ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
फिल्म ‘कलंक’ से 21 साल बाद पर्दे पर लौटेगी यह हिट जोड़ी

फिल्म ‘कलंक’ से 21 साल बाद पर्दे पर लौटेगी यह हिट जोड़ी

कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि करण जौहर ने माधुरी दीक्षित को फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए कास्ट किया है। खबर तो बिलकुल सच थी, बस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। फिल्म ‘कलंक’ में करण जौहर ने माधुरी दीक्षित के साथ ही और भी कई जाने-माने स्टार्स को कास्ट किया है।

फिर पर्दे पर दिखेगा इनका जलवा

‘साजन’, ‘खलनायक’ और ‘थानेदार’ जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लगभग 21 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर नज़र आएंगे। पहले माना जा रहा था कि माधुरी संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार नहीं हैं पर अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। गुज़रे ज़माने की सुपरहिट जोड़ी के साथ ही ‘कलंक’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में भी खूब पसंद किया गया था।

पूरा होगा यश जौहर का सपना

करण जौहर और उनके पिता ने इस फिल्म को बनाने का फैसला 15 साल पहले लिया था। 1940 की पृष्ठभूमि पर सजी ‘कलंक’ एक एपिक ड्रामा फिल्म है। करण जौहर निर्माता साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे, जो इससे पहले आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘2 स्टेट्स’ का निर्देशन भी कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में शुरू होने वाली है। इस फिल्म के लिए पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था पर अचानक हुए उनके निधन के बाद उस रोल के लिए माधुरी दीक्षित को फाइनल किया गया।

रंग जमाएंगी ये जोड़ियां

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी आखिरी बार 1997 में फिल्म ‘महानता’ में साथ नज़र आई थी। उसके बाद उनके अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहीं पर उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया। ऐसे में इतने सालों बाद उस समय की सुपरहिट जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखना काफी रोचक होगा। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी आज के दौर की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। माधुरी-संजय की एज ओल्ड पॉपुलर जोड़ी के साथ आलिया-वरुण की ट्रेंडिंग जोड़ी को देखना मज़ेदार होगा। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की फ्रेश जोड़ी भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर पाने में सफल हो सकती है।

ADVERTISEMENT

करण जौहर और यश जौहर का 15 साल पुराना यह सपना 19 अप्रैल 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें :

जाह्नवी कपूर ने माधुरी दीक्षित को कहा धन्यवाद

करण जौहर की पाठशाला में टाइगर श्रॉफ के साथ  इन्हें भी मिली एंट्री

ADVERTISEMENT

अक्टूबर’ रिव्यू : प्रेम से अलग हटकर एक नया रिश्ता गढ़ती है इसकी कहानी

‘राजी’ ट्रेलर : जासूस के तौर पर दिल जीत लेंगी आलिया भट्ट

18 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT