लड़कों के मन में महिलाओं के पीरियड को लेकर कई तरह की बातें चलती रहती हैं। चूंकि, उन्हें नहीं पता होता कि इस दौरान महिलाएं दरअसल किस स्थिति से गुज़र रही होती हैं, तो वोे अपने मन में तरह-तरह के मिथ गढ़ लेते हैं। समय-समय पर वे पीरियड के बारे में कुछ न कुछ तो सोचते ही हैं। यहां चर्चा करते हैं उन बातों की, जो लड़के पीरियड के बारे में अक्सर सोचते हैं...
जब भी लड़कियों को 'मूड स्विंग' या हद से ज्यादा चिड़चिड़ापन होता है तो वो सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि हमारे लिए भी उतना ही खतरनाक हो जाता है। सच यह भी है कि लड़कियां उस वक्त आपे से बाहर हो जाती हैं और वे कब क्या बोलती हैं, कब किस बात पर झगड़ पड़ती हैं, कुछ अंदाज़ा नहीं लग पाता।
जैसा कि हमें पता है कि पीरियड के दौरान योनि से खून आता है, जिसे सहना कोई आसान काम नहीं है। कहते हुए भी अजीब लगता है... हम वाकई कद्र करते हैं महिलाओं के पीरियड की।
हम यह भी सोचते हैं कि जब लड़कियां पैड पहनती होंगी, तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा। साथ ही क्या यह ऐड में दिखाए जाने वाले डायपर्स जैसा लगता होगा?
सच कहें तो हम हर वक्त सेक्स के लिए तैयार रहते हैं... लेकिन ज़ाहिर सी बात है कि पीरियड के दौरान हम सेक्स कर तो लेंगे लेकिन उम्मीद करेंगे कि पीरियड वाला खून हम से 'दूर' ही रहे।
हम अंदाज़ा लगाते हैं कि ब्लड लगातार आता है या फिर रुक-रुक के... या फिर दिन में एकाध बार... अगर लगातार आता है तो आप लोग ज़िंदा कैसे रह लेते हो?
इस तरह की स्थिति में तो आप फिसल भी सकती हैं... क्योंकि आप इंसान ही तो हैं। क्या लगातार खून आने की दशा में आप खुद को संभाल लेंगी? क्या ऐसा वाकई होता है?
माफ कीजिए लेकिन ये सही है। हम सोचते हैं कि हम क्यों जाएं पैड लेने... अब आप लोगों को हमारे साथ यह करना बंद करना होगा... हम नहीं जाना चाहते पैड खरीदने!
गूगल के मुताबिक, पीरियड्स होने से अंदाजा लग जाता है कि कोई 'डराने वाली बात' नहीं हुई है। सब नॉर्मल है...
गूगल बताता है कि पीरियड के दौरान कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। शरीर के भीतर से कुछ बह रहा होता है... फिर रोज़मर्रा के सारे काम सामान्य ढंग से कैसे कर लेती हो तुम?
इन्हें भी देखें -
ब्लीडिंग कोई गुनाह नहीं है, हर लड़की एक ब्लीडिंग रानी है... वीडियो देखें
ये 10 घरेलू तरीके आपको देंगे पीरियड के दर्द से राहत
मिथक: पीरियड्स से जुड़ी ये 8 बातें हैं बिल्कुल गलत!
ऑरगैज़्मिक प्रॉब्लम के लिए ओ- शॉट लें और भरपूर सेक्स लाइफ एन्जॉय करें
ये 15 ख्याल आते हैं हर लड़की के मन में Sex के वक्त!
PCOS PCOD के बारे में सबकुछ आपको पता होना चाहिए
जानिए क्यों हो रहे हैं आपके पीरियड्स लेट