ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अपनी पत्नी के लिए करियर और देश छोड़ रहा है ‘ये है मोहब्बतें’ का यह एक्टर!

अपनी पत्नी के लिए करियर और देश छोड़ रहा है ‘ये है मोहब्बतें’ का यह एक्टर!

यह बदलाव का दौर है और ऐसे में हर दिन कुछ नया हो तो अब चौंकने या उस पर बहस करने के बजाय उसका स्वागत करना चाहिए। अक्सर परिवारों में शादी के बाद लड़कियों को ही अपने करियर से समझौता करना पड़ता है। हालांकि, टीवी एक्टर संग्राम सिंह ने इस स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए फिलहाल अपनी बीवी के लिए अपने एक्टिंग करियर को बाय बोल दिया है।

संग्राम सिंह ने कायम की नई मिसाल

संग्राम सिंह एकता कपूर के हिट शो ‘ये है मोहब्बतें’ में अशोक खन्ना का किरदार निभाकर चर्चा में आए थे। इस टॉल, डार्क एंड हैंडसम एक्टर ने 20 दिसंबर 2017 को अपने परिजनों की मौजूदगी में नॉर्वे की गुरकिरण कौर से शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज सेट अप था और शादी के बाद संग्राम और गुरकिरण केरल व अमृतसर घूमने गए थे। एक मीडिया हाउस की मानें तो उन्हें संग्राम सिंह के करीबी सूत्र से पता चला है कि संग्राम अपनी पत्नी के साथ बहुत जल्द नॉर्वे शिफ्ट होने वाले हैं। यहां तक कि उन्होंने इस हिट टीवी शो को भी गुडबाय बोल दिया है।

संग्राम ने छोड़ा टीवी शो का साथ

शो ‘ये है मोहब्बतें’ में उनके किरदार अशोक खन्ना की मौत दिखाई जा चुकी है। वे इशिता भल्ला ( दिव्यांका त्रिपाठी) को अपनी आंखें डोनेट कर इस सीरियल से विदा ले चुके हैं। उन्होंने शो के मेकर्स को भी बता दिया था कि वे फिलहाल अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले रहे हैं, इसलिए मेकर्स ने शो में अशोक के ट्रैक को एक खूबसूरत मोड़ देकर खत्म कर दिया। सूत्र की मानें तो संग्राम सिंह के कई रिश्तेदार नॉर्वे में रहते हैं और वे भी अब वहीं जाकर अपने फैमिली बिज़नेस में हाथ बंटाना चाहते हैं। नॉर्वे शिफ्ट होने से पहले संग्राम अपनी पत्नी के साथ इंडिया में ही यादगार वक्त बिता रहे हैं।

शो की टीम करेगी मिस

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में कई सालों तक नेगेटिव कैरेक्टर में जान फूंकने वाले संग्राम सिंह की भूमिका को कुछ समय पहले ही बदला गया था। शो के बुडापेस्ट शूट के बाद से ही उनके कैरेक्टर ने पॉजिटिव रुख ले लिया था। इस बदलाव के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में बढ़ावा देखा गया था। ‘ये है मोहब्बतें’ में उनके को स्टार रहे अली गोनी ने इस बाबत बताया, ‘मैं संग्राम को बहुत मिस करूंगा। उसके कई रिश्तेदार नॉर्वे में रहते हैं तो वह फैमिली बिज़नेस में उन्हें जॉइन करना चाहता है। संग्राम मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और मैंने अभी से न्यू ईयर पर नॉर्वे जाने का प्लैन बना लिया है।’

ADVERTISEMENT

17932402 1677288165906973 2168318877950279680 n

अपनी वाइफ के लिए संग्राम सिंह ने बहुत बड़ा कदम उठाया है और हम उनकी तहे दिल से प्रशंसा भी करते हैं पर एक सच यह भी है कि हम सभी उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर बहुत मिस करेंगे। हो सकता है कि कभी उनका प्लैन बदले और वे फिर से छोटे पर्दे पर नज़र आने लगें!

ये भी पढ़ें :

लंदन में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ यह अजीबोगरीब हादसा!

ADVERTISEMENT

दिव्यांका त्रिपाठी की ‘ननद’ को मुंबई में नहीं मिल रहा घर

एकता कपूर की कभी खुशी कभी गम में हो सकती हैं ये 10 बातें

05 Apr 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT