ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड में जश्न : ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन और काजोल का सेलिब्रेशन!

बॉलीवुड में जश्न : ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन और काजोल का सेलिब्रेशन!

बॉलीवुड में आज जश्न का दिन है। 2007 में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह मना रहे हैं तो वहीं काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपना जन्मदिन मना रही हैं।

अभि-ऐश के कपल गोल्स

अपने मम्मी-पापा जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की ही तरह अभिषेक बच्चन भी फैमिली मैन हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 20 अप्रैल 2007 को अपने परिजनों के आशीर्वाद से परिणय-सूत्र में बंध गए थे। तब से ही वे दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते आए हैं। अभिषेक बच्चन की टीम के मैच के समय ऐश्वर्या राय उनके साथ खड़ी रहती हैं तो वहीं जब ऐश्वर्या को उनकी लिपस्टिक के कलर के लिए ट्रोल किया गया था तो अभिषेक ने उन ट्रोलर्स को जवाब देकर शांत किया था। यह सेलिब्रिटी कपल आम कपल्स के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करने से पीछे नहीं हटता है। दुर्गा पूजा हो या दीवाली, पापा अमिताभ बच्चन का जन्मदिन हो या बेटी आराध्या का, ये दोनों सुख-दुख के हर मौके पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। एक फैन ने इनकी सालगिरह के खास मौके पर इन दोनों की फोटो एडिट करके भेजी है, जिसे अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

30085478 213471439426820 8757376615043825664 n

अभि-ऐश को शादी की 11 वीं सालगिरह पर बहुत-बहुत बधाई!

ADVERTISEMENT

Image Source : Instagram/Abhishek Bachchan

बेटी न्यासा हैं मम्मी काजोल की फोटोकॉपी

इंडस्ट्री के दूसरे पावर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का भी 20 अप्रैल को जन्मदिन है। न्यासा इस समय हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है, ऐसे में मम्मी काजोल ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी लाडली बेटी को बर्थडे विश किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर न्यासा के बचपन की फोटो लगाते हुए लिखा है कि क्रेयॉन्स और टेडी बियर्स से खेलने वाली उनकी बेटी अब एक यंग लेडी बन चुकी है। वहीं उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट पर बेटी न्यासा को विश करते हुए लिखा कि महिला सशक्तिकरण को असल मायने में समझने के लिए एक बेटी का होना बहुत ज़रूरी है। अप्रैल की शुरूआत में देवगन फैमिली अजय देवगन का बर्थडे मनाने के लिए पेरिस गई थी। पापा का बर्थडे मनाने के लिए बेटी न्यासा देवगन भी सिंगापुर से आ गई थीं। इस ट्रिप में अजय और काजोल ने अपने दोनों बच्चों न्यासा और युग के साथ खूब मस्ती की थी, जिसे वे अभी तक याद कर रहे हैं।

हैप्पी बर्थडे न्यासा!

30604177 1968287183500053 6397527694912782336 n

ADVERTISEMENT

Image Source : Instagram/Twitter : Kajol

ये दोनों सेलिब्रिटी परिवार इसी तरह से अपने फैंस के लिए फैमिली गोल्स सेट करते रहें।

ये भी पढ़ें :

फैमिली मैन अजय देवगन ने की पेरिस में मस्ती

ADVERTISEMENT

ट्रोल किए जाने पर अभिषेक बच्चन ने दिया मजेदार जवाब

अभिषेक बच्चन के साथ कश्मीर में ‘मनमर्जियां’ कर रही हैं तापसी पन्नू

20 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT