ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
करीना जैसे फेयर कॉम्प्लेक्शन के लिए स्पेशल मेकअप टिप्स

करीना जैसे फेयर कॉम्प्लेक्शन के लिए स्पेशल मेकअप टिप्स

गोरी रंगत का सपना हर किसी का होता है। मगर जिन लड़कियों का काॅम्पलेक्शन ज्यादा फेयर होता है उन्हें अक्सर अपने फेस के हिसाब से सही मेकअप करने को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। क्योंकि गोरे रंग पर मेकअप की ज्यादा परत अच्छी नहीं लगती। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की स्किन टोन में हमेशा एक शेड डीप मेकअप ही किया जाए जिससे चेहरे पर मेकअप ओवर न लगे। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैसे- करीना कपूर, एश्वर्या राय बच्चन और कंगना राणावत भी पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट होने के बावजूद खराब मेकअप की शिकार हो चुकी हैं। एेसे में गोरे रंग के चेहरे पर मेकअप करते समय सामान्य से अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा मेकअप लुक को सुन्दर बनाने के बजाय बिगाड़ देता है। साथ ही फेयर काॅम्प्लेक्शन में अगर सही मेकअप नहीं किया जाए तो चेहरे के फीचर्स भी उभर कर बाहर नहीं आ पाते। यहां जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त आपको बता रही हैं गोरे रंग के चेहरे के लिए कुछ जरूरी मेकअप टिप्स।  

New Cropped

कंटूरिंग

आपके स्किन टोन पर ज्यादा कंटूरिंग की जरूरत नहीं है। अगर कंटूरिंग करनी है तो हमेशा सॉफ्ट ब्राउन या सॉफ्ट ब्रोंज कलर्स का साथ करें। बहुत डार्क कलर से कंटूरिंग कभी न करें, इससे आपके चेहरे पर डार्क पैचेज आ सकते हैं।  

21911506 2011088005803686 7961703802854178816 n

ADVERTISEMENT

कंसीलर

गोरे रंग के चेहरे पर ब्रांडेड कंसीलर का इस्तेमाल करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ ही होना चाहिए। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए इसे छुपाने के लिए कंसीलर को अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए। सिर्फ दाग-धब्बे होने की स्थिति में ही एक शेड ब्राइट कंसीलर का यूज करें।

26867922 1759206020791942 884958142822088704 n

कॉम्पैक्ट

कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल मेकअप को चेहरे पर अच्छे से सेट करने के लिए किया जाता है। इसे भी अपनी स्किन टोन से एक शेड डार्क ही रखें।  ऐसा करने पर मेकअप आपकी रियल स्किन टोन से मैच करेगा नहीं तो ये रंग को ओवर व्हाइट कर देगा।

28154680 984845248331967 43782024737062912 n

ADVERTISEMENT

ब्लश

आपके लिए ब्लश में सबसे अच्छे ऑप्शन सॉफ्ट कलर्स है। क्योंकि अगर आप डार्क कलर से ब्लश करेंगी तो ये  फेस पर ओवर लुक देगा। आपके लिए सॉफ्ट पीच या सॉफ्ट ब्राउन कलर के ब्लश बेस्ट रहेंगे।

26069175 1776118705743624 2996980114169790464 n

आईशैडो

आपके लिए अच्छी खबर यह है कि गोर रंग की त्वचा पर आप आईशैडो के कलर्स के साथ जितना चाहे उतना खेल सकती हैं। रेड, ब्लू, ग्रीन, पिंक, पर्पल, गोल्ड जैसे कलर गोरी रंगत पर खिल कर बाहर आते हैं और बहुत सूट भी करते हैं।

25006315 536566760031385 7095116012546162688 n

ADVERTISEMENT

काजल / आईलाइनर

इस मामले में आप थोड़ी ज्यादा खुशकिस्मत हैं। क्योंकि आप अपनी आंखों पर न सिर्फ डार्क काजल लगा सकती हैं बल्कि अलग-अलग शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स भी कर सकती हैं। आप पर आईलाइनर के भी बहुत सारे शेड्स अच्छे लगेंगे इसलिए आपको सिर्फ काले रंग के लाइनर के साथ बंधने की जरूरत नहीं हैं।

22220541 1866843426964325 6425448306641469440 n

लिपस्टिक

अगर अपने आंखों पर ब्राइट कलर इस्तेमाल किये हैं तो आपके लिए न्यूड ब्राउन शेड और स्किन कलर की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। इससे आपका मेकअप ओवर नहीं लगेगा। अगर आपको रेड कलर लगाना पसंद है तो आप आईशैडो में वॉर्म कलर जैसे ब्राउन, रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर का ही प्रयोग करें।

18513336 1795203800795169 3333410945484455936 n 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें

अगर आपके चेहरे की रंगत भी है सांवली तो जानें कुछ खास मेकअप टिप्स 

मलाइका अरोड़ा की तरह आपके फेस का शेप भी है डायमंड तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

सोनाक्षी सिन्हा की तरह आपका फेस भी है राउंड शेप्ड तो मेकअप करते समय ध्यान रखें ये बातें 

ADVERTISEMENT
03 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT