ADVERTISEMENT
home / International Travel
हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए दुनिया की ये 10 हैरान कर देने वाली जगहें

हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए दुनिया की ये 10 हैरान कर देने वाली जगहें

ईश्वर ने इस दुनिया में ऐसी अनोखी चीज़ें बनाई हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली जगहें हैं जो किसी जादुई दुनिया की तरह नजर आती हैं। यहां एक से बढ़कर एक प्रकृति के नजारे हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं, इन्हें देखकर आपको लगेगा जैसे कोई विजुअल इफेक्ट का कमाल हो लेकिन विश्वास करें ये सभी जगह असलियत में मौजूद हैं। यहां हम आपको इनमें से टॉप 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मरने से पहले जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए।

1 – नियाग्रा फॉल्स…. संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित एक फॉल है, जो कनाडा के ओन्टारियो और अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित नियाग्रा नदी में बना है। इस वॉटर फल्स का नजारा काफी सुंदर और मनोरम है। इसी खूबसूरती को देखने यहां हर साल करोड़ों टूरिस्ट घूमने आते हैं।

canada niagara falls

2 – बोरा बोरा अाइसलैंड, फ्रेंच पॉलीनेशिया… के तीन अद्भुत दृश्य सभी के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन है।  यहां पर जाकर आप पानी के ऊपर बने घरों में रह सकते है। ये जगह किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है।

ADVERTISEMENT

bora bora island

3 – सेंटोरिनी, ग्रीस…दुनिया में सबसे रोमांटिक और खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह नाइटलाइफ़ के लिए भी बहुत मशहूर है। विशाल नीली छत के साथ सफेद दीवारे सेंटोरिनी के यूनानी आइलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। सेंटोरिनी पानी को शौकीनों के लिए एक शानदार जगह है।

Santorini  Greece

4 – वेनिस, इटली… पानी में तैरते एक आइलैंड की तरह लगने वाला ये शहर कई मायनों में अपनी प्राकृतिक छटा और खूबसूरती में दुनिया के बाकी शहरों से बिलकुल अलग है। इस शहर में करीब 120 आइलैंड हैं। उनके बीच नहरें हैं, पुल हैं। इटली के इस शहर को या तो नावों पर घूमा जा सकता है या फिर पैदल।

ADVERTISEMENT

Venice  Italy

5 – हैंग सॉन डूंग,वियतनाम… ये दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है। यह जगह साल 2009 में अस्तित्व में आई, जब ब्रिटिश वैज्ञानिकों की एक टीम वहां पहुंची और इस जगह की खोजबीन की। इसके अंदर एक अलग दुनिया है। इस जगह को हैंग सॉन डूंग कहा जाता है। गुफा के अंदर करीब 5 किलोमीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा एक शहर बसा हुआ है।

Hang Son Doong  Vietnam

6 – द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना… चीन की विशाल दीवार पत्थर और मिट्टी से बनी दुनिया की सबसे बड़ी दीवार है। इस दीवार के कुछ हिस्से आपस में जुड़े हुए नहीं है। यदि इसके सभी हिस्सों को आपस में जोड़ दिया जाए तो दीवार की लंम्बाई 8848 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी। बताया जाता है कि इसको बनाने के लिए 20 से 30 लाख लोगों ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।

ADVERTISEMENT

he Great Wall of China  China

7 – गीजा का पिरामिड ,मिस्र.. दुनिया के सात अजूबों में से पहला अजूबा माना जाता है। मिस्र के गीजा के पिरामिड के रहस्यों से पर्दा उठाने का लिए दुनियाभर में खोजे हुई हैं। बताया जाता है कि इन पिरामिड के अंदर  राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। भारत की तरह ही मिस्र की सभ्यता भी बहुत पुरानी है इसलिए इस जगह को देखना अपने आप में अनोखी बात है।

Pyramids of Giza  Egypt

8 – कजेराग हिल्स, नॉर्वे…. दिल की धड़कनें बढ़ाने वाली ये जगह नॉर्वे में है, कजेराबोल्टन बोल्डर का अद्भुत नजारा जो नॉर्वे में कजेराग पहाड़ों के बीच एक पहाड़ में आई दरार से बना है। नॉर्वे यूरोप का सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल है, यहाँ की क्रिस्टल ब्लू रिवर और खूबसूरत पहाड़ देखने लायक हैं अगर आप यहां बोट पर बैठकर नजारे का लुत्फ उठाते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा।

ADVERTISEMENT

norway

9 – झांग्ये डांक्सिया लैंडफॉर्म, गांसु चीन… इस जगह को देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें ईश्वर ने रंगीन पेंट कर दिया हो। ये रंगीन प्राकृतिक पहाड़ देखने में काफी हैरतअंगैज लगते हैं। ये जगह पूरी तरह से प्राकृतिक रचना है जिसे देखने लाखों पर्यटक आते हैं।

Zhangye Danxia Landform in Gansu  China

10 – हिताची सीसाइड पार्क, जापान.. ये दुनिया के मैजिकल रास्तों में से एक है। इन पर चलकर ऐसा लगता है मानो हम किसी जादुई दुनिया में आ गए हों। इन पर चलते हुए हम अपनी आंखें फाड़े चारों ओर निहारते रह जाते हैं, क्योंकि यहां की सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। अगर आप ट्रेवल के शौकीन हैं तो यहां जाना बिल्कुल मत भूलिएगा।

ADVERTISEMENT

Hitachi Seaside Park  Ibaraki

Images: pexels

इन्हें भी पढ़ें-

27 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT