आजकल लड़कियां हर प्रोफेशन में सफलता की ऊंचाइया छू रही है और लड़कों के बराबर respect और pay डिमांड करती हैं। लेकिन बात जब लड़के को प्रपोज़ करने की हो, तो वही सदियों पुरानी बात हो जाती है – लड़कियां आज भी लड़कों के प्रपोज़ करने का इंतज़ार करती हैं। पर कुछ बोल्ड लड़कियां होती हैं, जो लड़को को आगे होकर प्रपोज़ करती हैं; और कुछ करना चाहती हैं पर झिझकती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कही लड़का उनके बारे में कुछ गलत ना सोच ले। तो गर्ल्स, आज हम आपकी इस झिझक को दूर कर देंगे, क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कि लड़के उन लड़कियों के बारे में क्या सोचते हैं, जो उन्हें पहले प्रपोज़ करती हैं!
किसी भी लड़के को जाकर प्रपोज़ करने के लिए बहुत guts चाहिए और ऐसा एक बोल्ड लड़की ही कर सकती है। और “बोल्ड व ब्यूटीफूल” के इस कॉम्बिनेशन पर तो हर लड़का फिदा होता है!
लड़की अगर पहले प्रपोज़ करती है, तो इससे उसकी कॉन्फिडेंट, स्मार्ट और fearless पर्स्नालिटी का पता चलता है, जो हर लड़के को पसंद होती है।
दस में से नौ लड़कों को अच्छा लगता है, अगर लड़की उन्हें पहले प्रपोज़ करे। इससे, लड़की को प्रपोज़ करने का प्रैशर उनपर से दूर हो जाता है। और इतनी साफ बात करने वाली लड़की को कौन नहीं डेट करना चाहेगा?! ☺
जैसे लड़कियां पहल करने में शर्माती हैं, वैसे ही कुछ लड़के भी shy होते हैं और लड़की को कह नहीं पाते हैं। ऐसे में जब लड़की वो बात बोल दे, तो लड़के का burden दूर हो जाता है और वो relieved महसूस करता है! तो आखिर उसे ये पसंद क्यों ना हो!
लड़की जब अपनी लाइफ का कंट्रोल लेती है और जो उसे चाहिए उसके लिए आगे बढ़कर वर्क करती है, तो इससे ज़्यादा “सेक्सी और attractive” कुछ नहीं होता है! और ऐसी लड़की को नापसंद करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है ;)
जहां लड़कियां लड़को के प्रपोज़ करने का इंतज़ार करती हैं, वही अगर आप लड़के को प्रपोज़ करेंगी, तो वो आपको पसंद किए बिना नहीं रह पाएगा। आखिर आपने वो काम किया है, जो बहुत ही कम लड़कियां करती हैं....आखिर आप भीड़ से हटकर जो हैं – “सबसे अलग”!
जब आप अपने दिल की बात लड़के को खुल कर कहेंगी, तो वो सर्प्राइज़ होगा और बहुत खुश भी होगा। आखिर उसने ये expect जो नहीं किया होगा और उसे ये महसूस होगा कि वो आपके लिए कितना खास है! इस बात के लिए वो आपको और ज़्यादा प्यार करेगा! ;)
लड़की अपनी feelings को openly बताती हैं, इसका मतलब ये है कि लड़की ने अपनी ego को साइड में रखकर इतना बोल्ड स्टेप लिया है। और अगर कोई लड़की इतना बड़ा कदम लेती है, तो ये उस लड़की के प्यार की सच्चाई और sincerity बताती है। और ऐसा proposal कोई लड़का कैसे पसंद नहीं करेगा?! :)
यह भी पढ़ें :
क्या चाहती हैं आप अपनी Relationship से? बताता है आपका Zodiac!