ADVERTISEMENT
home / Party
क्रिसमस पार्टी में रेड ड्रेस पहननी है तो इन सेलेब्स को करें फॉलो

क्रिसमस पार्टी में रेड ड्रेस पहननी है तो इन सेलेब्स को करें फॉलो

क्रिसमस पार्टी को ज़ोरदार बनाना है तो आपको सैन्टा बनना ही होगा, यानि आपको रेड ड्रेस पहननी होगी। अब ये रेड ड्रेस पार्टी में ज्यादा भड़कीली भी नहीं लगनी चाहिए और पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन भी होनी चाहिए। ऐसे में क्या किया जाए, ताकि कम से कम रेड ड्रेस का लुक तो पता लगे। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। अरे हमारे सेलेब्स हैं तो अपना लुक दिखाने के लिए। आपके लिए यह मेहनत हमने कर ली है और अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज़ को रेड ड्रेस के साथ तलाश कर लिया है। यहां हम आपके इन्हीं फेवरेट सेलिब्रिटीज़ को रेड ड्रेस में यहां दिखा रहे हैं ताकि आपका कन्फ्यूज़न दूर हो जाए और आप तय कर सकें कि क्रिसमस पार्टी पर आपको किस तरह की रेड ड्रेस पहननी है।

1. जैकलिन फर्नांडिस की ग्लैमरस ड्रेस

अगर आप क्रिसमस पार्टी में वाकई ग्लैमरस लगना चाहती हैं तो जैकलीन की इस ड्रेस को फॉलो कर सकती हैं। जैकलीन की यह फ्रिल्ड नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस वाकई जबरदस्त है। इस क्रेज़ी ड्रेस को पहनेंगी तो सबकी निगाहें आपसे हट ही नहीं सकेंगी। हां, इसके साथ कॉम्प्लीमेंट करता रेड आईशैडो और रेड लिपस्टिक लगाना न भूलियेगा।

2. काजोल का हिंदुस्तानी जलवा

काजोल के ग्लैमर में आज भी कोई कमी नहीं है। अगर आप क्रिसमस पार्टी पर कुछ इंडियन पहनना चाहती हैं तो काजोल की इस ड्रेस को फॉलो करके ऐसा ही कुछ अपने लिए खरीद सकती हैं। आप किसी से कम हसीन नहीं लगेंगी।

 

3. इलियाना डिक्रूज़ का रेड ईवनिंग गाउन

इलियाना डिक्रूज़ को कोई कैसे भूल सकता है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म रुस्तम में इलियाना गज़ब की खूबसूरत लगी थीं और इस रेड ईवनिंग गाउन में भी वे उतना ही गज़ब ढा रही हैं। क्या इरादा है, ऐसा ईवनिंग गाउन तो हर किसी पर अच्छा लगेगा। इसके साथ खूबसूरत सा फुटवियर लेना न भूलियेगा। 
 

 

4. सनाया ईरानी की सिंपल मिनी ड्रेस

सनाया ईरानी को तो सभी पसंद करते हैं, लेकिन इतनी सिंपल ड्रेस में भी वे कितनी क्यूट लग रही हैं। वैसे ये ड्रेस सिंपल जरूर है लेकिन फिर भी रेड होने की वजह से काफी ग्लैमरस भी है। आप क्रिसमस पार्टी के लिए इसे भी फॉलो कर सकती हैं। हां, इसके साथ लवली सा नेकपीस, ईयररिंग्स और फुटवियर जरूर चाहिए होगा, तभी आप बन पाएंगी पार्टी की जान!!
 

 

5. देबीना बैनर्जी का गॉर्जियस ईवनिंग गाउन

टीवी कलाकार देबीना बैनर्जी का यह गॉर्जियस गाउन किसी को भी पार्टी का सितारा बनाने के लिए काफी है। अगर आप भी पार्टी की जान बनना चाहती हैं तो इस तरह का गाउन खरीद सकती हैं। हमें तो यह गाउन बेहद पसंद आया, लेकिन यह आपको भी पसंद आना चाहिए ना। इसके साथ ज्यादा एक्सेसरीज़ की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह अपने आप में ही काफी कुछ है।
 

 

6. मौनी रॉय की खूबसूरत मिनी ड्रेस

मौनी रॉय को भी लोग बेहद चाहते हैं, क्योंकि एक तो वे खुद ही बेहद खूबसूरत हैं, दूसरे उनकी ड्रेसेज़ भी कमाल की होती हैं। इनकी यह ड्रेस भी कुछ अलग नहीं है। यह मिनी ड्रेस मौनी पर तो खूबसूरत लग ही रही है, आप पर भी जंचेगी। इनकी यह ऑफशोल्डर ड्रेस किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। 
 
 

अब बताइये कि आपको किस सेलिब्रिटी की रेड ड्रेस पसंद आई?? और पार्टी में किसको घायल करने वाली हैं? 

इसे भी देखें – 

 

19 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT