ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
योग में छिपा है बॉलीवुड के इन स्टार्स की फिटनेस का राज़, देखें वीडियो – Bollywood Actresses Yoga Pics and Videos in Hindi

योग में छिपा है बॉलीवुड के इन स्टार्स की फिटनेस का राज़, देखें वीडियो – Bollywood Actresses Yoga Pics and Videos in Hindi

बॉलीवुड स्टार्स अपनी डाइट और फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। इसके लिए वे जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ ही योग और मेडिटेशन भी करते हैं। बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस बिग स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के साथ ही रियल वर्ल्ड में भी उनके लिए लाइफस्टाइल गोल्स सेट कर रही हैं। इंटरनेशनल योग दिवस पर देखिए ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के योग वीडियो।

सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी प्रेगनेंसी के समय से ही योग पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में योग के फायदों के बारे में बात की है। उनकी प्रेगनेंसी के समय से लेकर बेटी के जन्म के बाद तक योग ने उन्हें फिट रखने में काफी मदद की है।

Soha Ali Khan

Image Source : Instagram/Soha Ali Khan

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी युवा लड़कियों को अपनी सुंदरता और फिटनेस से मात दे सकती हैं। उनकी लाइफस्टाइल में योग का बहुत महत्व है और वे अक्सर योग करते हुए अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। वे योग को ही अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज़ मानती हैं। उनका मानना है कि वैसे तो हर आसन का अपना महत्व होता है पर सूर्य नमस्कार सर्वोपरि है।

ADVERTISEMENT

करीना कपूर खान
इंडस्ट्री की ‘बेबो’ करीना कपूर खान ने अपने जीरो फिगर से सनसनी मचा दी थी। बेटे तैमूर अली खान पटौदी के जन्म के बाद भी करीना बहुत जल्दी फिट हो गई थीं। वे हर दिन बैलेंस्ड डाइट के साथ ही 45 मिनट तक योग करती हैं। शिल्पा शेट्टी की ही तरह करीना कपूर भी सूर्य नमस्कार को विशेष समय देती हैं।

Kareena Kapoor Khan

मलाइका अरोड़ा खान
मलाइका अरोड़ा खान और करीना कपूर खान की दोस्ती से तो सभी परिचित हैं। क्या आप जानते हैं कि मलाइका को योग के लिए करीना कपूर ने ही प्रेरित किया था? करीना कपूर की देखा-देखी मलाइका अरोड़ा भी नियमित तौर पर योग करती हैं। फिट रहने के लिए मलाइका जंक फूड से दूर रहती हैं। हालांकि उनका मानना है कि बिना भूखे रहे भी अच्छा फिगर पाया जा सकता है।

कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन होने के साथ ही योग क्वीन भी हैं। वे फिट रहने और अपना मन शांत रखने के लिए नियमित तौर पर योग करती हैं। कंगना रनौत की टीम इंस्टाग्राम पर अक्सर उनके योग करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती है।

ADVERTISEMENT

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु को देश के योग आइकॉन के तौर पर भी जाना जाता है। शादी से पहले वे कई सोलो फिटनेस सीडी रिलीज कर चुकी हैं और अब अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वे इन सेशंस को भरपूर एंजॉय करती हैं। उनका मानना है कि खुश रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है और अगर इसमें किसी अपने की कंपनी मिल जाए तो बेहतर रहता है।

खुद को फिट और लाइफस्टाइल को हिट रखने के लिए योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा ज़रूर बनाएं।

ये भी पढ़ें :

अपनी मम्मी करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर अली खान पटौदी

ADVERTISEMENT

शिल्पा शेट्टी की तरह फिट रहने के लिए भूल जाएं ये डाइटिंग मिथ

राजकुमार राव को देख मेंटल हुईं कंगना रनौत

21 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT