ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जाह्नवी कपूर ने कुछ इस अंदाज़ में परिवार के साथ मनाया अपना 21वां बर्थडे

जाह्नवी कपूर ने कुछ इस अंदाज़ में परिवार के साथ मनाया अपना 21वां बर्थडे

बोनी कपूर और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने परिवार के साथ अपना 21वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर पूरी कपूर फैमिली ने उनको बधाई दी।

ओल्ड एज होम से की शुरूआत

फैमिली के साथ डिनर करने से पहले जाह्नवी कपूर अपना बर्थडे मनाने के लिए एक ओल्ड एज होम गईं थीं। कहा जा रहा है कि बर्थडे पर ओल्ड एज होम जाने का रिवाज श्रीदेवी ने ही शुरू किया था। लाइट ग्रीन कलर के सलवार-सूट में जाह्नवी बेहद सिंपल नज़र आ रही थीं। खुशी और जाह्नवी कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे की कई फोटोज़ शेयर की गईं हैं, जिनमें जाह्नवी को केक काटने से पहले आंख बंद करके विश मांगते हुए भी देखा जा सकता है।

बहनों ने सजाई महफिल

श्रीदेवी के निधन के बाद से ही कपूर फैमिली की सभी बेटियां खुशी और जाह्नवी का हर कदम पर साथ निभा रही हैं। जाह्नवी के 21वें जन्मदिन को भी उनकी सभी बहनों ने स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश की। जाह्नवी की चचेरी बहन सोनम कपूर ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें कपूर फैमिली की सभी बेटियों के साथ संजय कपूर के बेटे जीशान भी नज़र आ रहे हैं। इस मौके पर खुशी कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर व अंशुला कपूर ने जाह्नवी के इस खास दिन को और स्पेशल बनाने की कोशिश की।

सोनम कपूर ने इस खास अंदाज़ में अपनी छोटी बहन को विश किया था

मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी को विश करते हुए प्यार, खुशियों व शांति की दुआ की थी

पर्सनल लाइफ के अलावा जाह्नवी प्रोफेशनल लाइफ में भी आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ उनकी डेब्यू मूवी ‘धड़क’ जुलाई 2018 में रिलीज़ होगी।

ADVERTISEMENT
07 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT