ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
हाथों की रेखा से जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ

हाथों की रेखा से जानिए कैसी होगी आपकी मैरिड लाइफ

हर लड़की अपने करियर और अपनी शादी को लेकर ढेर सारे सपने देखती है। ऐसे में कौन नहीं जानना चाहेगा कि उसकी मैरिड लाइफ कैसी चलेगी। ये सब जान पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन हमारे हाथों की रेखाएं बहुत कुछ बयां करती हैं। इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, आपको इनमें से कुछ रेखाओं की जानकारी देना जरूरी है –

Palm 2

– अंगूठे के ऊपर से जो रेखा हथेली के नीचे की ओर जाती है वह है जीवनरेखा यानि कि लाइफलाइन।

– भाग्यरेखा वह होती है जो मध्यमा उंगली (मीडिल फिंगर) के बेस की ओर जाती है, सामान्यतः इसकी शुरूआत हथेली के बेस से ही होती है।

ADVERTISEMENT

– हाथ की पहली उंगली बृहस्पति, दूसरी उंगली शनि, तीसरी उंगली रवि व छोटी उंगली बुध का सूचक होती है।

– हथेली के बेस पर (बिल्कुल नीचे) छोटी उंगली के सामने, चंद्रमा का स्थान होता है।

– जीवन रेखा के ठीक ऊपर यानि कि तीन रेखाओं के मध्य में जो रेखा होती है, वह मस्तिष्क रेखा है। और इस रेखा के ऊपर जो मुख्य रेखा है, जो तर्जनी या बड़ी उंगली की ओर से सबसे छोटी उंगली की ओर जाती है, वह हृदय रेखा है।

– छोटी उंगली के ठीक नीचे और हृदय रेखा के ऊपर जो रेखा है, उसे विवाह रेखा कहते हैं। ये रेखा किसी में 1 और किसी में 2 होती हैं।

ADVERTISEMENT

पामिस्ट्री के अनुसार जानिए अपनी मैरिड लाइफ के बारे में –

Palm1

1 – हथेली में एक से ज्यादा विवाह रेखाएं आपके अफेयर की ओर इशारा करती हैं। साथ ही इससे 2 बार शादी होने की संभावनाएं भी बताई जाती हैं। अगर यह रेखा नीचे की ओर झुकी हुई है तो आपको मैरिड लाइफ में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

2 – अगर किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा के शुरुआत में ही 2 शाखाएं हों तो शादी टूटने का खतरा रहता है।

3 – अगर किसी लड़की के हाथ में विवाह रेखा के शुरू में ही द्वीप का निशान हो तो उसकी शादी में धोखा मिलने की आशंका होती है। साथ ही यह भी हो सकता है कि पति की तबीयत हमेशा खराब रहे।

ADVERTISEMENT

4 – अगर किसी की विवाह रेखा लम्बी है और सूर्य अर्थात् चौथी उंगली (रिंग फिंगर) तक जाने वाली है तो यह सम्पन्न और समृद्ध जीवनसाथी का प्रतीक है।

5 – अगर बुध पर्वत अर्थात् छोटी उंगली की ओर से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो ऐसे में उसकी मैरिड लाइफ परेशानियों से भरी होती है।

6 – अगर विवाह रेखा के अंत में सांप की जीभ की तरह 2 शाखाएं बनी हों तो यह दोनों साथियों में मतभेद का संकेत होती है।

7 – अगर किसी लड़के के बाएं हाथ में 2 विवाह रेखाएं हैं और दाएं में एक ही है तो उन्हें अपनी पत्नी का बहुत प्यार मिलता है। वो उनका खूब ख्याल रखती है।

ADVERTISEMENT

8 – अगर बाएं हाथ में 1 और दाएं हाथ में 2 रेखाएं हैं तो पत्नी उतना ध्यान नहीं देती है। लड़कियों के लिए ठीक इसके विपरीत होता है मतलब यदि उनके दाएं हाथ में 2 रेखाएं हैं और बाएं में 1, तो पति का ढेर सारा प्यार मिलता है।

9 – अगर दोनों हाथों में विवाह रेखा की लम्बाई और स्थान एक ही जैसे हैं तो पति- पत्नी में खूब तालमेल रहता है।

10 – यदि किसी व्यक्ति की विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे लोगों की शादी में बहुत परेशानियां आती हैं। कई बार ऐसे लोगों की शादी भी नहीं होती है।

11 – विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी ही तय करती है कि आपकी शादी कब होगी। यदि ये दोनों रेखाएं काफी करीब हैं तो शादी जल्दी यानि कम उम्र में होने के आसार होते हैं।

ADVERTISEMENT

 

 

यह भी देखें –

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT