हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो अपनी राशि अनुसार जानिए, किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी -
अगर आपको कोई अच्छा लगता है तो यही सही समय है उसे अपने दिल की बात बताने का। पिता से मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम बरतें। गलत का साथ न दें।
आज के दिन आपका मूड कुछ खराब हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपकी रिलेशनशिप पर बुरा असर भी पड़ सकता है। अपने पार्टनर को इग्नोर न करें, उसकी बात को भी अहमियत दें।
एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने के लिए आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। मगर उसी समय आप थोड़ा ठहरना भी चाहेंगे, जिससे आप दुविधा में रहेंगे। इस समय आपको अपने अनुभव से सीख लेने की जरूरत है। खुद को कमजोर न समझें।
आज आपके मन में दिन भर उथल- पुथल यानि कि बैचेनी सी बनी रहेगी। बेहतर रहेगा कि अपनी बातें अपनों से शेयर करें। मन में सोचते रहने से सिर्फ टेंशन बढ़ेगा। जो हो गया उसे भूल जाएं.. इसी में आपकी भलाई है।
जरूरी काम निपटाने के लिए किसी खास इंसान की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपका ज्यादा समय परिवार के साथ बीतेगा। इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। आपके कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। लोन और उधार वाले मामले आपके फेवर में निपट जाएंगे।
वर्कप्लेस में खुद पर कंट्रोल रखें। लड़ाई-झगड़े होने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन की गुड न्यूज मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है।
आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरूआत के लिए आज से बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता। किसी खास काम में देरी भी हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए एक नई सुबह लेकर आयेगा। जिम जाने के लिए थोड़ा समय निकालें। अपने रुटीन में थोड़ा बदलाव लाएं। अच्छा दिखने की नहीं, अच्छा बनने की कोशिश करें।
आज आपके सामने एक नहीं बल्कि कई सुनहरे मौके आएंगे लेकिन सही- गलत के चक्कर में आपके हाथ एक भी मौका नहीं लग पाएगा। बेहतर रहेगा कि किसी एक काम पर टिके रहें। ध्यान रहे, एक साथ सब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता।
आज कोई अनजान शख्स आपकी तारीफ कर सकता है। नाराज होने के बजाए उसे काॅम्प्लीमेंट की तरह लें। आपकी एक हल्की सा मुस्कुराहट किसी का दिन बना सकती है।
आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
आज जमीन खरीदने के लिए दिन सही है। आप जब ज्यादा खुश होते हैं तो बहुत एक्साइटेट हो जाते हैं। इसलिए भावनाओं पर जरा कंट्रोल रखें। लोग आपकी खुशी को नजर लगा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -