ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन बॉलीवुड स्टार्स की बधाई आपको भावुक कर देगी! – Bollywood Tweets on International Women’s Day in Hindi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन बॉलीवुड स्टार्स की बधाई आपको भावुक कर देगी! – Bollywood Tweets on International Women’s Day in Hindi

बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस के लिए मिसाल कायम करने के लिए जाने जाते हैं। मौका कोई भी हो, वे अपनी फैन फॉलोइंग के लिए प्रेरक मैसेज दे ही जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पर भी हमारे बॉलीवुड सिलेब्स – सुष्मिता सेन, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु और अमिताभ बच्चन ने अपने घर की महिलाओं को बधाई देने और उनका धन्यवाद करने के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात की। 

प्रेम, खुशी, आज़ादी, शक्ति है एक स्त्री : सुष्मिता सेन

बॉलीवुड स्टारलेट सुष्मिता सेन अकसर अपनी बेटियों की फोटोज़ शेयर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी उन्होंने अपनी दोनों बेटियों अलीसा और रिनी का हाथ थामे बीच पर भागते हुए एक फोटो शेयर की है। उसके कैप्शन में उन्होंने सभी महिलाओं की ओर से एक मीनिंगफुल पोस्ट भी लिखा है। सुष्मिता ने लिखा है कि महिलाओं को परिभाषित नहीं किया जा सकता है, अगर आप उन्हें सम्मान देना चाहते हैं तो उन्हें उनकी कमज़ोरी और ताकत के साथ स्वीकारें। एक महिला भले ही परफेक्ट न हो पर वह अपना सब कुछ दूसरों के लिए समर्पित कर देती है। वह शक्ति है और मुझे स्त्री होने पर गर्व है।

खुद को न बदलें : अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे डांस कर रही हैं। उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘उस दिन से लेकर आज तक, मैं आज़ाद और मज़बूत हूं। मैं ऐसी ही हूं, उन लोगों के लिए, जो मुझे मेरी तरह रहने देते हैं।’ उन्होंने उन सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी, जो इस तरह से सोचती हैं। उसके साथ ही उन्होंने उन पुरुषों को भी बधाई दी, जो ऐसी महिलाओं के लिए रास्ता आसान बनाते हैं। अनुष्का ने महिलाओं से कहा है कि वे खुद को न बदलें और हमेशा अपनी धुन पर ही थिरकें।

स्त्री होने पर गर्व है : बिपाशा बसु

फैंस के लिए फिटनेस गोल्स सेट करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु स्त्री होने पर गर्व महसूस करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने अपने घर की स्त्रियों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सभी हंसती-मुस्कुराती नज़र आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने ऐसे घर में जन्म लिया है, जहां महिलाओं की संख्या ज़्यादा है। हर स्त्री की कहानी प्रेरणादायक होती है और मैं हर दिन उनसे प्रेरित होती हूं। बहुत कम लोग महिलाओं की सुपरपावर को समझकर उनके लिए तालियां बजाते हैं। आज मैं दुनिया की हर महिला के लिए ताली बजाना चाहती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं से अपनी ज़िंदगी का उत्सव मनाने के लिए भी कहा है।

ADVERTISEMENT

महिलाओं से बनती ज़िंदगी खूबसूरत : अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर विशेष उत्सव पर फैंस के लिए कुछ ऐसा ज़रूर शेयर करते हैं, जिसे देखकर लोगों को खुशी हो और वे उससे प्रेरित भी हो सकें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पर भी अमिताभ बच्चन ने अपने घर की सभी महिलाओं व बच्चियों की फोटोज़ के साथ कई पोस्ट शेयर किए हैं। यह तो सभी जानते हैं कि वे अपनी बेटी श्वेता नंदा, नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती आराध्या बच्चन की ओर विशेष लगाव रखते हैं। बिग बी चाहते हैं कि कम्युनिटी की सभी लड़कियों को वही हेल्थ केयर सर्विस मिले, जो आमतौर पर लड़कों के लिए उपलब्ध करवाई जाती हैं।

हमारी ओर से भी सभी लड़कियों व महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पर ढेर सारी बधाई और प्यार! आप खूब आगे बढ़ें और साथ ही दूसरी महिलाओं की भी आगे बढ़ने में मदद करें।

Mothers Day Kavita

मातृ दिवस कोट्स

ADVERTISEMENT

Mothers Day Wishes in Hindi

08 Mar 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT