कहते हैं नारी के मन को समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। यदि ब्रह्मा भी धरती पर उतर आएं तो वह भी नारी के दिल और दिमाग में क्या चल रहा है इसका पता नहीं लगा सकते। फिर कैसे लोगों ने और समाज ने यह तय कर लिया कि हम लड़कियों को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं ? या फिर हमें अपने लिए कौन सा करियर चुनना चाहिए और कौन सा नहीं। बदलते समय के साथ आज हमारे रहन-सहन और पसंद-नापसंद में बहुत से बदलाव आ चुके हैं। जो लड़कियों को लेकर समाज में लम्बे समय से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को न सिर्फ बदलने का दम रखते हैं बल्कि उन्हें एक नया नजरिया भी प्रदान करते हैं।
लोगों को ऐसा भ्रम है कि हम लड़कियों का फेवरेट कलर पिंक ही होता है। हमारा रूम डिजाइन करना हो या फिर हमारे लिए कोई ड्रेस सेलेक्ट करनी हो, सबके जेहन में पिंक कलर सबसे पहले आता है। जबकि सच्चाई इससे अलग ही है। लड़कियों के लिए पिंक कलर अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। आज लड़कियों को भी ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रीन और बाकी कलर्स भी उतने ही पसंद होते हैं जितना कि लड़कों को।
आज भी जब घर में लड़की के करियर बनाने की बात आती है तो उससे बिना पूछे ही सब उसे टीचर बनने की सलाह दे देते हैं। क्यूंकि उनको लगता है कि लड़कियों के लिए यही करियर सबसे अच्छा होता है। जबकि ऐसा नहीं हैं। आज आर्मी, फाइटर पायलट, फैशन डिज़ाइनर, राइटर, न्यूज़ एंकर, पेंटर, एक्टर, क्रिकेटर, आईटी सेक्टर या कॉर्पोरेट सेक्टर जैसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां हम लड़कियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। विकल्प ढेरों हैं, ज़रुरत है तो बस उन्हें स्वीकारने की.
घर में जब अपना फेवरेट टीवी चैनल देखने के लिए रिमोट की लड़ाई होती है तो अक्सर लड़कियों को ये ताना मिल जाता है कि "तुम्हें तो वही सास-बहु के सीरियल देखने होंगे, कल उनका रिपीट टेलीकास्ट देख लेना"। तो इसके जवाब में हम कहना चाहेंगे कि एक्सक्यूज़्मी बॉयज़, हमें भी न्यूज़ देखनी होती है, देश-दुनिया का हाल जानना होता है, डिस्कवरी और हिस्ट्री चैनल देखने होते हैं, सिर्फ यही नहीं सास-बहु के सीरियल से हटकर हम अब वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए रिमोट हमें दो, टीवी का भी और अपनी लाइफ का भी।
लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर ही पसंद आएगा ये कैसे सोच लेते हैं लड़के। लड़कियों को भी गैजेट्स, घड़ी, बुक्स इत्यादि पसंद हैं. इतने सारे ऑप्शन होने के बाद भी जब लड़कियों को गिफ्ट देने की बारी आती है तो लड़कों को लगता है लड़कियां तो बस टेडी बियर देख कर खुश हो जाएंगी।
ये बिलकुल भी ज़रूरी नहीं है कि लड़कियों के बाल लम्बे ही हों। ट्रेंड बदल चुका है, अब लड़कियों को छोटे बाल या फिर बॉयकट स्टाइल भी काफी पसंद आता है, यहां तक कि कुछ लड़कियां तो आजकल सिर पर क्लीन शेव भी कराने लगी हैं। क्योंकि अब जमाना पुराने तौर तरीके बदलने का है और जो अच्छा लगे, वही स्टाइलिश भी लगता है। इसका एक कारण यह भी है कि यह संभालने में आसान होते हैं। इसीलिए अगर अगली बार आपका बॉयफ्रेंड आपसे बोले कि तुम्हारे ऊपर लम्बे बाल ज्यादा सूट करेंगे तो बता देना उन्हें, हेयर स्टाइल वही रहेगा जो आप चाहेंगी।
इन्हें भी पढ़े