ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देश की मशहूर हस्तियों के जीवन पर बनने वाली 14 हिंदी फिल्में

देश की मशहूर हस्तियों के जीवन पर बनने वाली 14 हिंदी फिल्में

हमारे बॉलीवुड में पिछले काफी समय से देश की मशहूर हस्तियों के जीवन से प्रेरित फिल्म बनाने का चलन चल रहा है। ऐसी फिल्में काफी पसंद भी की जा रही हैं, लेकिन जहां अब तक ज्यादातर बायोपिक फिल्में देश के स्वतंत्रता सेनानियों और मशहूर खेल हस्तियों के जीवन पर आधारित हुआ करती थीं, वहीं इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों – ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ‘ और ‘ संजू ‘ ने अब तक चल रहे इस ट्रेंड को न सिर्फ तोड़ा है बल्कि रिलीज होने से पहले ही खासी लोकप्रियता भी हासिल कर ली है।

1. द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (2018)

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ज़िंदगी से प्रेरित है। फ़िल्म इसी नाम से आयी राजनीतिक विश्लेषक संजय बारू की किताब पर आधारित है, जिसमें मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान हुई प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को दर्शाया जाएगा। विजय गुट्टे निर्देशित इस पॉलिटिकल थ्रिलर में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है, जबकि कांग्रेस चीफ़ सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नर्ट को लिया गया है। राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर और संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ इसी साल 21 दिसंबर (2018) को रिलीज हो रही है। देखें इसका ट्रेलर –

 

2. संजू  (2018)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के संघर्ष भरे जीवन पर बनी है फिल्म संजू। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से लोगों में उत्सुकता थी और पिछले दिनों जब इस फिल्म का टीज़र आया तो लोग संजय दत्त के अलग अलग अवतारों के रूप में रणबीर कपूर को देख कर वाह-वाह कह उठे l फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा मनीषा कोईराला, दिया मिर्जा भी अलग- अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल (2018) जून में रिलीज होने वाली है। देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

3. एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड फिल्म है जिसमें मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन का टिकट कलेक्टर से लेकर ट्रॉफी लेने तक का जीवन संघर्ष दर्शाया गया है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी‘ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म को मिली प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया था। सह भूमिकाओं में अनुपम खेर, दिशा पाटनी और भूमिका चावला शामिल हैं।  देखें ट्रेलर –

 

4. दंगल (2016)

आमिर खान निर्मित बॉलीवुड फिल्म दंगल एक पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है, जो हरियाणा के काफी पिछड़े इलाके में रहने के बावजूद अपनी बेटियों को भी पहलवान बनाता है। फिल्म इस पहलवान और उसकी बेटियों के कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल लेने तक के संघर्ष को खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन नितीश तिवारी ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ज़ायरा वसीम, सुहानी भटनागर आदि हैं। यह फ़िल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।  देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

5. अज़हर (2016)

अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह फ़िल्म 13 मई 2016 को प्रदर्शित हुई। फिल्म के डायरेक्टर हैं एंथनी डिसूजा और फिल्म में इमरान हाशमी ने अजहरुद्दीन का किरदार निभाया है। उसके अलावा इस फिल्म में नरगिस फाखरी, प्राची देसाई और लारा दत्ता ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।  देखें ट्रेलर –

 

6. सरबजीत (2016)

अनेक सालों तक पाकिस्तान में बंदी सरबजीत सिंह की सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म “सरबजीत”। वर्ष 2016 में रिलीज इस जीवनी फ़िल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुडा तथा ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म में सरबजीत सिंह का प्रमुख किरदार रणदीप हूडा ने तथा सरबजीत की बहन बलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया है।  देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

7. नीरजा (2016)

राम माधवानी निर्देशित फिल्म “नीरजा” फिल्म 23 साल की नीरजा भनोट के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने 1986 में कराची में पैन एम विमान सेवा की एक उड़ान में आतंकियों से यात्रियों की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी थी। फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा की भूमिका निभाई है। नीरजा की मृत्यु के बाद उन्हें उनके साहस के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र दिया गया था। यह सम्मान पाने वाली वह सबसे कम उम्र की युवती थी। भारत के अलावा उन्हें पाकिस्तान में भी सम्मान दिया गया था।  देखें ट्रेलर –

 

8. मैरी कॉम (2014)

यह फिल्म भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम के जीवन संघर्षों की गाथा है, जिन्होंने अनेक संघर्षों के बाद अपना सपना पूरा किया। यह फिल्म मैरीकाम के जीवन का इतिहास है, जो साहस के साथ उसके अंतिम सपने को पूरा करने से पहले की कठिनाइयों को दर्शाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि जिंदगी में आप जो चाहे पा सकते हैं लेकिन एक चीज है जो हमें कुछ हासिल करने से रोक देती है, वो है डर। जो डर से जीत जाता है वही सच्चा फाइटर कहलाता है। मैरी कॉम भी एक ऐसी ही फाइटर है जिसने हमारे देश को बॉक्सिंग के क्षेत्र में बेहतरीन जीत हासिल कराई। ओमंग कुमार की इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की प्रमुख भूमिका निभाई है और उनके साथ रॉबिन दास, रजनी बासुमातरी और जेचरी कॉफिन सह भूमिकाओं में हैं।  देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

9. भाग मिल्खा भाग (2013)

भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी बॉलीवुड फ़िल्म 2013 की बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म में मिल्खा सिंह की प्रमुख भूमिका फरहान अख्तर और साथ में सोनम कपूर ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ कॉरियॉग्राफी के लिए भी पुरस्कृत किया गया।  देखें ट्रेलर –

 

10. पान सिंह तोमर (2012)

हिंदी बॉलीवुड फिल्म पान सिंह तोमर सेना के भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है जो मजबूरन एक बागी बन जाता है। फ़िल्म का निर्देशन तिग्मांशु धुलिया द्वारा किया गया है और इसमें इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में है। पान सिंह तोमर को 2010 के ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट लंदन फ़िल्म समारोह में दिखाया गया था। इस फिल्म में सह भूमिका में माही गिल नजर आई थीं। इसे 2 मार्च 2012 को रिलीज़ किया गया। देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

11. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह 7 जून 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह हिन्दी ऐतिहासिक जीवनी फिल्म है, जो मशहूर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा पर आधारित है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार सन्तोषी हैं और इसमें मुख्य भूमिका को मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने निभाया है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। देखें ट्रेलर –

 

12 बैंडिट क्वीन (1994)

बैंडिट क्वीन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। फिल्म मे फूलन की भूमिका जानीमानी अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने निभाई है। फिल्म अपने कथानक के चलते कई आलोचनाओं की शिकार भी हुई और फूलन ने स्वयं इस फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया था। इसके बाद फिल्म को न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रदर्शित किया गया। फिल्म में सीमा बिस्वास के अलावा निर्मल पांडे, राजेश विवेक और रघुवीर यादव ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। देखें ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

13. सरदार (1993)

देश की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर बनी केतन मेहता की फिल्म सरदार में गांधीजी  और उनके सिद्धांतों से पटेल के संबंध को खूबसूरती से फिल्माया गया है। फिल्म में देश के लौह पुरुष सरदार पटेल की जीवन के अनेक लम्हों और देश में उनकी जीवन यात्रा के हर कदम को दर्शाया गया है। फिल्म में परेश रावल ने सरदार पटेल की भूमिका बेहद खूबसूरत अंदाज में निभाई है। परेश रावल के अलावा फिल्म में प्रमुख कलाकारों में टॉम ऑल्टर भी शामिल हैं। पेश है फिल्म का एक हिस्सा –

 

14. गांधी (1982)

गांधी 1982 में बनी लोकप्रिय भारतीय हस्ती मोहनदास करमचंद गांधी के वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म है। हालांकि यह फिल्म न तो हिंदी फिल्म है और न ही बॉलीवुड फिल्म है, लेकिन यह एक लोकप्रिय भारतीय चरित्र पर बनी है और भारत में इसे हिंदी में भी डब करके दर्शाया गया है, इसलिए इसे भी हम इस लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था और इसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए इन दोनों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अकादमी पुरस्कार के साथ आठ अन्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हुए। यह भारतीय और संयुक्त राजशाही की फ़िल्म निर्माता कंपनियों द्वारा बनाई गई सांझा फ़िल्म थी। देखें इसका ट्रेलर –

ADVERTISEMENT

 

इन्हें भी देखें –  

देखें, हॉट सनी लियोनी के जुड़वां और दूसरे टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के क्यूट किड्स

देखें बॉलीवुड की ये ग्लैमरस अभिनेत्रियां अपने बचपन में कितनी क्यूट लगती थीं…

ADVERTISEMENT

30 नॉटी और सेक्सी हिंदी फिल्में, जिन्हें आप ‘उनके’ साथ कर सकती हैं एंजॉय !!

जानें, किस बॉलीवुड सेलेब को है किस एनिमल से खास प्यार

गांधी जयंती पर जानें गांधी जी का जीवन परिचय

30 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT