ADVERTISEMENT
home / DIY लाइफ हैक्स
इन 13 होम डेकोर DIY आइडियाज से दें अपने घर को नया लुक

इन 13 होम डेकोर DIY आइडियाज से दें अपने घर को नया लुक

अपने घर को सजाने से ज्यादा मजा किसी और चीज में नहीं मिलता। जब आप थक कर वापस घर आते हो तो वहां जो सुकून मिलता है उसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं हो सकती। अक्सर हम अपने घर को और सुन्दर बनाने के लिए एक्स्पेरिमेंट्स करते रहते हैं पर जरूरी नहीं है कि वो हर बार कामयाब भी हों। इसलिए इस बार हम लाए हैं कुछ ऐसे ही आसान DIY होम डेकोर आइडियाज जिनसे आप अपने घर का पूरा लुक चेंज कर सकते हैं।

1. सीशेल्स रखें

1 diy

इन्हें एक कांच के कंटेनर में डाल कर साइड टेबल पर या कॉर्नर में रखें। इनसे लिविंग रूम सुंदर लगता ही है यहां तक की बेडरूम में भी रोमांटिक फील आएगी।

2. टायर पॉट

2 diy resized

पुराने टायर को पेंट करें और लगा दें सुंदर सा पौधा उसमें। ये क्यारी का काम भी देगा और पुराने गमलों से हटके भी लगेगा। ऐसे अपने घर को सजाएं।

3. वॉलपेपर हैं आसान

3 diy resized

दीवार को नया लुक देना हो तो वॉलपेपर से आसान ऑप्शन नहीं मिलेगा। ये कई सारे रंगों, डिज़ाइन्स और पैटर्न्स में मिल जाते हैं और इन्हें खुद लगाना भी है बहुत आसान।

ADVERTISEMENT

4.  कोनिफर कोन्स देंगे विन्टेज लुक

4 diy resized

ये किसी भी फूल वाले के यहां आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो इन्हें इनके असली रूप में ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सिल्वर पेंट और सिल्वर डस्ट से कलर करके भी अपने घर को सजा सकते हैं।

5. हैंगिंग पौधे

5 diy resized

आप छोटे-छोटे पौधों को बोतल में डालकर लटका दें। चाहें तो बोतल को नेट के कपड़े से कवर कर दें, रिबन से सजा दें या फिर कलर कर दें, हर तरह से अच्छा लगेगा। इसे आप अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकती हैं।

6. पुरानी चीजें, नया लुक

6 diy resized

अकसर घरों में कुछ पुराने कन्टेनर्स जैसे मग्स, वाटरिंग कैन्स, पैक्ड खाने के डब्बे, आदि मिल जाते हैं। अब इन्हें फेंकने की बजाए पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल करिए और अपने घर को सजाएं। इससे आपके गार्डन को हटके लुक मिलेगा।

7. बेड बैक

7 diy resized

आपके वुडेन बेड की बैक डिटेचेबल होती है। इसलिए आप चाहें तो पुरानी को हटाकर नई लगा दें जिसका रंग आपके बेड से मिलता-जुलता हो। इससे आपको बेड के पुराने लुक से आज़ादी भी मिल जाएगी।

ADVERTISEMENT

8. दीवार को दें नया लुक

8 diy resized

अब बोरिंग दीवार को नया लुक दें पावरफुल शब्दों से। किसी प्लेन वॉल पर बोल्ड रंगों से एक अच्छा सा अपना पसंदीदा कोट लिखें। ये आपको किसी भी दिन मूड रिफ्रेश करने में मदद करेगा।

9. गार्डन में पोंड

9 diy resized

अगर आपके गार्डन में भी पोंड है तो उसे भी नया लुक दीजिए। उसके आसपास पत्थर जोड़कर उसकी बाउंड्री वॉल बनाएं। बीच-बीच में अलग रंगों के फूल लगा दीजिए। यहां बैठकर मूड चिल करने का मज़ा ही आ जाएगा।

10. बाथरूम भी हो आर्गनाइज्ड

10 diy resized

अपने बाथरूम में एक स्टील का रैक लगाकर आप ना सिर्फ उसे नया लुक देंगे बल्कि आपके तौलिए और कपड़े भी आर्गनाइज्ड रहेंगे।

11. वुडेन फ्रेम

11 diy resized

अपनी काम करने वाली टेबल को अलग लुक देने के लिए उसके पीछे लगाएं एक वुडन फ्रेम। इस पर अपनी फोटो लगाएं या वास सजाएं।

ADVERTISEMENT

12. सुक्कुलेंट्स डालें नई जान घर को सजाने में

12 diy resized

सुक्कुलेंट्स प्लांट्स आपके बगीचे के साथ कॉरीडोर या लॉबी को भी नया लुक दे सकते हैं। ये बहुत कम जगह लेते हैं और आसपास की जगह भी साफ रहती है। साथ ही इनको ज़्यादा देखरेख की ज़रूरत नहीं होती है। इन्हें पॉट्स में लगाकर मार्बल्स, स्टोन्स से कवर कर दें। बोरिंग पॉट भी कलरफुल हो जाएगा।

13. बर्डहाउस

13 diy resized

इसे बनाना है बहुत आसान। और क्योंकि ये कईं रंगों में भी हो सकते हैं तो आपके बगीचे को भी बहुत सुन्दर लुक देंगे। घर को सजाना के साथ पक्षियों की चहचहाहट भी मन को खुश कर देगी। 

images: shutterstock 

इन्हें भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT