हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी -
आज आपको रिश्तेदारों से अचानक तोहफा या कोई खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि वे इसके बदले आपसे कुछ चाहते हों। आपके किसी करीबी की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। काम को मन लगाकर करें।
आज अपने परिवारवालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। शादी के लिए किसी अच्छे घर का रिश्ता आ सकता है। या फिर आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है।
आज आपको काफी लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिंदगी की नई शुरुआत कर सकते हैं। वेब डिजाइनर्स जैसे क्रिएटिव लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। वो आज अपनी क्रिएटिविटी के झंडे गाड़ सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
इस राशि के लोग आज कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी खराब भी हो सकता है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। पेट खराब भी हो सकता है, और जॉब की टेंशन को लेकर स्ट्रेस भी बना रहेगा। ज्यादा सोचें नहीं, जो होना होगा वो होकर रहेगा।
आज कुछ फैसले आपके फेवर में रहेंगे। थोड़े लंबे समय के लिहाज से सोचें और तभी हामी भरे। आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई करीबी आपका हौंसला बढ़ा सकता है। आपको मदद मिल सकती है। आज आपके मन का बोझ भी हल्का हो जायेगा।
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन फालतू के खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। दोस्तों का साथ राहत देगा। किसी को भूलकर भी शाम के समय उधार न दें। आपकी अच्छाई का लोग फायदा उठा सकते हैं।
आज आप कुछ फालतू झगड़ों में भी उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाह होने पर आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जो आपके लिए नई मुसीबत पैदा कर देगा। हड़बड़ी में कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने की भी आशंका है।
आज का पूरा दिन शॉपिंग और इसी तरह की दूसरी एक्टिविटी में जाएगा। आपका पार्टनर आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। यह बस थोड़े समय के मुश्किल हालात हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।
ऑफिस में किसी से मन-मुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। अगर आप सोच रहे हैं कि हर काम आप ही करें तो ये गलत है, दूसरों को भी मौका दें। समाज सेवा जैसे किसी काम में आप आज शामिल हो सकते हैं।
आज का काम कल पर ना टालें, जो करना है आज से ही शुरू कर दें। बाद में बहुत ज्यादा परेशानी हो सकती है। बड़ों का कहना मानें उन्हें जवाब न दें। आंखों में जलन या दर्द हो सकता है। सतर्क रहें और लापरवाही न करें।
आज सेहत और एनर्जी दोनों ही आपके मजबूत पहलू है। कोई काम नामुमकिन नहीं लगेगा और आप सब काम समय से बिना किसी परेशानी के पूरा कर लेंगे। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं।
आज बेवजह ही आपका खर्चा बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आपकी हालत थोड़ी कमजोर भी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ थोड़ी-बहुत अनबन होने के योग हैं। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। बहुत जरूरत होने पर ही पर्स से पैसे निकालें।
इन्हें भी पढ़ें -