गर्मियों के मौसम में हर किसी का मन करता है कि ऐसे कपडे पहनें जो एकदम लूज और आरामदायक हों। क्योंकि टाइट फिट कपड़ों में बंधा-बंधा सा फील होता है और पसीना भी जल्दी निकल आता है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से प्लाजो फैशन और आराम तलब लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ये पहनने में जितने आरामदायक होते हैं, दिखने में उतने ही स्टाइलिश भी होते हैं। सही मायने में गर्मियों के लिहाज से प्लाजो हर मौके के लिए एक बेस्ट आउटफिट है। इसकी खास बात ये है कि इसे टॉप, टी-शर्ट या फिर कुर्ते के साथ आसानी से मैच करके पहना जा सकता है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए बाजार में इसकी कीमत हमेशा ही ज्यादा रहती है। मगर ऑनलाइन कई ऐसी वेबसाइट उपलब्ध हैं जहां ये आपको कम दाम में डिस्काउंट के साथ मिल जाएंगे। हम यहां आपको बता रहे हैं प्लाजो के कुछ ऐसे डिजाइंस और उनके डिस्काउंट के बारे में, जिन्हें आप 1000 रुपये के अंदर आसानी से घर बैठे ही खरीद सकती हैं।
डब्लू ब्रांड को किसी पहचान की जरुरत नही हैं। इस ब्रांड का ये ब्लू कलर एंकल लेंथ प्लाजो अगर आप किसी मॉल से लेने जाएंगे तो आपको इसके लिए 1000 रुपये से भी ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। मगर ऑनलाइन साइट पर ये अच्छे-खासे डिस्काउंट में उपलब्ध हैं। इसलिए मौका हाथ से न जाने दें और अभी अपनी वॉर्डरोब में इसके लिए जगह बना लें।
कीमत- ₹ 1699। डिस्काउंट के बाद- ₹ 764। अभी खरीदें।
बीबा एक जाना-पहचाना ब्रांड है और इसे खासतौर पर इसके एथनिक वियर कलेक्शन के लिए जाना जाता है। अगर हम आपसे कहें कि बीबा का प्लाजो आपको कम रेट में डिस्काउंट के साथ मिल जायेगा तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। मगर यह सच है। गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्हाइट कलर का ये वाइड लेग प्लाजो दिखने में भी बेहद आकर्षक है। इसे आप किसी भी शॉर्ट कुर्ती के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
कीमत- ₹ 1499। डिस्काउंट के बाद- ₹ 674। अभी खरीदें।
लिबास ब्रांड का ये पिंक प्रिंटेड फ्लेयर्ड प्लाजो चंदेरी कॉटन के फैब्रिक से तैयार किया गया है। ये दिखने में जितना स्टाइलिश है पहनने में उतना ही आरामदायक है। इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों साइड पॉकेट्स भी हैं। इसे आप अपने किसी भी कलर के टॉप और हाई हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
कीमत- ₹ 899। डिस्काउंट के बाद- ₹ 539। अभी खरीदें।
किसी भी पार्टी, फेस्टिवल, हैंगआउट्स या फिर कॉलेज में एलिगेंट और स्मार्ट लुक पाने के लिए ये व्हाइट प्रिंटेड प्लाजो बेस्ट है। अगर आप खुद को देना चाहती हैं एक सेमी-फॉर्मल लुक तो इस प्लाजो को आप कुर्ती या फिर टॉप के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
कीमत- ₹ 799। डिस्काउंट के बाद- ₹ 399। अभी खरीदें।
इस गर्मी आप एक मल्टीकलर प्लाजो को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें। जॉर्जेट फैब्रिक से बने इस प्लाजो को आप कॉलेज, या फिर नाइट पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। मल्टीकलर का होने की वजह से आप इस प्लाजो के ऊपर किसी भी कलर का टॉप बड़ी ही आसानी से मैच कर सकती हैं।
कीमत- ₹ 999। डिस्काउंट के बाद- ₹ 328। अभी खरीदें।
ये भी पढ़ें
1000 रुपये के बजट में खरीदें अपनी पसंद की स्कर्ट्स
1000 रुपये के अंदर मिलेगा सिंड्रेला वाला गाउन, आप भी खरीदें यहां से
फैशन में छाए गोल आकार के बड़े सनग्लासेज