक बॉयज़ गैंग में इकलौती लड़की हैं।
जब आप अपने दोस्तों के साथ घर से निकलती हैं तो आसपास के लोग आपको घूरते हुए बातें बनाना शुरू कर देते हैं क्योंकि उनकी फिलॉसफी अब तक यही है कि लड़के और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।
आप हर काम जल्दी-जल्दी कर लेती हैं, जल्दी तैयार होती हैं, जल्दी असाइनमेंट पूरा कर लेती हैं, जल्दी खाती हैं और बातों को भी जल्दी समझ लेती हैं। कुछ समझीं?? ;)
चलिए, अपने दोस्तों को इसके लिए थैंक्स कहें। अब बॉयज़ गैंग में लेटेस्ट फैशन या मेकअप की बातें तो होंगी नहीं!
आप उनके साथ इतनी कंफर्टेबल हैं कि वे आपके सामने कुछ भी बोल देते हैं। फिर आपको उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि आप वाकई लड़की हैं - अब चुप भी करो यार!!!
आपको कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप कैसी दिख रही हैं, कोई आपको पसंद करेगा भी या नहीं। कितना अच्छा है न कि आपको हर सुबह अपने लुक्स पर कोई अलग सी मेहनत नहीं करनी पड़ती!
... कि आप कमिटेड हैं... रोहन या फिर सिद्धार्ध के साथ। लोग आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अंदाज़ा लगाते रहते हैं पर आपको इसकी भी परवाह नहीं है। जिसे जो सोचना है, सोचता रहे.. पर कभी-कभी गुस्सा तो आता है न! ऐसे में ये दोस्त कुछ तरकीब ज़रूर निकाल लेते होंगे।
गालियां तो अब तक आपकी मोड ऑफ एक्स्प्रेशन बन चुकी होंगी क्योंकि गालियों को आप गाली समझती ही नहीं हैं।
आप कब, क्या, कहां और किसके सामने बोलती हैं, इसका ज्यादा ख्याल नहीं रखतीं। आप बस बोल देती हैं... और कई बार ऐसी बातें तेज़ बोलती हैं जो बेसिकली 'गर्ल्स टॉक' होती हैं।
आपको आदत नहीं शर्माने-घबराने की, आपको मटकना-झटकना भी नहीं पसंद। आप स्ट्रेट फॉर्वर्ड हैं और आपकी यह आदत बहुत लोगों को परेशान कर देती होगी।
आपकी फ्रेंडशिप कुछ लड़कियों से भी होगी। ऐसे में अगर कोई लड़की किसी लड़के को जानना-समझना चाह रही है तो वह सलाह लेने के लिए आपके पास आ जाती होगी क्योंकि आप लड़कों को करीब से जानती हैं...।
लड़के अपने दोस्तों को लेकर लड़कियों से ज्यादा पज़ेसिव होते हैं, फिर आप तो उनके गैंग की इकलौती फीमेल स्टार हैं... आपके ये मेल बेस्ट फ्रेंड्स आपको पहले ही बता देते होंगे कि वह लड़का किस टाइप का है, ऐसे में भला आप कमिटेड कैसे हो पाएंगी।
फीडबैक के नाम पर सिर्फ़ सच बोलना आपने अपने गैंग के लड़कों से सीखा होगा। .. फिर वह सच किसी को अच्छा लगे या बुरा।
GIFs: tumblr.com
देखिए POPxo की पहली वेब सीरीज 'अनमैरिड' (Unmarried) 15 जून से hotstar.com पर। इस सीरीज के एसोसिएट पार्टनर Lifestyle, फैशन पार्टनर Numero Uno, डेटिंग ऐप Woo और सैलून पार्टनर Neu Salon हैं।
ये भी पढ़ें :
इन 20 फ्रेंडशिप गोल्स से बनाएं अपनी दोस्ती को खास
अमृता अरोड़ा के बर्थडे बैश के लिए गोवा पहुंचा उनका गैंग, कपूर-अरोड़ा सिस्टर्स की प्री पार्टी झलक