सभी चाहते हैं कि हम जहां भी जाएं उस जगह अपनी खुशबू फैला दें। हमारे परफ्यूम की खुशबू सबसे अलग महके। मगर रोज-रोज महंगा परफ्यूम लगा कर बाहर जाना भी तो मुमकिन नहीं हैं। क्योंकि अगर ऐसा किया तो हमें अपने घर के बाकी खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। इसलिए डेली यूज के लिए आपके पास ऐसे परफ्यूम होने चाहिए जो अच्छी क्वालिटी की होने के साथ-साथ ज्यादा महंगे भी न हों। साथ ही जिन्हें लगा कर जब हम घर से बाहर निकलें तो हमारी खुशबू फिजाओं में फैल जाए। अब आप सोच रहीं होंगी कि अच्छे परफ्यूम सस्ते कैसे हो सकते हैं और अगर सस्ते हैं तो इनकी क्वालिटी कैसे अच्छी हो सकती है। ज्यादा मत सोचिये, ये काम हम पर छोड़ दीजिये। क्योंकि आपको परफ्यूम पर ज्यादा खर्चा करने की कोई जरूरत नही हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं महिलाओं के कुछ ऐसे परफ्यूम के बारे में जिनकी कीमत 1000 रुपये से भी कम है और फिर भी क्वालिटी बेमिसाल है।
मनमोहक खुशबू वाला प्लेबाॅय का ये परफ्यूम आपको पूरे दिन फ्रेश बनाए रखता है। साथ ही ये आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता। इसकी महक आपको बनाती है भीड़ से बिल्कुल अलग।
कीमत- ₹ 695। डिस्काउंट के बाद- 590। यहां से खरीदें।
ऑफिस जाना हो या फिर कॉलेज। रोजाना इस्तेमाल के लिए, फ्लावरी और मस्की सेंट वाला चार्ली रेड परफेक्ट चॉइस है। यह थोड़ा अलग लेकिन फ्रेश कॉम्बो है और इसलिए यह है ग्रेट चॉइस!
कीमत- ₹ 1200। डिस्काउंट के बाद- 799। यहां से खरीदें।
कस्तूरी और वैनिला की खुशबू से भरपूर इस परफ्यूम की महक पूरे दिन आपका साथ नहीं छोड़ती। सुबह इसे घर से लगा कर निकलिए और बनी रहिये पूरे दिन एकदम फ्रेश। इसकी ताजगी भरी खुशबू के साथ खुद को रंग दीजिये गुलाबी रंग में।
कीमत- ₹ 999। डिस्काउंट के बाद- 509। यहां से खरीदें।
परफ्यूम की दुनिया में यार्डले लंदन एक पहचाना हुआ नाम है और जब इसका परफ्यूम आपके बजट में मिल जाये तो फिर कहने ही क्या। लेवेंडर फूलों की खुशबू लिए इस परफ्यूम में गजब का जादू है। इसकी भीनी-भीनी सी खुशबू आपको पूरे दिन शांत रहने में मदद करती है।
कीमत- ₹ 849। डिस्काउंट के बाद- 630। यहां से खरीदें।
ये ब्लू लेडी वीमेन परफ्यूम आपको किसी भी पार्टी की जान बना देगा। यकीन मानिये इसकी गुलाब और जैस्मिन की खुशबू आपके पास से किसी को हटने ही नहीं देगी। ये आपके लिए परफेक्ट परफ्यूम है और डिस्काउंट के बाद आपके बजट में भी मिल जाता है। इसकी महक बना देगी सभी को आपका दीवाना।
कीमत- ₹ 1299। डिस्काउंट के बाद- 852। यहां से खरीदें।
ये भी पढ़ें
1000 रुपये के बजट में खरीदें अपनी पसंद की स्कर्ट्स
#Oops: क्या आप Deodorant गलत लगा रही हैं?